झांसी के थाना प्रेम नगर के पुलिस का गुड वर्क—साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों के 4.75 लाख रुपये कराए वापस। झांसी पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है, जहां साइबर सेल और प्रेमनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों की लाखों रुपये की रकम वापस कराई है। V/O- झांसी के थाना प्रेमनगर साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय देते हुए साइबर ठगी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 75 हजार 146 रुपये की ठगी गई रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। पहले मामले में नौशाद अली के साथ हुए यूपीआई फ्रॉड में 25 हजार 146 रुपये की रकम वापस कराई गई, जबकि दूसरे मामले में बलवान नामक पीड़ित के 4 लाख 50 हजार रुपये भी सफलतापूर्वक रिकवर किए गए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है, वहीं दोनों पीड़ितों ने झांसी पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि पहले 24 घंटे साइबर फ्रॉड में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
झांसी के थाना प्रेम नगर के पुलिस का गुड वर्क—साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों के 4.75 लाख रुपये कराए वापस। झांसी पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है, जहां साइबर सेल और प्रेमनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों की लाखों रुपये की रकम वापस कराई है। V/O- झांसी के थाना प्रेमनगर साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय देते
हुए साइबर ठगी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 75 हजार 146 रुपये की ठगी गई रकम पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। पहले मामले में नौशाद अली के साथ हुए यूपीआई फ्रॉड में 25 हजार 146 रुपये की रकम वापस कराई गई, जबकि दूसरे मामले में बलवान नामक पीड़ित के 4
लाख 50 हजार रुपये भी सफलतापूर्वक रिकवर किए गए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है, वहीं दोनों पीड़ितों ने झांसी पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि पहले 24 घंटे साइबर फ्रॉड में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
- झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा अवसंरचनात्मक विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। इन प्रयासों के फलस्वरूप न केवल ट्रेनों की समय पालनता में सुधार हो रहा है, बल्कि भविष्य में ट्रेनों की संख्या में भी वृद्धि की व्यापक संभावनाएँ बन रही हैं। मंडल के सभी स्टेशनों पर आधुनिक GPS आधारित घड़ियों की स्थापना का कार्य तेजी से प्रगति पर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 24 स्टेशनों पर इनका सफलतापूर्वक संस्थापन किया जा चुका है, जिससे यात्रियों को सटीक समय की जानकारी उपलब्ध हो रही है तथा परिचालन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बन रही है। झाँसी से कानपुर खंड के मध्य गति वृद्धि एवं सिग्नल प्रणाली के उन्नयन का कार्य प्रगति पर है। इससे इस महत्वपूर्ण रूट पर ट्रेनों के संचालन में तीव्रता आएगी और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। पिछले वित्तीय वर्ष में डीजल लोको शेड से 710 मीट्रिक टन, इलेक्ट्रिक लोको शेड से 800 मीट्रिक टन तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से 78 टन स्क्रैप का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्मिक विभाग द्वारा 80 लाख दस्तावेजों का डिजिटलीकरण एवं निस्तारण किया गया। इन प्रयासों के माध्यम से मंडल ने केवल स्क्रैप डिस्पोजल से ही 52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा की झाँसी मंडल में यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षित एवं समयबद्ध रेल संचालन तथा आधुनिक अवसंरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। GPS घड़ियों की स्थापना, ‘कवच’ प्रणाली का विस्तार, सिग्नल अपग्रेडेशन तथा ट्रैक सुरक्षा से जुड़े कार्य हमारे इसी संकल्प को दर्शाते हैं। आने वाले समय में इन प्रयासों के परिणामस्वरूप न केवल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव भी प्राप्त होगा।2
- Post by Mohammad Irshad3
- थाना प्रेमनगर पुलिस ने बापिस कराई खाते से फ्रॉड कर उड़ाई 25146, रुपए की रकम पीड़ित के चेहरे पर आई मुस्कान1
- झांसी शहर के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन कंपाउंड में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ कुछ महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर एक युवक की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर युवक पर लात-घूंसों की बरसात कर रहे हैं, जबकि वह खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद सैकड़ों लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।1
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- झाँसी पुलिस का धांसू एक्शन! साइबर ठगों की कमर तोड़ी, 4.75 लाख रुपये वापस जनपद झाँसी के थाना प्रेमनगर और साइबर सेल ने वो कर दिखाया, जो हर पीड़ित चाहता है – ठगी की पूरी रकम वापस! सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि तेज़ और सटीक एक्शन लेते हुए पुलिस ने ₹4,75,146 की रकम वापस कराकर मिसाल कायम की है। ये सिर्फ रिकवरी नहीं, बल्कि झाँसी पुलिस की काबिलियत, मेहनत और जनता के प्रति समर्पण का जीता-जागता उदाहरण है साइबर ठगों को साफ संदेश – अब बचना मुश्किल है! पीड़ितों की मुस्कान ही पुलिस की सबसे बड़ी जीत है… सलाम है ऐसी ईमानदार और तेज़ तर्रार टीम को! Rashid pathan 63941312211
- Post by Mohammad Irshad1
- थाना प्रेमनगर पुलिस ने बापिस कराई खाते से फ्रॉड कर उड़ाई गई चार लाख पचास रुपए की रकम पीड़ित के चेहरे पर आई मुस्कान1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध रोकथाम अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रेमनगर पुलिस और साइबर सेल की सक्रियता से एक पीड़ित को उसकी डूबी हुई गाढ़ी कमाई वापस मिल गई है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ छोटी मस्जिद के पास रहने वाले नौशाद अली साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने तत्काल तकनीकी कार्रवाई करते हुए ठगे गए साढ़े चार लाख की धनराशि को फ्रीज करवाया और उसे वापस पीड़ित के खाते में जमा करा दिया।1