मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में भैंसदेही के भीमपुर में 200 जोड़ों ने लिए सात फेरे, विधायक ने दिया आशीर्वाद और राशि चेक भैंसदेही भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की भीमपुर तहसील में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 वर-वधुओं ने वेदी पर सात फेरे लिए और सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए। पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस विवाह में जनप्रतिनिधियों ने बारातियों के साथ जमकर नृत्य किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने विवाह स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वर-वधुओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चौहान ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बेटियों का विवाह सम्मानजनक और उत्साहपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है।" विधायक ने दुल्हनों को दी जाने वाली सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जो इस सामाजिक पहल की सफलता का प्रमाण बन गया। भैंसदेही प्रशासन ने विवाह की सभी व्यवस्थाएं जैसे भोजन, परिवहन और सजावट का बेहतरीन प्रबंध किया। यह सम्मेलन राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' का हिस्सा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल और सहुलियतपूर्ण बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। आयोजन से स्थानीय स्तर पर सामाजिक एकता को बढ़ावा मिला।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में भैंसदेही के भीमपुर में 200 जोड़ों ने लिए सात फेरे, विधायक ने दिया आशीर्वाद और राशि चेक भैंसदेही भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की भीमपुर तहसील में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 वर-वधुओं ने वेदी पर सात फेरे लिए और सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए। पूरे रीति-रिवाजों
के साथ संपन्न हुए इस विवाह में जनप्रतिनिधियों ने बारातियों के साथ जमकर नृत्य किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने विवाह स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वर-वधुओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चौहान ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार के
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बेटियों का विवाह सम्मानजनक और उत्साहपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है।" विधायक ने दुल्हनों को दी जाने वाली सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जो इस सामाजिक पहल की सफलता का प्रमाण बन
गया। भैंसदेही प्रशासन ने विवाह की सभी व्यवस्थाएं जैसे भोजन, परिवहन और सजावट का बेहतरीन प्रबंध किया। यह सम्मेलन राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' का हिस्सा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल और सहुलियतपूर्ण बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। आयोजन से स्थानीय स्तर पर सामाजिक एकता को बढ़ावा मिला।
- साप्ताहिक बाजार के मुहाने पर बार-बार लगता जाम, आम जनता परेशान मुलताई। नगर के पुराने नागपुर रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। बाजार के मुख्य प्रवेश मार्ग पर भारी जाम लगने से आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के मुहाने पर बड़ी संख्या में खड़ी मोटर सायकलों के कारण मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे दिनभर यातायात बाधित रहता है और दुर्घटना का भय बना रहता है। साप्ताहिक बाजार के दिन स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसे वाहन भी बाजार के अंदर आसानी से प्रवेश नहीं कर सकते। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाजार के दौरान कोई बड़ी आगजनी या स्वास्थ्य संबंधी घटना घट जाए तो समय पर राहत पहुंचाना मुश्किल हो सकता है। वही बिजली ऑफिस होने से वहां के वाहनों का लगातार आवागमन होता रहता है, व्यापारियों और नागरिकों ने बताया कि बाजार का ठेका इस वर्ष लगभग 28 लाख 5 हजार रुपये में दिया गया है लेकिन इसके बावजूद बाजार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोग मुख्य मार्ग पर ही मोटर सायकल खड़ी कर देते हैं, जिससे लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। दुकानदारों का आरोप है कि बाजार शुल्क लेने के बावजूद बाजार में यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बाजार में आने वाले ग्रामीण और नगरवासी भी अव्यवस्थित यातायात के कारण परेशान हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए, मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाए तथा यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस और नगर पालिका संयुक्त रूप से कार्रवाई करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।2
- Post by Dushyant dhurvey1
- पांढुर्णा:-भाजपा पांढुर्णा कार्यकर्ता एंव किसानों ने माना आभार। मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले – हर किसान की उपज समय-सीमा में खरीदी जाएगी, किसी को नहीं होगी परेशानी । प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उपार्जन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे लेकर राज्य सरकार ने संतोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि हर किसान की गेहूं फसल की खरीदी तय समय-सीमा के भीतर पूरी हो। साथ ही खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।1
- छिंदवाड़ा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज 30 अप्रैल गुरुवार को स्थानीय फव्वारा चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश संगठन मंत्री वीरेन्द्र विश्वकर्मा और प्रदेश प्रवक्ता राजू पाण्डे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के सात बागी सांसदों का पुतला दहन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे एकत्रित होकर बागी सांसदों के खिलाफ नारेबाजी की और उनके आचरण पर कड़ा विरोध जताया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान फव्वारा चौक पर गहमागहमी का माहौल रहा। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्डा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रम जीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेन्द्र गुप्ता के पुतलों को आग के हवाले किया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि इन सांसदों ने संगठन की नीतियों और जनता के भरोसे के खिलाफ जाकर कार्य किया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुतला दहन के माध्यम से पार्टी ने अपना कड़ा संदेश आलाकमान और जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत और प्रदेश सचिव रफीक खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासनहीनता के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। कार्यक्रम में प्रदेश सह सचिव अशोक विश्वकर्मा, ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष विशाल मालवीय, जिला संगठन मंत्री अरुण चौरे और जिला सचिव दीपक पवार ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रदर्शन में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसटी विंग जिला अध्यक्ष रतिराम उईके, जिब्राइल बाबा, दीपक बंदेवार, रामगोपाल, रत्नेश धुर्वे, रूपेश पहाड़ी और मुकुंद सनोडिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन की मजबूती के लिए इसी तरह सक्रिय रहेंगे और बागी विचारधारा के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे।1
- Post by Mohanlal Nagle1
- जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा. तेज हवाओं के चलते नर्मदा बैकवाटर में हुआ हादसा. 6 लोगों की मौत, कई लापता. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं. जब क्रूज नर्मदा के गहरे बैकवाटर में था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं. पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया1
- बैतूल, 30 अप्रैल 2026। जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुलताई पुलिस ने गौवंश को अवैध रूप से वध के लिए ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार गौवंश को सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी धर्मेंद्र नरवरे (28) निवासी पटेल वार्ड मुलताई ने 29 अप्रैल को सूचना दी थी कि ग्राम वंडली से एक व्यक्ति चार बैलों को रिंगी में बांधकर मारते-पीटते हुए क्रूरता पूर्वक शेहघाट की ओर वध के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वंडली-पांजरी रोड के कच्चे मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख आरिफ (52) निवासी शेहघाट बताया और गौवंश को वध के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा चारों गौवंश को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। इन धाराओं में मामला दर्ज आरोपी के विरुद्ध गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इनकी रही प्रमुख भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, उपनिरीक्षक अमित पवार, आरक्षक कलेश डेहरिया एवं आरक्षक डुमलेश्वर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पशुओं के साथ क्रूरता, अवैध परिवहन या वध से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- Post by M. Afsar khan1
- पांढुर्णा :-लोधीखेड़ा मंडल में आज *नारी शक्ति वंदन अधिनियम* को समय पर लागू न किए जाने तथा कांग्रेस के विरोध में *भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल लोधीखेड़ा* द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने काली साड़ी पहनकर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया तथा नगर में रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की आवाज बुलंद की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने वाला ऐतिहासिक कानून है, जिसके अंतर्गत लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है। यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री प्रभाकर बोबडे जी, लोधीखेड़ा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती उषा भमोरे जी, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संतोषी हेड़ाऊ जी, जिला मंत्री श्रीमती अरुणा डोंगरे जी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना काठोड़े जी, नगर परिषद पार्षद श्रीमती पूजा बांगडे जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। साथ ही मंडल महामंत्री श्री दिनेश रायकवार जी, नगर अध्यक्ष श्री होमदेव बंजारकर जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री नंदकुमार राय जी,श्री मोहन लिखारे जी श्री मुरलीधर खोड़नकर जी, डॉ. अनूप जैन जी,श्री माधव ठाकरे जी ,श्री राजू गायकवाड़ जी श्री श्री उदय पत्ते जी,श्री धनंजय सिते जी,श्री एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में एक प्रभावशाली संदेश बनकर सामने आया। नारी शक्ति का सम्मान, राष्ट्र निर्माण का आधार है। ✊🌸1