logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाड़मेर में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी संग्राम! बाड़मेर में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी संग्राम! बाड़मेर पीजी कॉलेज के बाहर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मेन गेट पर ताला जड़ दिया और परीक्षा देने आ रहे छात्रों को अंदर जाने से रोक दिया। स्थिति बिगड़ते देख राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए प्रदर्शनकारियों को कॉलर से पकड़ा और डंडों के सहारे पीछे धकेल कर खदेड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

16 hrs ago
user_Chandrabhan Solanki Journalist
Chandrabhan Solanki Journalist
Local News Reporter जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
16 hrs ago

बाड़मेर में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी संग्राम! बाड़मेर में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी संग्राम! बाड़मेर पीजी कॉलेज के बाहर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मेन गेट पर ताला जड़ दिया और परीक्षा देने आ रहे छात्रों को अंदर जाने से रोक दिया। स्थिति बिगड़ते देख राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए प्रदर्शनकारियों को कॉलर से पकड़ा और डंडों के सहारे पीछे धकेल कर खदेड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More news from Barmer and nearby areas
  • सिवाना के प्रधान राजपुरोहित के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सिवाना के प्रधान मुकुंद सिंह राजपुरोहित का जन्म दिवस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सिवान प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित के जन्म दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
    1
    सिवाना के प्रधान राजपुरोहित के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 
सिवाना के प्रधान मुकुंद सिंह राजपुरोहित का जन्म दिवस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सिवान प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित के जन्म दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm Siwana, Barmer•
    20 hrs ago
  • आहोर। विकास कार्यों का विधायक ने किया विधिवत शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत आलावा सी में हुआ कार्यक्रम, विधायक ने हथकरघा निर्मित वस्तुओं की सराहना की
    1
    आहोर। विकास कार्यों का विधायक ने किया विधिवत शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत
आलावा सी में हुआ कार्यक्रम, विधायक ने हथकरघा निर्मित वस्तुओं की सराहना की
    user_छगन रैडशाह
    छगन रैडशाह
    Local News Reporter Jalor, Jalore•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | जालोर ? नवजात कन्याओं का हुआ भव्य गृह प्रवेश, रथ यात्रा से किया स्वागत जालोर, 7 अगस्त। जालोर स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी (शिशु गृह) में शुक्रवार को नवजात कन्याओं के गृह प्रवेश एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अस्पताल चौराहे से नवजात बालिकाओं की रथ यात्रा एवं गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान बालिकाओं का पुष्प एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें शिशु गृह तक पहुंचाया गया। इस दौरान लोगों में बेटियों के सम्मान, संरक्षण और सुरक्षित भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। ? मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया स्वागत कार्यक्रम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नवजात बालिकाओं को चुनरी एवं बेबी किट भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने पालना गृह की उपयोगिता बताते हुए आमजन से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में नवजात बच्चियों को असुरक्षित छोड़ने के बजाय पालना गृह की सुविधा का उपयोग करें, ताकि बच्चियों को सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सके। ? दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की दी जानकारी कार्यक्रम में एडीएम राजेंद्र सिंह चंदावत सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शिशु गृह में बालिकाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं की देखभाल, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनाया उत्सव कार्यक्रम के अंतिम चरण में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर नवजात कन्याओं के गृह प्रवेश की खुशी मनाई। पूरे कार्यक्रम में बेटी के जन्म और उसके सम्मान को लेकर सकारात्मक एवं भावनात्मक माहौल देखने को मिला। संदेश: बेटियां बोझ नहीं, समाज का गौरव हैं। नवजात को सुरक्षित जीवन दें और पालना गृह जैसी सुविधाओं का जिम्मेदारी से उपयोग करें। समाचार नेशन | ब्यूरो चीफ — कयूम खान, जालोर
    3
    ब्रेकिंग न्यूज़ | जालोर
? नवजात कन्याओं का हुआ भव्य गृह प्रवेश, रथ यात्रा से किया स्वागत
जालोर, 7 अगस्त। जालोर स्थित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी (शिशु गृह) में शुक्रवार को नवजात कन्याओं के गृह प्रवेश एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अस्पताल चौराहे से नवजात बालिकाओं की रथ यात्रा एवं गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा के दौरान बालिकाओं का पुष्प एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें शिशु गृह तक पहुंचाया गया। इस दौरान लोगों में बेटियों के सम्मान, संरक्षण और सुरक्षित भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
? मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नवजात बालिकाओं को चुनरी एवं बेबी किट भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने पालना गृह की उपयोगिता बताते हुए आमजन से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में नवजात बच्चियों को असुरक्षित छोड़ने के बजाय पालना गृह की सुविधा का उपयोग करें, ताकि बच्चियों को सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सके।
? दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की दी जानकारी
कार्यक्रम में एडीएम राजेंद्र सिंह चंदावत सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शिशु गृह में बालिकाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं की देखभाल, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनाया उत्सव
कार्यक्रम के अंतिम चरण में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर नवजात कन्याओं के गृह प्रवेश की खुशी मनाई। पूरे कार्यक्रम में बेटी के जन्म और उसके सम्मान को लेकर सकारात्मक एवं भावनात्मक माहौल देखने को मिला। संदेश:
बेटियां बोझ नहीं, समाज का गौरव हैं। नवजात को सुरक्षित जीवन दें और पालना गृह जैसी सुविधाओं का जिम्मेदारी से उपयोग करें।
समाचार नेशन | ब्यूरो चीफ — कयूम खान, जालोर
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से परेशान खेमाबाबा कॉलोनीवासी, अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था से बढ़ी परेशानी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से परेशान खेमाबाबा कॉलोनीवासी, अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था से बढ़ी परेशानी बायतु खेमाबाबा कॉलोनी में विद्युत वोल्टेज के लगातार उतार-चढ़ाव से कॉलोनीवासी परेशान हैं। बायपास रोड के पास अव्यवस्थित ढंग से खड़े विद्युत पोल तथा उनसे निकल रही क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को लेकर भी ग्रामीणों में रोष है। विद्युत लाइनों के नीचे पेड़-पौधे होने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।कॉलोनीवासियों का कहना है कि विद्युत वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ था, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को कॉलोनी के बीच में स्थापित करने के बजाय कॉलोनी के किनारे उस स्थान पर लगाया गया, जहां पहले से ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। इससे कॉलोनीवासियों की वोल्टेज संबंधी समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया।ग्रामीणों का आरोप है कि बायपास रोड पर स्कूल के आगे ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने से भी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेमाबाबा कॉलोनी के बीच बायपास रोड के आसपास विद्युत व्यवस्था को व्यवस्थित करते हुए ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर स्थापित किया जाए तथा सड़क किनारे खड़े जर्जर विद्युत पोल और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करवाया जाए।
    1
    वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से परेशान खेमाबाबा कॉलोनीवासी, अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था से बढ़ी परेशानी
वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से परेशान खेमाबाबा कॉलोनीवासी, अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था से बढ़ी परेशानी 
बायतु 
खेमाबाबा कॉलोनी में विद्युत वोल्टेज के लगातार उतार-चढ़ाव से कॉलोनीवासी परेशान हैं। बायपास रोड के पास अव्यवस्थित ढंग से खड़े विद्युत पोल तथा उनसे निकल रही क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को लेकर भी ग्रामीणों में रोष है। विद्युत लाइनों के नीचे पेड़-पौधे होने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।कॉलोनीवासियों का कहना है कि विद्युत वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ था, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को कॉलोनी के बीच में स्थापित करने के बजाय कॉलोनी के किनारे उस स्थान पर लगाया गया, जहां पहले से ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। इससे कॉलोनीवासियों की वोल्टेज संबंधी समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया।ग्रामीणों का आरोप है कि बायपास रोड पर स्कूल के आगे ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने से भी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेमाबाबा कॉलोनी के बीच बायपास रोड के आसपास विद्युत व्यवस्था को व्यवस्थित करते हुए ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर स्थापित किया जाए तथा सड़क किनारे खड़े जर्जर विद्युत पोल और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करवाया जाए।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दो दिवसीय बीकानेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दो दिवसीय बीकानेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 14 अगस्त को प्रस्तावित मेघासर दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की टीम मेघासर पहुंची। दौरे के दौरान अधिकारियों ने मेघासर में मेघों जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम, जनसंवाद, सभा स्थल तथा हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडेय, बीकानेर एसडीएम, कोलायत विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, देहात महामंत्री तोलाराम कूकणा, दलिप आडसर, जैना महाराज, बजरंग मारू, सरपंच बदरासर, सरपंच मेघासर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं संगठन स्तर पर तैयारियां अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 14 अगस्त को मेघासर में मेघों जी की प्रतिमा का अनावरण, जनसंवाद एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दो दिवसीय बीकानेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दो दिवसीय बीकानेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 14 अगस्त को प्रस्तावित मेघासर दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की टीम मेघासर पहुंची।
दौरे के दौरान अधिकारियों ने मेघासर में मेघों जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम, जनसंवाद, सभा स्थल तथा हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडेय, बीकानेर एसडीएम, कोलायत विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, देहात महामंत्री तोलाराम कूकणा, दलिप आडसर, जैना महाराज, बजरंग मारू, सरपंच बदरासर, सरपंच मेघासर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं संगठन स्तर पर तैयारियां अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 14 अगस्त को मेघासर में मेघों जी की प्रतिमा का अनावरण, जनसंवाद एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • शुरू ऐप सबसे ज्यादा बी खता है इसको सही कीजिए वरना इसको बंद कीजिए बहिष्कार कीजिए
    1
    शुरू ऐप सबसे ज्यादा बी खता है इसको सही कीजिए वरना इसको बंद कीजिए बहिष्कार कीजिए
    user_Pkçm
    Pkçm
    Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड: 7 अगस्त को धरने में हेतराम जी भी रहे शामिल भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड: 7 अगस्त को धरने में हेतराम जी भी रहे शामिल लोहावट। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग में जारी धरना-प्रदर्शन शुक्रवार, 7 अगस्त को भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान हेतराम जी भी धरने में शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया। धरने में मौजूद लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। KM News 29 "सच के साथ, हमेशा आपके साथ।"
    1
    भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड: 7 अगस्त को धरने में हेतराम जी भी रहे शामिल
भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड: 7 अगस्त को धरने में हेतराम जी भी रहे शामिल
लोहावट। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग में जारी धरना-प्रदर्शन शुक्रवार, 7 अगस्त को भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान हेतराम जी भी धरने में शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया।
धरने में मौजूद लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
KM News 29
"सच के साथ, हमेशा आपके साथ।"
    user_Km News 29
    Km News 29
    Local News Reporter आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.