Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर - जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया प्रेस पत्रकार वार्ता को संबोधित नरसिंहपुर के मिनिएचर होटल में आज आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल जीवन मिशन के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर पत्रकारों से महत्वपूर्ण वार्ता की और जानकारी साझा की। मंत्री पटेल ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत कार्यों को पूरा करने के लिए अब 3 वर्षों का अतिरिक्त समय दिया गया है।
SATISH DUBEY
नरसिंहपुर - जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया प्रेस पत्रकार वार्ता को संबोधित नरसिंहपुर के मिनिएचर होटल में आज आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल जीवन मिशन के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर पत्रकारों से महत्वपूर्ण वार्ता की और जानकारी साझा की। मंत्री पटेल ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत कार्यों को पूरा करने के लिए अब 3 वर्षों का अतिरिक्त समय दिया गया है।
More news from Narsinghpur and nearby areas
- ₹65 लाख की सीसी रोड में दो साल से पहले दरारें — घटिया निर्माण का आरोप, जांच की मांग स्वदेश समाचार साईंखेड़ा। आपको बता दें नगर परिषद साईंखेड़ा में तहसील के आगे तक निर्मित सी.सी. रोड (कार्य W-6) पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगने लगे हैं। लगभग ₹65,27,125.81 की लागत वाले इस कार्य (प्रोजेक्ट क्रमांक PW1-468-21-035) की तकनीकी स्वीकृति 15/12/2023 को दी गई थी, लेकिन अभी से सड़क खड़ी तिरछी और बीच-बीच में फटने लगी है। शिकायत के अनुसार निर्माण में सबग्रेड, जीएसबी, डीएलसी एवं एम-30 कंक्रीट कार्य मानकों के अनुसार नहीं किया गया तथा सड़क की मोटाई भी कम बताई जा रही है। भारी मशीनरी का उपयोग किए बिना ही बिल बनाए जाने और सामग्री की मात्रा बढ़ाकर भुगतान लेने की आशंका भी जताई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की यह हालत भ्रष्टाचार और लापरवाही की ओर संकेत करती है। नागरिकों ने उच्च स्तरीय तकनीकी जांच, पुनः मापन, गुणवत्ता परीक्षण तथा दोषी अधिकारियों-ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।1
- मध्य प्रदेश शासन के संस्कृतिक विभाग के निर्देश अनुसार सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च गुरुवार 12:00 बजे नरसिंह मंदिर परिसर में सांस्कृतिक विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, कलेक्टर रजनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- चिनकी उमरिया रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बुजुर्ग हुया गंभीर रूप से घायल चिनकी से आते समय रास्ते मे घायल अवस्था मे पड़े बुजुर्ग को देख पत्रकार साथी गणेश प्रजापति ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर जिला चिकित्सालय पहुँचाया। वहाँ प्राथमिक उपचार कराया एवं घायल बुजुर्ग के परिजनों को सूचना देकर बुलाया इस खबर के माध्यम से आप सभी से निवेदन है यदि आपके सामने इस तरह की कोई घटना होती है, तो बिना सोचे समझे घायल व्यक्ति की तुरंत मदद करें। आपकी एक छोटी सी कोशिश किसी की जान बचा सकती है।1
- Post by News Chandra Shekher Sonu4
- मैं कर सकता हूँ" का संकल्प दिलाएगा सफलता: कलेक्टर रजनी सिंह ने JEE-NEET छात्रों को दिया जीत का मंत्र नरसिंहपुर: जिला प्रशासन की अनूठी पहल के तहत पीएम श्री महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में संचालित नि:शुल्क कोचिंग क्लास में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया कलेक्टर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, "खुद पर अटूट विश्वास रखें और मन में ठान लें कि हम टॉप करेंगे।" जिले के 205 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को जेईई और नीट की तैयारी के लिए जिला प्रशासन नि:शुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध करा रहा है।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नेशनल हाईवे 44 के किनारे स्थित एक खेत में रखे गन्ने की पत्तियों के बंडलों में अचानक भीषण आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी कुछ देर से मौके पर पहुंची, तब तक काफी संख्या में बंडल जलकर खाक हो चुके थे।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।1