Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lala bann Sisodiya
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sameer Khan1
- शामगढ़ के महिंद्रा शोरूम के पीछे भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की रखी गई बैठक, बैठक में पहुंचे विधायक सहित मंडल अध्यक्ष ने जाकर की शिरकत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजीवन संग्रह निधि को लेकर जानकारी देते हुए की गई चर्चा। कार्यकर्ताओं की उपस्थित दिखाई दी।1
- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम भी हो रही हैं, और गुस्सा भी आ रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का बताया जा रहा है, जहां बस स्टैंड पर लोगों को एक 80 साल की बुजुर्ग महिला बेबस, लाचार और बिलखती हुई मिली. आरोप है कि महिला को उसके ही अपने परिवार ने बीच सड़क पर लावारिस छोड़ दिया.1
- Post by Lala bann Sisodiya1
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- मनासा। से कंजार्डा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम 7 बजे करीब भाटखेड़ी ओर पड़दा के बीच दो बाईक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।हादसे में कंजार्डा चौकी क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी विनोद भील उम्र 35 वर्ष गंभीर घायल हो गया। वही अन्य बाइक सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया।सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस और डायल 112 को कॉल लगाया लेकिन वह भी समय पर नहीं पहुंच सकी।जिसके बाद सड़क से अज्ञात कार चालक ने घायल को मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया जहा तत्काल डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। हादसे में उक्त व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटे आई साथ ही कान से ज्यादा खून बहने से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर किया।हालांकि शासकीय अस्पताल में उपचार के दौरान स्थानीय मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामला दर्ज कर परिजनों को सूचना दी ।डॉक्टरों ने बताया उक्त व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटे आने से काफी खून बह चुका है ऐसे में हालत अभी गंभीर है।1
- ताल:- मीसाबंदी और लोकतंत्र सैनानी श्री मांगीलाल परमार की स्मृति में दो दिवसीय अखिल भारतीय शूटिंग वालीबॉल रात - दिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन हुआ। फाइनल में प्रथम अरुण उत्तर प्रदेश टीम रही। साथ ही द्वितीय स्थान पर मित्तल उत्तराखंड टीम रही, संयुक्त तृतीय और चर्तुथ स्थान पर इस्तियाक मालेगांव और सोहेब टीम जामनेर रही।अंत में पुरस्कार वितरण किए गए। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार और नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश परमार ने बताया कि समापन समारोह के अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री के के सिंह कालूखेड़ा रहे साथ ही विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कान सिंह चौहान, सुनील भावसार, पूर्व भारतीय वालीबॉल टीम कप्तान भास्कर राव भागवत, प्रकाश व्यास, सालार हुसैन बादशाह रहे। अखिल भारतीय टीम स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने विजेता औरसहभगी टीमों का पुष्प मालाओ से स्वागत कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन के सम्मानित किया बहुत अंतराल के बाद आयोजन होने से खेल प्रेमियों ने खूब आनंद लिया।1
- थाना वायडी नगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को रात 00.33 बजे सूचना के आधार पर अमृत रिफायनरी फैक्ट्री के पीछे कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की गई। इस दौरान गांधी नगर की ओर से आ रही एक लाल रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल चालक के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।1