मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, नाबालिगों की बुलेट सीज लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी हरमीत सिंह और टीएसआई राकेश कुमार सहित यातायात पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों को रोककर कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं, बुलेट चला रहे नाबालिगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने बुलेट का चालान कर उसे सीज कर दिया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।
मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, नाबालिगों की बुलेट सीज लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी हरमीत सिंह और टीएसआई राकेश कुमार सहित यातायात पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों को रोककर कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं, बुलेट चला रहे नाबालिगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने बुलेट का चालान कर उसे सीज कर दिया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।
- चमन चौराहे पर 15 दिन में ही टूट गई नाले की स्लेप हादसे का खतरा, एक माह में दो बार क्षतिग्रस्त हुआ क्रास पर बना स्लेप, टूटी स्लेप से गुजर रहे लोग; निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। विकास कार्यों के कण-कण में इस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है कि चन्द दिनों में ही भ्रष्टाचार की पोल खुल जाती है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर के चमन चौराहे से मछली मंडी रोड की ओर मुड़ते ही नाले पर बने क्रास की स्लेप टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि पालिका प्रशासन की ओर से नई स्लेप डलवाए जाने के बावजूद वह महज 15 दिनों में ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब लोग उसी टूटी स्लेप से होकर गुजरने को मजबूर हैं। नाले के क्रास पर डाली गई स्लेप करीब एक माह पहले टूट गई थी। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने वहां दूसरी स्लेप डलवाई, लेकिन वह भी लगभग 15 दिनों में ही टूट गई। इतनी कम अवधि में दो बार स्लेप क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री और उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। कभी भी हो सकता है हादसा चमन चौराहे से मछली मंडी रोड पर आवागमन करने वाले लोगों को इसी क्षतिग्रस्त स्लेप से होकर निकलना पड़ रहा है। ऐसे में किसी राहगीर, दोपहिया वाहन चालक या अन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पहले भी उठ चुके हैं निर्माण कार्यों पर सवाल नगर में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर इससे पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पाण्डेय बाबा रोड और नगर पालिका रोड के निर्माण कार्यों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा हुई थी। अब चमन चौराहे पर नाले के क्रास की स्लेप का दोबारा टूटना पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। नगरवासियों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर स्लेप के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच कराएं। साथ ही निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की पड़ताल कराकर जिम्मेदारी तय की जाए और मानकों के अनुरूप मजबूत स्लेप डलवाई जाए, ताकि लोगों को हादसे के खतरे से निजात मिल सके।2
- मितौली में लेखपाल पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया हैं1
- लखीमपुर फत्तेपुर स्थित दुर्बल आश्रम में दुर्गा मां का नगर भ्रमण भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित ढोल नगाड़ों के साथ गायत्री मंदिर फत्तेपुर से शुरू होकर दुर्बल आश्रम तक किया गया नगर भ्रमण पदयात्रा1
- लालपुर स्टेडियम के ग्राउंड में जमी काई,, दौड़ने वाले खिलाड़ियों के फिसलने का खतरा ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी लालपुर स्टेडियम के ग्राउंड में काई जमने से दौड़ने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर कोच द्वारा समस्या के समाधान की जिम्मेदारी खिलाड़ियों पर ही डालने का आरोप है। ग्राउंड की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।1
- मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, नाबालिगों की बुलेट सीज लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात प्रभारी हरमीत सिंह और टीएसआई राकेश कुमार सहित यातायात पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों को रोककर कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं, बुलेट चला रहे नाबालिगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने बुलेट का चालान कर उसे सीज कर दिया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।4
- ईसानगर के तेलियांपुरवा मजरा चकदहा में घाघरा ने कटान किया शुरू,ग्रामीणों ने ईसानगर के तेलियांपुरवा मजरा चकदहा में घाघरा ने कटान किया शुरू,ग्रामीणों ने प्रशासन की चुप्पी देख वीडियो किये वायरल1
- दो महीने बाद भी अधूरी पुलिया, हादसों को दे रही दावत पलिया-भीरा मार्ग पर टाटा मोटर्स के पास सब्जियों से भरा ट्रक पलटा, सड़क की बदहाली से राहगीरों की जान पर खतरा पलियाकलां-खीरी। पलिया-भीरा मार्ग पर टाटा मोटर्स के पास निर्माणाधीन पुलिया राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिया का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। सड़क पर बने गड्ढे और बदहाल रास्ता हादसों को दावत दे रहे हैं। आज शनिवार को पुलिया पार करते समय सब्जियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक और उसमें लदी सब्जियों को काफी नुकसान हुआ। मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण अधूरा होने से राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण सड़क की स्थिति खराब हो गई है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों से लेकर भारी वाहनों तक के लिए यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य पूरा कराने और रास्ते को सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रभावी कदम नजर नहीं आ रहे हैं। सड़क की बदहाली से पलटा ट्रक शनिवार को सब्जियों से भरा ट्रक निर्माणाधीन पुलिया से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण ट्रक का पहिया फिसल गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक मालिक के मुताबिक, रास्ता खराब होने के चलते यह हादसा हुआ। ट्रक पलटने से उसमें लदी भारी मात्रा में सब्जियों और वाहन को नुकसान पहुंचा। मुख्य मार्ग पर जिम्मेदारों की नजर का इंतजार बता दें कि पलिया-भीरा मार्ग प्रमुख आवागमन मार्ग है। इसी रास्ते से जिला मुख्यालय के अधिकारियों का भी आना-जाना रहता है। इसके बावजूद पुलिया का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। स्थानीय राहगीरों के लिए यह स्थिति परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा रही है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब तक इस समस्या की सुध लेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही निर्माण कार्य पूरा कराने और सड़क को सुरक्षित बनाने की पहल होगी? राहगीरों की मांग है कि पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए और तब तक गड्ढों एवं असुरक्षित हिस्सों को दुरुस्त कर आवागमन सुरक्षित बनाया जाए।3
- UP- कानपुर में एक महिला ने अपने दांतों से अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। महिला का पति अहमदाबाद में नौकरी करता है। महिला अक्सर अपने बच्चों को पीटा करती थी और देवर इसका विरोध करता था। UP- कानपुर में एक महिला ने अपने दांतों से अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। महिला का पति अहमदाबाद में नौकरी करता है। महिला अक्सर अपने बच्चों को पीटा करती थी और देवर इसका विरोध करता था। विवाद के बाद दोनों भिड़े और उसी दौरान भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट दाँतो से काट लिया। घायल देवर अब अस्पताल में भर्ती है।1