logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#बाराबंकी में ड्राइवरों का #चक्का_जाम, पुलिस ने बरसाईं लाठियां जनपद Barabanki में आज सुबह से ड्राइवरों ने नए कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। #मौरंग मंडी के पास #ड्राइवरों ने #सड़क_जाम कर दी, जिससे ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर ट्रैफिक प्रभारी, बड़ेल चौकी पुलिस, आसपास के थानों की फोर्स और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं कुछ दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

2 hrs ago
user_राम जी दीक्षित पत्रकार
राम जी दीक्षित पत्रकार
Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

#बाराबंकी में ड्राइवरों का #चक्का_जाम, पुलिस ने बरसाईं लाठियां जनपद Barabanki में आज सुबह से ड्राइवरों ने नए कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। #मौरंग मंडी के पास #ड्राइवरों ने #सड़क_जाम कर दी, जिससे ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर ट्रैफिक प्रभारी, बड़ेल चौकी पुलिस, आसपास के थानों की फोर्स और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं कुछ दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पत्रकार रामजी दीक्षित बाराबंकी की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। समाधान दिवस में पलिया गांव निवासी अनिल शुक्ल ने एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुम्हरावां-बाबागंज मार्ग पर उनकी निजी जमीन पर घुंघटेर थाने की पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से पिंक पुलिस बूथ का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने उनकी भूमि पर चार पिलर भी खड़े कर दिए हैं, जबकि पैमाइश में यह भूमि उनकी निकली है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक पर पुलिस के दबाव में सही पैमाइश न करने का भी आरोप लगाया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा। अन्य शिकायतों में सिहाली रोड निवासी माताप्रसाद वर्मा ने नाला निर्माण के दौरान गिरे बिजली के खंभे को छह माह से न उठाए जाने की समस्या बताई। पचघरा निवासी अनुपम वर्मा ने अधिक बिजली बिल आने के बावजूद नौ माह से चेक मीटर न लगाए जाने की शिकायत की। वहीं, नालापार निवासी आशिया ने पिछले आठ माह से राशन न मिलने की बात कही।
    1
    पत्रकार रामजी दीक्षित बाराबंकी की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
बाराबंकी के फतेहपुर सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया।
समाधान दिवस में पलिया गांव निवासी अनिल शुक्ल ने एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुम्हरावां-बाबागंज मार्ग पर उनकी निजी जमीन पर घुंघटेर थाने की पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से पिंक पुलिस बूथ का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने उनकी भूमि पर चार पिलर भी खड़े कर दिए हैं, जबकि पैमाइश में यह भूमि उनकी निकली है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक पर पुलिस के दबाव में सही पैमाइश न करने का भी आरोप लगाया।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा।
अन्य शिकायतों में सिहाली रोड निवासी माताप्रसाद वर्मा ने नाला निर्माण के दौरान गिरे बिजली के खंभे को छह माह से न उठाए जाने की समस्या बताई। पचघरा निवासी अनुपम वर्मा ने अधिक बिजली बिल आने के बावजूद नौ माह से चेक मीटर न लगाए जाने की शिकायत की। वहीं, नालापार निवासी आशिया ने पिछले आठ माह से राशन न मिलने की बात कही।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं की बस पलटी, 80 यात्री सुरक्षित! गोंडा से तुलसीपुर जा रही बस का हादसा, मामूली चोटें डुमरियागंज में बस हादसा, जानिए क्या हुआ? सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं की बस पलटी, पुलिस ने की कार्रवाई!*सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं की बस पलटी, 80 यात्री सुरक्षित* सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अगया के पास श्रद्धालुओं की बस पलट गई। बस गोंडा जिले के टेगहनवा गौरा चौकी से तुलसीपुर देवी पाटन मंदिर जा रही थी। बस में लगभग 80 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। सभी यात्रियों को वापस उनके घर भेज दिया गया है। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस हादसे में कोई गंभीर घायल हुआ है या पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?
    1
    सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं की बस पलटी, 80 यात्री सुरक्षित!
गोंडा से तुलसीपुर जा रही बस का हादसा, मामूली चोटें
डुमरियागंज में बस हादसा, जानिए क्या हुआ?
सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं की बस पलटी, पुलिस ने की कार्रवाई!*सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं की बस पलटी, 80 यात्री सुरक्षित*
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अगया के पास श्रद्धालुओं की बस पलट गई। बस गोंडा जिले के टेगहनवा गौरा चौकी से तुलसीपुर देवी पाटन मंदिर जा रही थी। बस में लगभग 80 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। सभी यात्रियों को वापस उनके घर भेज दिया गया है।
क्या आप जानना चाहेंगे कि इस हादसे में कोई गंभीर घायल हुआ है या पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • बाराबंकी विज्ञप्ति तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम की त्वरित पहल से निराश्रित महिला व बच्चों को मिला सरकारी योजनाओं का संबल सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 43 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण
    3
    बाराबंकी विज्ञप्ति
तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
डीएम की त्वरित पहल से निराश्रित महिला व बच्चों को मिला सरकारी योजनाओं का संबल
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 43 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार Nawabganj, Barabanki•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी। रविवार की रात्रि को स्वाट व थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत धरौली मोड़ के पास गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि जकरिया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। *गिरफ्तार/घायल अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी, थाना मसौली में पंजीकृत मु0अ0सं0-53/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी थाना मसौली व थाना सफदरगंज में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के अभियोगों में वांछित था।
    1
    बाराबंकी। रविवार की रात्रि को स्वाट व थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत धरौली मोड़ के पास गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि जकरिया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। *गिरफ्तार/घायल अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली जनपद बाराबंकी, थाना मसौली में पंजीकृत मु0अ0सं0-53/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।अभियुक्त उस्मान उर्फ कलेजी थाना मसौली व थाना सफदरगंज में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम के अभियोगों में वांछित था।
    user_Vikas
    Vikas
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • इटौंजा थाना प्रभारी मार्कडेय यादव की भव्य विदाई | जनसैलाब उमड़ा | नए प्रभारी सोबरन सिंह का सख्त संदेश
    1
    इटौंजा थाना प्रभारी मार्कडेय यादव की भव्य विदाई | जनसैलाब उमड़ा | नए प्रभारी सोबरन सिंह का सख्त संदेश
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • यूपी के मथुरा में बवाल का अपडेट 13 उपद्रवी गिरफ्तार...22 नामजद सहित 250–300 अज्ञात उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में FIR हुई,अफवाह फैलाने में दक्ष चौधरी और उसके 3 साथी भी पकड़े गए,पुलिस को स्पॉट से तमंचे के 7 खाली बुलेट मिले हैं,यानि उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी, उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को टीयर गैस,रबड़ बुलेट, एंटी राइड गन के 100 से ज्यादा राउंड प्रयोग करने पड़े,पुलिस को इस बवाल को 50 से ज्यादा वीडियो मिली हैं,इनसे उपद्रवियों की पहचान हो रही है।
    1
    यूपी के मथुरा में बवाल का अपडेट 13 उपद्रवी गिरफ्तार...22 नामजद सहित 250–300 अज्ञात उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में FIR हुई,अफवाह फैलाने में दक्ष चौधरी और उसके 3 साथी भी पकड़े गए,पुलिस को स्पॉट से तमंचे के 7 खाली बुलेट मिले हैं,यानि उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी, उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को टीयर गैस,रबड़ बुलेट, एंटी राइड गन के 100 से ज्यादा राउंड प्रयोग करने पड़े,पुलिस को इस बवाल को 50 से ज्यादा वीडियो मिली हैं,इनसे उपद्रवियों की पहचान हो रही है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    23 min ago
  • *रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला: कहा- सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से होता था खिलवाड़* रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ होता था, जबकि बीजेपी सरकार में ऐसा नहीं हो सकता। पाठक ने कहा कि सपा के शासनकाल में बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ¹ ² ³। पाठक ने प्रयागराज घटना पर दुःख जताया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पाठक ने धुरंधर-2 फिल्म को लेकर भी बयान दिया और कहा कि विपक्ष का काम है आरोप-प्रत्यारोप करना ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि अखिलेश यादव ने इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है या सपा ने क्या कहा है?
    1
    *रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला: कहा- सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से होता था खिलवाड़*
रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ होता था, जबकि बीजेपी सरकार में ऐसा नहीं हो सकता। पाठक ने कहा कि सपा के शासनकाल में बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ¹ ² ³।
पाठक ने प्रयागराज घटना पर दुःख जताया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पाठक ने धुरंधर-2 फिल्म को लेकर भी बयान दिया और कहा कि विपक्ष का काम है आरोप-प्रत्यारोप करना ¹।
क्या आप जानना चाहेंगे कि अखिलेश यादव ने इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है या सपा ने क्या कहा है?
    user_लक्ष्मी देवी
    लक्ष्मी देवी
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • #बाराबंकी में ड्राइवरों का #चक्का_जाम, पुलिस ने बरसाईं लाठियां जनपद Barabanki में आज सुबह से ड्राइवरों ने नए कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। #मौरंग मंडी के पास #ड्राइवरों ने #सड़क_जाम कर दी, जिससे ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर ट्रैफिक प्रभारी, बड़ेल चौकी पुलिस, आसपास के थानों की फोर्स और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं कुछ दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
    1
    #बाराबंकी में ड्राइवरों का #चक्का_जाम, पुलिस ने बरसाईं लाठियां 
जनपद Barabanki में आज सुबह से ड्राइवरों ने नए कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
#मौरंग मंडी के पास #ड्राइवरों ने #सड़क_जाम कर दी, जिससे ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई।
हालात बिगड़ते देख मौके पर ट्रैफिक प्रभारी, बड़ेल चौकी पुलिस, आसपास के थानों की फोर्स और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, वहीं कुछ दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.