भारत विकास परिषद द्वारा 22 अप्रैल को आयोजित होगा 183वाँ निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर भारत विकास परिषद द्वारा 22 अप्रैल को आयोजित होगा 183वाँ निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर,स्वर्गीय सुश्री हर्षा महावर की स्मृति में आयोजित होगा शिविर, मरीजों को मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएँ छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद भारत विकास परिषद द्वारा मानवता की सेवा की कड़ी में अपना 183 वाँ निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आगामी 22 अप्रैल, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। यह शिविर निरोगधाम जनकल्याण सेवा संस्था एवं जिला अंधता निवारण समिति, झालावाड़ के आर्थिक सहयोग से आर्य समाज भवन, हाट चौक, छीपाबड़ौद में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित हो रहा है। यह शिविर स्वर्गीय सुश्री हर्षा महावर की पावन स्मृति में मोहन लाल महावर (सहायक कृषि अधिकारी), श्रीमती कमलेश महावर (अध्यापिका) एवं जयेश महावर के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष दीपक जैन एवं सचिव गिरिराज बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में आने वाले मोतियाबिंद के मरीजों के लिए जाँच, ऑपरेशन, आवश्यक दवाइयां, काला चश्मा, भोजन एवं वाहन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।शिविर प्रभारी नरेन्द्र बाठला एवं सह-प्रभारी लक्ष्मीकांत गौतम ने जानकारी दी कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को भर्ती के समय अपनी पहचान हेतु आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है।भारत विकास परिषद ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद ग्रामीणों और मरीजों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

- *बारां में 24 अप्रैल को मनाया जाएगा पंचायती राज दिवस, चुनाव कराने की उठेगी मांग।* छबड़ा:(बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस द्वारा 24 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालयों पर पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कांग्रेस के नए-पुराने पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम मतदाता भाग लेंगे। जिला प्रवक्ता शंकर लाल नागर एवं जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सेन ने बताया कि जिला अध्यक्ष मीणा की सहमति से जिलेभर के सभी कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बारां पहुंचने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे तथा राज्य सरकार से पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव शीघ्र कराने की मांग करेंगे। साथ ही, इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों की एक जूम मीटिंग भी आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि एवं समय शीघ्र ही जिला अध्यक्ष की सहमति से तय कर लिंक ग्रुफ में साझा किया जाएगा। पंचायती राज दिवस के इस आयोजन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।2
- ऐसे लोगों को जेल में डालिए उम्र खेत की सजा सुनाए1
- Post by Shivkumar Jogi1
- रायपुर तहसील क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान इन दिनों प्याज की फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। अनुकूल मौसम और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों के अनुसार प्याज की खेती लगभग 5 से 6 महीने में तैयार होती है। नवंबर माह में नर्सरी तैयार की जाती है और जनवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जाती है। इसके बाद नियमित देखभाल और करीब छह बार सिंचाई के बाद फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंचती है। किसानों का कहना है कि इस बार एक बीघा जमीन में लगभग 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है, लेकिन बाजार भाव को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। खेजरपुर निवासी धापू बाई दांगी का कहना है कि हर साल मेहनत के बावजूद उचित दाम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगती है। इस बार फसल अच्छी है और मौसम ने भी साथ दिया है, इसलिए किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन कभी रोग, कभी प्राकृतिक आपदा और कभी बाजार में कम दाम मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। यदि समय पर अच्छे भाव मिल जाएं तो किसान तुरंत फसल बेचने को तैयार रहते हैं, अन्यथा भंडारण कर बेहतर कीमत का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज के लिए स्थिर बाजार व्यवस्था और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।2
- Post by Shyam pokra1
- शाकिर खान रामगंजमंडी मारुति नगर वार्ड नंबर 4 राज नगर में स्थित कुएं की जल्दी ही सफाई होगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने बताया कि पिछले दिनों को एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री मदन जी दिलावर को वहां की महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुएं की बाउंड्री टूटी होने की ओर कुआं गंदगी से भरा होने से संबंधित समस्याएं बताई थी इस पर श्री दिलावर ने कुएं का मौका निरीक्षण किया और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल को सफाई करवा कर कुएं की बाउंड्री वॉल कराकर कुएं का ढक्कन करवाने के निर्देश दिए आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अभियंता हिमांशु अग्रवाल ने पार्षद वीरेंद्र सिंह भाजपा नगर महामंत्री विशाल जैन भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाटीदार विजय मीणा निखिल सुमन विजय प्रजापत के साथ कुएं का मौका देखा और जल्दी ही कुएं की सफाई करवा कर कुएं के चारों ओर बाउंड्री करवाने का आश्वासन दिया । बाउंड्री होने के बाद कुएं का ढकान भी होगा ताकि कोई भी व्यक्ति कुएं में कचरा नहीं डाले कुएं की सफाई होने से आने वाले गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी और पानी की किल्लत से भी राहत मिलेगी।1
- चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंजी जी ने दि सभी को बधाइयां मक्सूदनगढ़ में निशुल्क मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह कार्यक्रम हुआ संपन्न शासन प्रशासन ने की शानदार व्यवस्था #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viralshorts #gunacity #viralphotochallenge #viralreels #maksudangarh #gunamp #GunaNews #guna #gunamp #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viralshorts #gunacity #viralphotochallenge #viralreels #maksudangarh #gunamp #GunaNews #guna #gunamp1