चांदपुर चुंगी के पास गैस गोदाम पर लगी लंबी लाइन, उपभोक्ता परेशान बिलग्राम ब्लॉक के चांदपुर चुंगी के पास स्थित मां इंद्रा गैस गोदाम पर गुरुवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए गोदाम पहुंच गए, जिसके कारण वहां काफी भीड़ देखने को मिली। कई लोगों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण की व्यवस्था सही ढंग से नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता सुबह जल्दी पहुंचने के बावजूद देर तक लाइन में खड़े रहे। भीड़ अधिक होने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि समय पर पर्याप्त संख्या में सिलेंडर उपलब्ध न होने से स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। यदि गैस वितरण की व्यवस्था बेहतर की जाए और पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं तो उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों और अनावश्यक परेशानियों से छुटकारा मिल
चांदपुर चुंगी के पास गैस गोदाम पर लगी लंबी लाइन, उपभोक्ता परेशान बिलग्राम ब्लॉक के चांदपुर चुंगी के पास स्थित मां इंद्रा गैस गोदाम पर गुरुवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए गोदाम
पहुंच गए, जिसके कारण वहां काफी भीड़ देखने को मिली। कई लोगों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण की व्यवस्था सही ढंग से नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता
सुबह जल्दी पहुंचने के बावजूद देर तक लाइन में खड़े रहे। भीड़ अधिक होने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि समय पर पर्याप्त संख्या में सिलेंडर उपलब्ध न होने से स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। यदि गैस
वितरण की व्यवस्था बेहतर की जाए और पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं तो उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों और अनावश्यक परेशानियों से छुटकारा मिल
- कन्नौज में गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले—बंगाल में भी बनाएंगे सरकार, यूपी में भी जीत का दावा राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। सोमवार को अपने कन्नौज दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बंगाल में मजबूती से चुनाव लड़ रही है और वहां सरकार भी बनाएगी। साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने अमेरिका-ईरान तनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका जबरदस्ती ईरान के साथ अन्याय कर रहा है। कांग्रेस युद्ध का समर्थन नहीं करती, लेकिन ईरान के साथ हो रहे व्यवहार को गलत मानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका लगातार ईरान को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है, जो उचित नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दोपहर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते कन्नौज पहुंचे, जहां तालग्राम कट पर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष साकिर हुसैन सिद्दीकी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दौरे के दौरान अजय राय छिबरामऊ पहुंचे और दिवंगत पदाधिकारी संजय पाल के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा पल्योरा में डॉ. फिदा हुसैन के आवास पर उनके दिवंगत पुत्र को श्रद्धांजलि दी। कन्नौज में राजीव मिश्रा के पिता और अनुज मिश्रा की भाभी के निधन पर भी उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विजय मिश्रा, रमेश चंद्र सविता, शशिकांत गुप्ता, विकास मिश्रा, सतेंद्र त्रिपाठी, कलीम खान, माया प्रकाश शाक्य, राजू पाल, सलमान, सरफराज हुसैन, महावीर पाल, रामू त्रिपाठी और विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- थाना मल्लावां के अंतर्गत एक शिल्पी नाम की महिला की ऋषभ द्वारा फावड़े से हत्या कर दी गयी । हरदोई police अधीक्षक ।1
- जनपद हरदोई आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल हरदोई जनपद पहुँचा और बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम ककराई में 31 मार्च को हुए दर्दनाक हादसे में मृत दो युवकों कन्हैया एवं पुष्पेंद्र के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। ग्राम ककराई निवासी दो युवकों कन्हैया और पुष्पेंद्र की 31 मार्च को एक दुखद दुर्घटना में जान चली गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर आए इस दुखद संकट को देखते हुए समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने तत्काल संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों तक पार्टी प्रतिनिधियों को भेजा। वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, हरदोई जिला अध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद उषा वर्मा, नेहा दीक्षित सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का दर्द है और समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँचाया जाएगा मामला नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, प्रशासनिक मदद तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर जोर समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा से गरीब, वंचित, पिछड़े, दलित और पीड़ित वर्ग की आवाज उठाती रही है। समाजवादी आंदोलन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुँचाना है, और इसी भावना के साथ पार्टी हर दुख की घड़ी में जनता के बीच खड़ी रहती है। क्षेत्रीय लोगों में दिखी संवेदना गांव में नेताओं के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भी जनता पर संकट आया है, समाजवादी पार्टी ने जमीन पर उतरकर लोगों की मदद की है और आगे भी पीड़ित परिवारों के न्याय एवं सहयोग के लिए संघर्ष जारी रहेगा। jaago news ✍️1
- #हरदोई (मल्लावां): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एकतरफा प्यार के जुनून में एक युवक ने एक युवती की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भारी तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय का आश्वासन दिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को टीम गठित कर फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।2
- "तबाही का ट्रेलर हरदोई में आग का वो मंजर, जिसे देख कांप गई रूह! 40 मिनट तक चला 'मलयुद्ध',फटने ही वाली थीं 2 CNG गाड़ियां, तभी जांबाजों ने खींचा बाहर वर्कशॉप में राख हुआ लाखों का सामान।........ #Hardoi #BreakingNews #FireAccident #UPNews #HardoiPolice #FireBrigade #ShortCircuit #HardoiDiaries #AgniTandav #हरदोई_न्यूज़ #भीषण_आग #दमकल_विभाग #AlertHardoi #NightEmergency #LocalNews #UPUpdate #SafetyFirst #ViralNews #HardoiCity #NewsAlert #LateNightIncident1
- हरदोई के बघौली स्थित सुन्नी गांव में प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोर की आरती, घंटों की गूंज और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसर। भोले बाबा के अलौकिक रूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति और चेहरे पर सुकून साफ झलक उठा। मान्यता है—यहां सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी होती है।1
- कन्नौज जनपद के सौरिख क्षेत्र (ग्राम पंचायत कायमपुर) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मकान के लेंटर (छत) डालने का काम चल रहा था, तभी एक लोहे की सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। सरिया में उतरे तेज करंट की चपेट में आने से काम कर रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 🙏 कृपया निर्माण कार्य करते समय बिजली के तारों से उचित दूरी और विशेष सावधानी बरतें। #Kannauj #KannaujNews #Saurikh #Accident #UPNews #UttarPradesh #TragicNews #HighTensionWire #LocalNews1
- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- #हरदोई। जनपद के पिहानी चुंगी स्थित शाहजहांपुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहाँ स्थित सिटी मोटर्स वर्कशॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं। अग्निशमन दल की टीम कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस अग्निकांड में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है |1