कंजार्डा मार्ग पर पड़दा के समीप दो बाईक की हुई आपसी भिड़ंत, एक की हालत गंभीर मनासा। से कंजार्डा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम 7 बजे करीब भाटखेड़ी ओर पड़दा के बीच दो बाईक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।हादसे में कंजार्डा चौकी क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी विनोद भील उम्र 35 वर्ष गंभीर घायल हो गया। वही अन्य बाइक सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया।सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस और डायल 112 को कॉल लगाया लेकिन वह भी समय पर नहीं पहुंच सकी।जिसके बाद सड़क से अज्ञात कार चालक ने घायल को मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया जहा तत्काल डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। हादसे में उक्त व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटे आई साथ ही कान से ज्यादा खून बहने से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर किया।हालांकि शासकीय अस्पताल में उपचार के दौरान स्थानीय मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामला दर्ज कर परिजनों को सूचना दी ।डॉक्टरों ने बताया उक्त व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटे आने से काफी खून बह चुका है ऐसे में हालत अभी गंभीर है।

- Post by Sameer Khan1
- शामगढ़ के महिंद्रा शोरूम के पीछे भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की रखी गई बैठक, बैठक में पहुंचे विधायक सहित मंडल अध्यक्ष ने जाकर की शिरकत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजीवन संग्रह निधि को लेकर जानकारी देते हुए की गई चर्चा। कार्यकर्ताओं की उपस्थित दिखाई दी।1
- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम भी हो रही हैं, और गुस्सा भी आ रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है, जहां बस स्टैंड पर लोगों को एक 80 साल की बुजुर्ग महिला बेबस, लाचार और बिलखती हुई मिली. आरोप है कि महिला को उसके ही अपने परिवार ने बीच सड़क पर लावारिस छोड़ दिया.1
- Post by Lala bann Sisodiya1
- Post by Lucky sukhwal1
- Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Singh Peraliya1
- चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त। चित्तौड़गढ़, 06 फरवरी। शहर में दहशत फैलाने के इरादे से सड़कों पर फर्राटा भरने वाले रोमियो स्टाइल फायर बुलेट चालकों के खिलाफ चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए करारा शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं पुलिस उप अधीक्षक यातायात शिव प्रकाश के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों की कड़ाई से पालना कराने हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात थाना चित्तौड़गढ़ द्वारा विशेष अभियान चलाकर दुपहिया वाहनों पर अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया, जिनसे पटाखों जैसी तेज आवाज़ निकल रही थी और जिससे आमजन में भय का माहौल बन रहा था। पुलिस के अनुसार इस प्रकार की हरकतें न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाती हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। यातायात पुलिस ने मौके पर ही इन वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाकर जब्त किए तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही सभी चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि इस प्रकार के अवैध उपकरणों का उपयोग किया गया, तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों में केवल कंपनी द्वारा अनुमोदित साइलेंसर का ही उपयोग करें। अनावश्यक शोर मचाने वाले उपकरण लगाकर सड़कों पर स्टंट या दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। चित्तौड़गढ़ को सुरक्षित, शांत और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था वाला शहर बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।3
- Post by आम आदमी पार्टी कपासन1