डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला, कहा- महिलाओं की इज्जत से होता था खिलवाड़! बीजेपी बनाम सपा: महिलाओं की सुरक्षा पर सियासत प्रयागराज घटना पर डिप्टी सीएम का बयान, उच्च स्तरीय जांच के आदेश! बृजेश पाठक का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा? *रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला: कहा- सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से होता था खिलवाड़* रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ होता था, जबकि बीजेपी सरकार में ऐसा नहीं हो सकता। पाठक ने कहा कि सपा के शासनकाल में बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ¹ ² ³। पाठक ने प्रयागराज घटना पर दुःख जताया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पाठक ने धुरंधर-2 फिल्म को लेकर भी बयान दिया और कहा कि विपक्ष का काम है आरोप-प्रत्यारोप करना ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि अखिलेश यादव ने इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है या सपा ने क्या कहा है?
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला, कहा- महिलाओं की इज्जत से होता था खिलवाड़! बीजेपी बनाम सपा: महिलाओं की सुरक्षा पर सियासत प्रयागराज घटना पर डिप्टी सीएम का बयान, उच्च स्तरीय जांच के आदेश! बृजेश पाठक का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा? *रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला: कहा- सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से होता था खिलवाड़* रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ होता था, जबकि बीजेपी सरकार में ऐसा नहीं हो सकता। पाठक ने कहा कि सपा के शासनकाल में बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ¹ ² ³। पाठक ने प्रयागराज घटना पर दुःख जताया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पाठक ने धुरंधर-2 फिल्म को लेकर भी बयान दिया और कहा कि विपक्ष का काम है आरोप-प्रत्यारोप करना ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि अखिलेश यादव ने इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है या सपा ने क्या कहा है?
- #बाराबंकी में ड्राइवरों का #चक्का_जाम, पुलिस ने बरसाईं लाठियां जनपद Barabanki में आज सुबह से ड्राइवरों ने नए कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। #मौरंग मंडी के पास #ड्राइवरों ने #सड़क_जाम कर दी, जिससे ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर ट्रैफिक प्रभारी, बड़ेल चौकी पुलिस, आसपास के थानों की फोर्स और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं कुछ दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।1
- त्रिलोकपुर बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में नालियों का गंदा पानी और कचरा सड़क पर फैल गया है। इससे जैन मंदिर, राम जानकी मंदिर और मस्जिद जाने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। कस्बे की नालियों की नियमित सफाई न होने और उनके क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस स्थिति से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। विपुल जैन और मुकेश जैन ने बताया कि जैन मंदिर एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो साल से लगातार शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई और नालियों का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया गया। शिकायतों पर केवल खानापूर्ति की गई है। अनुज दीक्षित, मिथिलेश शुक्ला और सुरेश शुक्ला ने बताया कि राम जानकी मंदिर जाने के लिए यह कस्बावासियों का मुख्य मार्ग है। लोग इसी रास्ते से होकर मंदिर में पूजा करने पहुंचते हैं। इसी तरह, मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले लोग भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरते हैं। प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर प्रथम के यादव मोहल्ला के बच्चे और मदरसा दारुल उलूम त्रिलोकपुर के छात्र भी इसी मार्ग से होकर अपने विद्यालयों और मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। उन्हें भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एकत्रित होकर इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई और नालियों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने मामले की जांच कर नालियों की साफ-सफाई और उन्हें दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।4
- बाराबंकी विज्ञप्ति तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम की त्वरित पहल से निराश्रित महिला व बच्चों को मिला सरकारी योजनाओं का संबल सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 43 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण3
- #बाराबंकी। दिनांक- 22.03.2026 की रात्रि को स्वाट व थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत धरौली मोड़ के पास गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि जकरिया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी, थाना मसौली में दर्ज मुकदमे में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी थाना मसौली व थाना सफदरगंज में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के अभियोगों में वांछित था।2
- बाराबंकी। रविवार की रात्रि को स्वाट व थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत धरौली मोड़ के पास गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि जकरिया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। *गिरफ्तार/घायल अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी, थाना मसौली में पंजीकृत मु0अ0सं0-53/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी थाना मसौली व थाना सफदरगंज में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के अभियोगों में वांछित था।1
- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सड़क पर नमाज पढ़ना नाजायज है और जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर नमाज पढ़कर कानून का उल्लंघन किया जा रहा है ¹ ²। ठाकुर रघुराज सिंह पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने सलमान खान को देशद्रोही बताया था और फांसी देने की मांग की थी। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) को आतंकवादियों का अड्डा भी बताया था ¹ ³। क्या आप जानना चाहेंगे कि ठाकुर रघुराज सिंह के इस बयान पर विपक्ष की क्या प्रतिक्रिया है या उनके पिछले विवादित बयानों के बारे में और जानकारी चाहते हैं?1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। समाधान दिवस में पलिया गांव निवासी अनिल शुक्ल ने एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुम्हरावां-बाबागंज मार्ग पर उनकी निजी जमीन पर घुंघटेर थाने की पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से पिंक पुलिस बूथ का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने उनकी भूमि पर चार पिलर भी खड़े कर दिए हैं, जबकि पैमाइश में यह भूमि उनकी निकली है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक पर पुलिस के दबाव में सही पैमाइश न करने का भी आरोप लगाया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा। अन्य शिकायतों में सिहाली रोड निवासी माताप्रसाद वर्मा ने नाला निर्माण के दौरान गिरे बिजली के खंभे को छह माह से न उठाए जाने की समस्या बताई। पचघरा निवासी अनुपम वर्मा ने अधिक बिजली बिल आने के बावजूद नौ माह से चेक मीटर न लगाए जाने की शिकायत की। वहीं, नालापार निवासी आशिया ने पिछले आठ माह से राशन न मिलने की बात कही।1
- *जनपद कौशाम्बी ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत* *कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार* *कौशाम्बी जनपद* के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेंदा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर ट्रैक्टर पर सवार था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान लालचन्द्र पुत्र सुंदर लाल, निवासी वार्ड नंबर 3 गांधी नगर, नगर पंचायत चायल के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- इटौंजा थाना प्रभारी मार्कडेय यादव की भव्य विदाई | जनसैलाब उमड़ा | नए प्रभारी सोबरन सिंह का सख्त संदेश1