पैरोल पर घर आए आजीवन कारावास के बंदी ने पत्नी की त्रिशूल से हत्या की, आलाकत्ल समेत गिरफ्तार पैरोल पर घर आए आजीवन कारावास के बंदी ने पत्नी की त्रिशूल से हत्या की, आलाकत्ल समेत गिरफ्तार रक्तरंजित त्रिशूल, क्षतिग्रस्त मोबाइल व खून के धब्बे लगी बनियान बरामद; आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया कुलपहाड़। थाना कुलपहाड़ क्षेत्र के ग्राम रगौलिया बुजुर्ग में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित त्रिशूल, मृतका का क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन तथा घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी गई खून के धब्बे लगी सैंडो बनियान बरामद की है। आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान 11,610 रुपये भी मिले हैं। कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल पुत्र भगवानदास उर्फ भगोले, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, पूर्व से हत्या के मामले में दोषसिद्ध है। वह थाना नौगांव, जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) में दर्ज वर्ष 2014 के हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और 1 सितंबर 2026 को 14 दिन के पैरोल पर अपने गांव आया था। पैरोल अवधि के दौरान वह अपनी करीब 48 वर्षीय पत्नी चम्पा के साथ गांव में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की रात घरेलू विवाद के बीच आरोपी ने घर में रखे त्रिशूल से अपनी पत्नी चम्पा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मृतका के भतीजे राजेन्द्र कुमार पुत्र शंकरलाल की लिखित तहरीर पर थाना कुलपहाड़ में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में धाराओं का आवश्यक परिवर्तन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्लन रैकवार को 14 सितंबर को श्रीनगर-बेलाताल रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त त्रिशूल को घर के अहाते में बने शौचालय में छिपाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शौचालय से रक्त लगा त्रिशूल बरामद कर लिया। इसके अलावा मृतका द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन आरोपी की निशानदेही पर उसके भाई के अहाते में झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना नौगांव, जनपद छतरपुर में वर्ष 2014 में धारा 302 भादवि के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है। पैरोल पर बाहर आने के बाद दोबारा हत्या के मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ अवधेश कुमार मिश्र द्वारा गठित टीम में कांस्टेबल हवन कुमार और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल रहे।

- संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया उत्साह और खेल प्रतिभा संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया उत्साह और खेल प्रतिभा1
- ऑपरेशन सिंदूर 314 किलोमीटर दूर पाक विवान s 400 मार गिराया ऑपरेशन सिंदूर 314 किलोमीटर दूर पाक विवान s 400 मार गिराया1
- उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी नाम के दुकानदार ने शिकायत दी थी कि उधार सामान देने से मना करने पर दो लोगों ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पंकज और सुखवीर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।1
- भैंस चराने खेत गया किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आया तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली किसान की थम गई सांसें भैंस चराने खेत गया किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आया तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली किसान की थम गई सांसें1
- जुआ खेलते वीडियो वायरल, पंचायत सचिव निलंबित सरकारी कुर्सी या जुए की चौपाल? वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन ने दिखाया एक्शन राजनगर। सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारी से उम्मीद की जाती है कि वह शासन की गरिमा और अपनी जिम्मेदारी का सम्मान करे, लेकिन ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सीधे निलंबन तक पहुंच गया। बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ग्राम आदिवासी पुरवा में जुआ खेलते हुए नजर आए। वीडियो सामने आते ही मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और जिला पंचायत सीईओ ने इसे गंभीरता से लिया। अब सवाल यह है कि जिस कर्मचारी के कंधों पर पंचायत के कामकाज और सरकारी योजनाओं की जिम्मेदारी हो, अगर वही सार्वजनिक रूप से जुए से जुड़े वीडियो में दिखाई दे तो शासन की छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मामले में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के मुताबिक, सचिव का यह कृत्य शासकीय सेवा की गरिमा और शासन की छवि को धूमिल करने वाला गंभीर कदाचार माना गया है। कार्रवाई मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम, 1998 तथा मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम, 1999 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। सरकारी कर्मचारी अगर ड्यूटी छोड़कर जुए की चौपाल में नजर आएं, तो जनता सवाल तो पूछेगी ही—आखिर सरकारी सेवा की जिम्मेदारी बड़ी है या जुए की बाजी? फिलहाल वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने अपना रुख साफ कर दिया है कि सरकारी सेवा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह मामला सिर्फ निलंबन तक सीमित रहता है या आगे जांच में और भी तथ्य सामने आते हैं।1
- जल भराव के बीच लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मरीजों की बड़ी मुसीबतें मौदहा के पीएचसी भभई में जलभराव से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी, बुजुर्ग और बीमार मरीज पानी के बीच से होकर पहुंचने को मजबूर, जलभराव की समस्या की उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है जानकारी, भभई में वायरल बुखार और पेट दर्द के 14 मरीजों का हुआ इलाज, अरतरा में 40, करहिया में 44, नायकपुरवा में 37 और सिसोलर में 34 मरीज पहुंचे, मौसम बदलने से वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी।1
- वर्मा तालाब में डूबने से चौदह वर्षीय किशोरी की मौत, तीजा पर्व पर नहाने गई थी #महोबा तीजा पर्व के अवसर पर तालाब में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कबरई कस्बे के अंबेडकर नगर वार्ड निवासी विक्रम रैकवार की 14 वर्षीय पुत्री मानवी मंगलवार को अपनी दादी सरोज पत्नी संतोष रैकवार व अन्य परिजनों के साथ कस्बे में स्थित वर्मा तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से मानवी गहरे पानी में चली गई और डूब गई। #ikvnews #mahobainsight Nitendra Jha4
- गलत फहमी का शिकार ग्राहक और फिर शराब दुकान दार ने न कुछ सुना और न समझा सीधे पीटने लगा.. छतरपुर। मप्र।आकाशवाणी तिराहे पर एक ग्राहक शराब लेने गया उसने शराब खरीदी और 220 रु दे कर जाने लगा जल्दबाजी में दुकानदार ने ध्यान नहीं दिया और उसे लगा कि 120 रुपए देकर भागने लगा है फिर क्या बिना सोचे समझे दुकान ने ग्राहक पीटना शुरू कर दिया अब आगे आप खुद देख लो...1