Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन में हुआ बड़ा हादसा घोड़ा डोंगरी का मामला मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन में हुआ बड़ा हादसा डीजे वाहन अनियंत्रित होकर भीड़ पर चढ़ा विवाह समारोह में मची अफरा तफरी वाहन की चपेट में एक दूल्हा और उसका भाई हुआ घायल घायल दूल्हे के नाम अनुल सरोदे और भाई का नाम राहुल दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया दोनो को जिला अस्पताल भेजा गया है दूल्हे के परिजनों ने बताया कि एक कंडम वाहन को मोडिफाई करके डीजे वाहन बनाया गया था परिजनों ने प्रशासन से सही इलाज करवाने की मांग रखी मुलताई ब्लॉक के बुकालखापा गाँव का रहने वाला है दूल्हा घोड़ाडोंगरी में आयोजित विवाह कार्यक्रम में विवाह के लिए गया था दूल्हा
M. Afsar khan
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन में हुआ बड़ा हादसा घोड़ा डोंगरी का मामला मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन में हुआ बड़ा हादसा डीजे वाहन अनियंत्रित होकर भीड़ पर चढ़ा विवाह समारोह में मची अफरा तफरी वाहन की चपेट में एक दूल्हा और उसका भाई हुआ घायल घायल दूल्हे के नाम अनुल सरोदे और भाई का नाम राहुल दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया दोनो को जिला अस्पताल भेजा गया है दूल्हे के परिजनों ने बताया कि एक कंडम वाहन को मोडिफाई करके डीजे वाहन बनाया गया था परिजनों ने प्रशासन से सही इलाज करवाने की मांग रखी मुलताई ब्लॉक के बुकालखापा गाँव का रहने वाला है दूल्हा घोड़ाडोंगरी में आयोजित विवाह कार्यक्रम में विवाह के लिए गया था दूल्हा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बैतूल, 30 अप्रैल 2026। जिले में गंभीर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सफलता हासिल की। क्या है मामला फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 205/26, धारा 137(2) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी मदद से मिली सफलता विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सतत प्रयास और तकनीकी सहायता से बालिका को ग्राम निमोद, जिला रायसेन से आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने आरोपी द्वारा दुराचार किए जाने की पुष्टि की। आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी गोविन्द करोसिया निवासी ग्राम निमोद, जिला रायसेन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बालिका को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक अरविन्द कुमरे, उपनिरीक्षक नीरज खरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, आरक्षक सलमान शाह, आरक्षक जयकिशन विश्वकर्मा तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र धाड़से की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और उन्हें अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्रलोभनों से बच्चों को जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।1
- पांढुर्णा :-लोधीखेड़ा मंडल में आज *नारी शक्ति वंदन अधिनियम* को समय पर लागू न किए जाने तथा कांग्रेस के विरोध में *भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल लोधीखेड़ा* द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने काली साड़ी पहनकर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया तथा नगर में रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की आवाज बुलंद की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने वाला ऐतिहासिक कानून है, जिसके अंतर्गत लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है। यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री प्रभाकर बोबडे जी, लोधीखेड़ा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती उषा भमोरे जी, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संतोषी हेड़ाऊ जी, जिला मंत्री श्रीमती अरुणा डोंगरे जी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना काठोड़े जी, नगर परिषद पार्षद श्रीमती पूजा बांगडे जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। साथ ही मंडल महामंत्री श्री दिनेश रायकवार जी, नगर अध्यक्ष श्री होमदेव बंजारकर जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री नंदकुमार राय जी,श्री मोहन लिखारे जी श्री मुरलीधर खोड़नकर जी, डॉ. अनूप जैन जी,श्री माधव ठाकरे जी ,श्री राजू गायकवाड़ जी श्री श्री उदय पत्ते जी,श्री धनंजय सिते जी,श्री एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में एक प्रभावशाली संदेश बनकर सामने आया। नारी शक्ति का सम्मान, राष्ट्र निर्माण का आधार है। ✊🌸1
- Post by Dushyant dhurvey1
- Post by पवन जीत मनवर PRESS3
- 200 जोड़ों ने लिए सात फेरे, विधायक ने दिया आशीर्वाद और राशि चेक भैंसदेही भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की भीमपुर तहसील में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 वर-वधुओं ने वेदी पर सात फेरे लिए और सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए। पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस विवाह में जनप्रतिनिधियों ने बारातियों के साथ जमकर नृत्य किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने विवाह स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वर-वधुओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चौहान ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बेटियों का विवाह सम्मानजनक और उत्साहपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है।" विधायक ने दुल्हनों को दी जाने वाली सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जो इस सामाजिक पहल की सफलता का प्रमाण बन गया। भैंसदेही प्रशासन ने विवाह की सभी व्यवस्थाएं जैसे भोजन, परिवहन और सजावट का बेहतरीन प्रबंध किया। यह सम्मेलन राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' का हिस्सा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल और सहुलियतपूर्ण बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। आयोजन से स्थानीय स्तर पर सामाजिक एकता को बढ़ावा मिला।4
- *छिंदवाड़ा: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ, भाजपा पर साधा निशाना* छिंदवाड़ा: पूर्व सांसद नकुलनाथ बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। *"11 साल में भी विकास नहीं गिना पाई भाजपा"* नकुलनाथ ने कहा कि केंद्र में 11 साल और राज्य में 21 साल से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा छिंदवाड़ा में विकास के ठोस काम नहीं गिना सकती। छिंदवाड़ा का वास्तविक विकास केवल कमलनाथ और कांग्रेस की देन है। *अडानी प्रोजेक्ट पर तंज* उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चौसरा में अडानी न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा किए जाने के बाद ही भाजपा सक्रिय हुई। इससे पहले भाजपा को इस प्रोजेक्ट की याद तक नहीं थी। *किसानों के मुद्दे पर घेरा* किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए नकुलनाथ ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। मक्का का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हैं, जिससे किसान परेशान हैं।1
- Post by M. Afsar khan1
- बैतूल, 30 अप्रैल 2026। जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुलताई पुलिस ने गौवंश को अवैध रूप से वध के लिए ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार गौवंश को सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी धर्मेंद्र नरवरे (28) निवासी पटेल वार्ड मुलताई ने 29 अप्रैल को सूचना दी थी कि ग्राम वंडली से एक व्यक्ति चार बैलों को रिंगी में बांधकर मारते-पीटते हुए क्रूरता पूर्वक शेहघाट की ओर वध के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वंडली-पांजरी रोड के कच्चे मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख आरिफ (52) निवासी शेहघाट बताया और गौवंश को वध के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा चारों गौवंश को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। इन धाराओं में मामला दर्ज आरोपी के विरुद्ध गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इनकी रही प्रमुख भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, उपनिरीक्षक अमित पवार, आरक्षक कलेश डेहरिया एवं आरक्षक डुमलेश्वर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पशुओं के साथ क्रूरता, अवैध परिवहन या वध से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- शादी से लौट रही परिजनों और रिश्ते दारो से भारी ऑटो अनियंत्रित पलटने से 6 घायल एक महिला गंभीर अमरवाड़ा थाना अंतर्गत घटना गोगरी उमरिया रोड की है जहां बियारी परासिया से शादी से लौट रहे रिश्तेदार और परिजनों से भारी ऑटो बुधवार को 1:00 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई बताया जाता है कि सामने से आ रहे बाइक सवार के द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ऑटो चालक को कट मार दी जिसकी वजह से ऑटो पलट गई इस घटना के बाद ऑटो में सवार अमरवाड़ा के नैयबाड़ी निवासी कर परिवार के कौशल्या अंश निधि, अतुल गुरु और पार्वती घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों ने अमरवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को लाकर अमरवाड़ा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से निधि और कौशल्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है1