जनपद के दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविर का आयोजन 18 फरवरी को" टिहरी गढ़वाल में निवासरत दिव्यांगजनों एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को समस्त सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी, 2026 को जनपद मुख्यालय नई टिहरी में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर नई टिहरी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज में प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होगा। शिविर में उन दिव्यांगजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनके दिव्यांग प्रमाण-पत्र अभी तक किसी कारणवश नहीं बन पाए हैं। शिविर में उपलब्ध कराई जाने वाली प्रमुख सुविधाएं जैसे समस्त प्रकार के दिव्यांग प्रमाण-पत्रों का निर्माण, पात्र लाभार्थियों के UDID (Unique Disability ID) कार्ड का पंजीकरण एवं निर्माण , दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के आधार कार्ड बनवाने/संशोधन की व्यवस्था, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का वितरण, जैसे – व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), बैसाखी, छड़ी आदि का वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं परामर्श जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने शिविर के सफल संचालन हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी, टिहरी गढ़वाल को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया है कि वे स्वयं उपस्थित रहकर शिविर की समुचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें। यह शिविर शासन की मंशा के अनुरूप “जन-जन तक सरकार” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पात्र लाभार्थियों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान की जा सकें।

- टिहरी जिला न्यायालय में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील1
- सरकार दे रही है 60% तक की सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन, पूरी जानकारी देखिए ♦️✅1
- डोईवाला क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने और पूर्व मेहू चोरी के खुलासे की मांग को लेकर डोईवाला नगर पालिका के तमाम सभासद और भाजपा नेता डोईवाला कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा से मिलकर अपनी मांग रखी।1
- देहरादून में कांग्रेस के राजभवन घेराव में भारी संख्या में पहुंची जनता1
- एक ओर सरकार जल ही जीवन है,के स्लोगन का प्रचार करती है तो दूसरी ओर विभाग की लापरवाही से ही पेयजल बर्बाद होता रहता है। कनखल में सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास जाने कब से पेयजल लाइन टूटी हुई है। जिससे निरंतर पानी बर्बाद हो रहा है।पानी सड़क पर बहने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लेकिन आज पूरा दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद विभाग का ध्यान इस ओर नहीं गया है।1
- 📍 गंगोत्री विधानसभा | गाजणा पट्टी, ग्रामसभा कमद गंगोत्री विधानसभा के गाजणा पट्टी अंतर्गत ग्रामसभा कमद में गंगोत्री विधानसभा विधायक सुरेश सिंह चौहान जी ने श्रद्धा, आस्था और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में श्री नालेश्वर महादेव मंदिर के कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास संपन्न हुआ। साथ ही विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश सिंह चौहान जी ने “श्री नालेश्वर महादेव ग्रामीण पर्यटन विकास मेले” का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और ग्राम्य विकास के समन्वय का उत्सव बनकर उभरा। श्रीराम मंदिर का शिलान्यास क्षेत्र की आध्यात्मिक ऊर्जा को नई दिशा प्रदान करेगा, वहीं ग्रामीण पर्यटन विकास मेला स्थानीय कला, परंपराओं, लोकसंस्कृति और स्वरोजगार को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष श्री नालेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भी विधायक महोदय उपस्थित रहे थे। उस समय की आध्यात्मिक अनुभूति और जनसमर्थन इस वर्ष और अधिक उत्साह, भव्यता एवं जनभागीदारी के साथ परिलक्षित हुआ। इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को आगामी महाशिवरात्रि पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान जी ने कामना की कि बाबा नालेश्वर महादेव एवं प्रभु श्रीराम की कृपा से यह क्षेत्र निरंतर विकास, समृद्धि और सांस्कृतिक उन्नति की ओर अग्रसर होता रहे।3
- कलियर शरीफ कलियर शरीफ थाना क्षेत्र मे स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर.... हालत गंभीर1
- हरिद्वार में अवैध रूप से शराब की बिक्री रोकना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। यूकेडी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कल शाम दूधाधारी तिराहे के पास एक किशोर को स्कूटी में शराब ढोते हुए पकड़ लिया। बिना नंबर की स्कूटी में करीब तीन पेटी शराब के क्वार्टर भरे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने सप्त ऋषि चौकी पुलिस को सूचना देकर शराब और किशोर को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।1