Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर - नेशनल हाईवे किनारे गन्ना पत्ती के बंडलों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नेशनल हाईवे 44 के किनारे स्थित एक खेत में रखे गन्ने की पत्तियों के बंडलों में अचानक भीषण आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी कुछ देर से मौके पर पहुंची, तब तक काफी संख्या में बंडल जलकर खाक हो चुके थे।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
SATISH DUBEY
नरसिंहपुर - नेशनल हाईवे किनारे गन्ना पत्ती के बंडलों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नेशनल हाईवे 44 के किनारे स्थित एक खेत में रखे गन्ने की पत्तियों के बंडलों में अचानक भीषण आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी कुछ देर से मौके पर पहुंची, तब तक काफी संख्या में बंडल जलकर खाक हो चुके थे।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- करेली के पास गन्ने के छिलकों के बंडलों में लगी आग लगातार बंडलों में लग रही आग आखिर क्यों..? अभी कुछ दिनों में 3 से 4 जगहों पर गन्ने के छिलकों के बंडलों में आग लगने से भरी हुया नुकसान1
- फिर लौटे कोयले और तेल की भट्टियों के दिन साईंखेड़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगे हैं। क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल संचालकों और चाय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई दुकानदारों को मजबूर होकर पुराने समय की तरह तेल और कोयले की भट्टियों का सहारा लेना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गैस की कमी के कारण उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कोयले और तेल की भट्टियों का उपयोग करना न केवल महंगा पड़ रहा है, बल्कि इससे काम करना भी कठिन हो गया है। भट्टियों से उठने वाला धुआं और गंध आसपास के वातावरण को भी प्रभावित कर रही है, जिससे ग्राहकों को भी असुविधा महसूस हो रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो छोटे होटल और चाय दुकानों का संचालन और अधिक कठिन हो जाएगा।2
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” को लेकर नरसिंहपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री @Prahlad Singh Patel जी ने विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री @Jalam Singh Patel जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष @Ramsnehi Pathak जी की उपस्थिति रही।1
- गढ़ाकोटा के ग्रामीण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अभिषेक भार्गव उपस्थित रहे और अपने विचार रखें। नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 और मैं हूं आपके साथ सोनू प्रजापति। खबर मध्यप्रदेश के गढ़ाकोटा से है, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजलाल अहिरवार ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिषेक भार्गव ने विषय वक्ता के रूप में भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल विकसित करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाना और संगठन को मजबूती प्रदान करना रहा। फिलहाल के लिए इतना ही, ताजा अपडेट्स खबरों के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ। धन्यवाद।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर के मिनिएचर होटल में आज आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल जीवन मिशन के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर पत्रकारों से महत्वपूर्ण वार्ता की और जानकारी साझा की। मंत्री पटेल ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत कार्यों को पूरा करने के लिए अब 3 वर्षों का अतिरिक्त समय दिया गया है।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1