logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती औरैया में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जालौन रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोष से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम में कुँवर रविन्द्र सिंह कुशवाह और राजेश सिंह कुशवाह ने महाराणा प्रताप के जीवन को त्याग, संघर्ष और स्वाभिमान की मिसाल बताया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने दिबियापुर तिराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने, तिराहे व मार्ग का नामकरण करने तथा मरकरी लाइट लगवाने की घोषणा की। इसके अलावा कोतवाली के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद किया। इस दौरान विशाल शुक्ला, अवधेश भदौरिया, रजनीश पांडेय, राहुल गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_दीपांशु सावरन
दीपांशु सावरन
Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

औरैया में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती औरैया में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जालौन रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोष से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम में कुँवर रविन्द्र

सिंह कुशवाह और राजेश सिंह कुशवाह ने महाराणा प्रताप के जीवन को त्याग, संघर्ष और स्वाभिमान की मिसाल बताया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने दिबियापुर तिराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने, तिराहे व मार्ग का नामकरण करने तथा मरकरी लाइट लगवाने की घोषणा की। इसके अलावा कोतवाली के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद किया। इस दौरान विशाल शुक्ला, अवधेश भदौरिया, रजनीश पांडेय, राहुल गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *रोशनपुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घटिया निर्माण के आरोप में रुकवाया काम।*
    1
    *रोशनपुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घटिया निर्माण के आरोप में रुकवाया काम।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने कन्नौज जिले की सीमा पर रातभर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों का चालान किया गया, जिनसे ₹60 हजार का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    औरैया के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने कन्नौज जिले की सीमा पर रातभर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों का चालान किया गया, जिनसे ₹60 हजार का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया जिले में 9 मई 2026 से लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण शुरू हो गया है। इस पहल से स्थानीय लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सकेगा, जिससे लंबित मामलों को तेजी से हल किया जा सकेगा।
    1
    औरैया जिले में 9 मई 2026 से लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण शुरू हो गया है। इस पहल से स्थानीय लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सकेगा, जिससे लंबित मामलों को तेजी से हल किया जा सकेगा।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया जिले के रोशनपुर गांव में नई सड़क के घटिया निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेकेदार पर खराब गुणवत्ता वाली सामग्री उपयोग करने और सही तरीके से काम न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी कई शिकायतें पहले भी अनसुनी की गई थीं।
    2
    औरैया जिले के रोशनपुर गांव में नई सड़क के घटिया निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेकेदार पर खराब गुणवत्ता वाली सामग्री उपयोग करने और सही तरीके से काम न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी कई शिकायतें पहले भी अनसुनी की गई थीं।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शनिवार 9 मई को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों मुकदमों का सफलतापूर्वक निस्तारण हुआ। इस पहल से आम जनता को त्वरित न्याय मिला और अदालतों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ।
    1
    शनिवार 9 मई को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों मुकदमों का सफलतापूर्वक निस्तारण हुआ। इस पहल से आम जनता को त्वरित न्याय मिला और अदालतों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया के रोशनपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निर्माण कार्य बंद कराकर रोलर मशीन पर चढ़कर विरोध जताया और हाथों से सड़क उखाड़कर गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    4
    औरैया के रोशनपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निर्माण कार्य बंद कराकर रोलर मशीन पर चढ़कर विरोध जताया और हाथों से सड़क उखाड़कर गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • तेज रफ्तार वाहन टक्कर से बंबा में गिरे सगे भाई, रात भर पानी में पड़े रहने से दोनों की मौत अयाना, औरैया। भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई बाइक समेत इकबालपुर बंबा में गिर गए। रात भर पानी में पड़े रहने से दोनों की हालत बिगड़ गई। सुबह राहगीरों ने उन्हें पानी में पड़ा दी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मौत हो गई।
    1
    तेज रफ्तार वाहन टक्कर से बंबा में गिरे सगे भाई, रात भर पानी में पड़े रहने से दोनों की मौत
अयाना, औरैया। भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई बाइक समेत इकबालपुर बंबा में गिर गए। रात भर पानी में पड़े रहने से दोनों की हालत बिगड़ गई। सुबह राहगीरों ने उन्हें पानी में पड़ा दी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मौत हो गई।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली के गेट पर एक युवक की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पुलिस मूकदर्शक बनी दिखाई दे रही है। इस घटना से पुलिसिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली के गेट पर एक युवक की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पुलिस मूकदर्शक बनी दिखाई दे रही है। इस घटना से पुलिसिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन की शादी में जा रहे दो सगे भाई रजवाहा बम्बा में गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़े भाई ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे परिजनों में मातम पसरा है।
    4
    औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन की शादी में जा रहे दो सगे भाई रजवाहा बम्बा में गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़े भाई ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे परिजनों में मातम पसरा है।
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.