Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
Vinay kumar giri
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- उज्जैन में मन्दिर टूटा लेकिन खड़े हनुमानजी को हिला नही सका प्रशासन,भक्तों के छलके आँसू-बोले बाबा की इच्छा नही,सड़क चौड़ीकरण जद में..। उज्जैन में मन्दिर टूटा लेकिन खड़े हनुमानजी को हिला नही सका प्रशासन,भक्तों के छलके आँसू-बोले बाबा की इच्छा नही,सड़क चौड़ीकरण जद में..।1
- Chandrashekhar Azad ji man Ji Ne Kya bola Dekh Lo Ek Bar video share karo1
- गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर गुंबद गिरने से उसके मलबे में घायल हो कर दो अधिवक्ताओं के निधन के मामले में डीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। क्या कहते हैं डीएम... गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर गुंबद गिरने से उसके मलबे में घायल हो कर दो अधिवक्ताओं के निधन के मामले में डीएम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। क्या कहते हैं डीएम...1
- अंशिका के कदमों को मिला हौसले का साथ, जगत जायसवाल ने पूरा किया अपना वादा जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भेंट किए करीब 10 हजार रुपये के स्पोर्ट्स शूज, प्रदेश स्तरीय रेस वॉकिंग की रजत पदक विजेता का बढ़ाया हौसला संतकबीरनगर। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली युवा एथलीट अंशिका प्रजापति की राह अब खेल संसाधनों की कमी से बाधित नहीं होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अंशिका से किया अपना वादा पूरा करते हुए रविवार को उसके घर पहुंचकर करीब 10 हजार रुपये कीमत के स्पोर्ट्स शूज भेंट किए। अंशिका ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 अगस्त को आयोजित 21वीं यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 3000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया था। ग्राम बड़गो निवासी रामनाथ प्रजापति की पुत्री अंशिका हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद की छात्रा है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद खलीलाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अंशिका ने अभ्यास के लिए बेहतर स्पोर्ट्स शूज की आवश्यकता बताई थी। उसने बताया था कि महंगे होने के कारण वह स्वयं जूते खरीद पाने में असमर्थ है। उसकी परेशानी को देखते हुए जगत जायसवाल ने खेल के लिए जरूरी जूते उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। रविवार को उन्होंने अंशिका के घर पहुंचकर परिवार की मौजूदगी में स्पोर्ट्स शूज भेंट कर अपना वादा पूरा किया। नए जूते पाकर अंशिका के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उसने कहा कि बेहतर जूते मिलने से अभ्यास में सुविधा होगी और आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। संसाधनों के अभाव में नहीं रुकेंगे खिलाड़ियों के कदम : जगत जायसवाल जगत जायसवाल ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी के कदम रुकने नहीं दिए जाएंगे। जरूरतमंद खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर संतकबीरनगर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर पोषण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं अंशिका के कोच रमेश प्रसाद ने जगत जायसवाल के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। रमेश प्रसाद ने बताया कि जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को उनके प्रतिष्ठान की ओर से नि:शुल्क दूध और पनीर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके। अंशिका ने अपने कोच, माता-पिता और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य अब और बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतना तथा राष्ट्रीय स्तर पर संतकबीरनगर का नाम रोशन करना है।2
- राप्ती किनारे गोरक्षघाट पर चबूतरा ढहा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ता; 1 की मौत, जिला अस्पताल के बाहर अधिवक्ताओं का हंगामा गोरखपुर के राप्ती नदी किनारे स्थित गोरक्षघाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया।घाट पर बने चबूतरे (गुंबद) का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर जाने से अंतिम संस्कार में गए दो अधिवक्ता मलबे के नीचे दब गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।वहां उपस्थित लोगों ने बिना देर किए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे को हटाकर दोनों अधिवक्ताओं को बाहर निकाला गया हादसे में एक अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल लाया गया।जहा उनकी दुखद मृत्यु हो गई,जबकि दूसरे अधिवक्ता को भी गम्भीर चोटें आई हैं।जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चबूतरे का ढांचा पहले से ही कमजोर और जर्जर स्थिति में था।हालांकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।दूसरी तरफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए,बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अधिवक्ताओ ने जिला अस्पताल गेट पर जमकर हंगामा करने लगे।अधिवक्ताओं ने बताया कि घटना के बाद एंबुलेंस आने में काफी समय लग गया और समय से इलाज नही मिलने के कारण हमारे साथी अधिवक्ता की दुःखद मृत्यु हो गई।यह घोर लापरवाही है। इसलिए हम सीएमओ के अलावा दो भी दोषी है।उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग करते है। बाइट-नीरज शाही वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट गोरखपुर1
- गोरखपुर में गोरक्षनाथ घाट का गुंबद भरभराकर गिरा, दो की मौत; CMO व कर्मचारियों पर केस गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान लाल पत्थर का गुंबद भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल में कथित लापरवाही को लेकर CMO और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhnathGhat #GorakhpurBreaking #UPNews #UttarPradesh #GorakhpurAccident #BreakingNews #GorakhpurLatestNews #Rajghat1
- छोटे लाल प्रजापति जी अंकुर पांडे जी और अन्य सभी साथियों के साथ महाकाल मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना किया1