Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां, पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात, सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां, पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात, सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी, दान बेटी को तोड़कर निकाली हजारों की नगदी, चोरी की घटना से मंदिर भक्तों में आक्रोश, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष ने की चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने की मांग, कोतवाली थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
रोहित वर्मा
बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां, पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात, सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां, पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात, सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी, दान बेटी को तोड़कर निकाली हजारों की नगदी, चोरी की घटना से मंदिर भक्तों में आक्रोश, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष ने की चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने की मांग, कोतवाली थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां, पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात, सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरियां, पेटी चोर गिरोह ने की एक और वारदात, सुनार गली स्थित भैरवनाथ मंदिर में चोरी, दान बेटी को तोड़कर निकाली हजारों की नगदी, चोरी की घटना से मंदिर भक्तों में आक्रोश, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष ने की चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने की मांग, कोतवाली थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।2
- नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह बुजुर्गों और युवाओं ने किया अभिनंदन, जनसेवा और समाज की एकता का दिया संदेश नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह बुजुर्गों और युवाओं ने किया अभिनंदन, जनसेवा और समाज की एकता का दिया संदेश धौलपुर। मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से निर्वाचित मुस्लिम पार्षदों का समाज के बुजुर्गों एवं युवाओं ने मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर अभिनंदन किया तथा उन्हें जीत की बधाई देते हुए जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में पार्षद हाजी अजमेरी के पुत्र सलमान उस्मानी, पार्षद शकील अजमेरी, पार्षद शाहरुख खान, पार्षद आमिर उस्मानी, पार्षद राजा उर्फ सद्दाम, पार्षद साजिया नजमुद्दीन खान, पार्षद रिहाना, पार्षद इमरान कुरैशी तथा पार्षद अनीश खान उर्फ अनिल चाचा सहित अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया कार्यक्रम के आयोजक कयूम बेग उर्फ मयूर भाई ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मुस्लिम समाज में जागरूकता बढ़ाने और समाज के लोगों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि समाज के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। समारोह में उपस्थित समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों से क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान आपसी एकता, भाईचारे और समाज की प्रगति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में इरफान खान पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ी, इसरार खान पूर्व उपसभापति नगर परिषद धौलपुर, आरिफ उस्मानी एडवोकेट, हाजी अजमेरी उस्मानी, रिजवान खान एडवोकेट, जावेद बेग, माहिर हसन एडवोकेट, फरमान फारूकी एडवोकेट, सुलेमान फारूकी, जाकिर खान, बिलाल भाई, आसिफ एडवोकेट, नौशाद भाई, शाहिद भाई, सगीर भाई छावनी, अनवर अहमद, शहजाद भाई, आबिद खान, पत्रकार शकील खान, अमीर खान, फरमान खान, जाबुद्दीन भाई, इमरान खान, मुन्ना भाई एडवोकेट ,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह का माहौल आपसी भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों से उम्मीद जताई कि वे दलगत एवं व्यक्तिगत सीमाओं से ऊपर उठकर अपने-अपने वार्डों की जनता की समस्याओं का समाधान कराने और धौलपुर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।4
- मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह बुजुर्गों और युवाओं ने किया अभिनंदन, जनसेवा और समाज की एकता का दिया संदेश धौलपुर। मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से निर्वाचित मुस्लिम पार्षदों का समाज के बुजुर्गों एवं युवाओं ने मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर अभिनंदन किया तथा उन्हें जीत की बधाई देते हुए जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में पार्षद हाजी अजमेरी के पुत्र सलमान उस्मानी, पार्षद शकील अजमेरी, पार्षद शाहरुख खान, पार्षद आमिर उस्मानी, पार्षद राजा उर्फ सद्दाम, पार्षद साजिया नजमुद्दीन खान, पार्षद रिहाना, पार्षद इमरान कुरैशी तथा पार्षद अनीश खान उर्फ अनिल चाचा सहित अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया कार्यक्रम के आयोजक कयूम बेग उर्फ मयूर भाई ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मुस्लिम समाज में जागरूकता बढ़ाने और समाज के लोगों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि समाज के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। समारोह में उपस्थित समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों से क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान आपसी एकता, भाईचारे और समाज की प्रगति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में इरफान खान अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ी, इसरार खान उपसभापति नगर परिषद धौलपुर, आरिफ उस्मानी एडवोकेट, हाजी अजमेरी उस्मानी, रिजवान खान एडवोकेट, जावेद बेग, माहिर हसन एडवोकेट, फरमान फारूकी एडवोकेट, सुलेमान फारूकी, जाकिर खान, बिलाल भाई, आसिफ एडवोकेट, नौशाद भाई, शाहिद भाई, सगीर भाई छावनी, अनवर अहमद, शहजाद भाई, आबिद खान, शकील खान, अमीर खान, फरमान खान, जाबुद्दीन भाई, इमरान खान, मुन्ना भाई एडवोकेट ,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह का माहौल आपसी भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों से उम्मीद जताई कि वे दलगत एवं व्यक्तिगत सीमाओं से ऊपर उठकर अपने-अपने वार्डों की जनता की समस्याओं का समाधान कराने और धौलपुर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।4
- मनियां में सफाई व्यवस्था पस्त, स्वागत-सम्मान में व्यस्त पालिका प्रशासन! मुख्य बाजार से कॉलोनियों तक कचरे के ढेर, बदबू और गंदगी से लोग परेशान धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्य बाजार, चौराहों और कॉलोनियों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा, जिससे गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। मनियां के मुख्य बाजार, मांगरोल रोड ओवरब्रिज के पास, गांधी पार्क, नेहरू पार्क और बर मोहल्ला चौराहा सहित कई इलाकों में कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कचरे के आसपास आवारा मवेशियों के जमावड़े से गंदगी सड़क तक फैल रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सूरज सिंह और श्रवण का कहना है कि सफाई कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी कचरा लंबे समय तक पड़ा रहता है। कचरा नालियों में पहुंचने से गंदा पानी जमा हो रहा है और बदबू के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लंबे समय तक गंदगी और जमा पानी रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है। लोगों ने नगर पालिका और उपखंड प्रशासन से नियमित सफाई, समय पर कचरा उठाने और जरूरत के अनुसार कीटनाशक छिड़काव की मांग की है। मनियां में सफाई व्यवस्था पस्त, स्वागत-सम्मान में व्यस्त पालिका प्रशासन! मुख्य बाजार से कॉलोनियों तक कचरे के ढेर, बदबू और गंदगी से लोग परेशान धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्य बाजार, चौराहों और कॉलोनियों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा, जिससे गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। मनियां के मुख्य बाजार, मांगरोल रोड ओवरब्रिज के पास, गांधी पार्क, नेहरू पार्क और बर मोहल्ला चौराहा सहित कई इलाकों में कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कचरे के आसपास आवारा मवेशियों के जमावड़े से गंदगी सड़क तक फैल रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सूरज सिंह और श्रवण का कहना है कि सफाई कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी कचरा लंबे समय तक पड़ा रहता है। कचरा नालियों में पहुंचने से गंदा पानी जमा हो रहा है और बदबू के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लंबे समय तक गंदगी और जमा पानी रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है। लोगों ने नगर पालिका और उपखंड प्रशासन से नियमित सफाई, समय पर कचरा उठाने और जरूरत के अनुसार कीटनाशक छिड़काव की मांग की है।3
- राजाखेड़ा सैन समाज की बैठक 2 अक्टूबर को, अध्यक्ष पद के चयन पर होगी चर्चा, राजाखेड़ा सैन समाज की बैठक 2 अक्टूबर को, अध्यक्ष पद के चयन पर होगी चर्चा, नारायणी माता मंदिर धर्मशाला में आयोजित होगी बैठक, समाजबंधुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील, सैन समाज बैठक समाचार, राजाखेड़ा, न्यूज। सैन समाज राजाखेड़ा ब्लॉक की ओर से समाज के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर 2 अक्टूबर 2026 को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन श्री नारायणी माता मंदिर धर्मशाला, राजाखेड़ा में किया जाएगा। समाज की ओर से बताया गया कि बैठक में राजाखेड़ा ब्लॉक के सैन समाज के जिम्मेदार एवं समाजसेवी बंधु शामिल होंगे। बैठक में समाज के अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी व्यक्ति का चयन सैन समाज बंधुओं की सहमति से किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति ने समाज के लोगों से अपील की है कि हर घर और हर गांव से सैन समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल हों, ताकि समाज के अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया सामूहिक सहमति से पूरी की जा सके।3
- 70वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 44 टीमों ने लिया हिस्सा धौलपुर। तसीमो स्थित मां भगवती विद्यापीठ विद्यालय के संयोजन में राजकीय शहीद खेल मैदान तसीमो में 70वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय स्कूली फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से पहुंची 44 टीमों ने भाग लिया। 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बाड़ी प्रधान अजय सिंह मलिंगा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुखो देवी रावत, सैंपऊ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह बाबा, कलुआ सिसोदिया, बंटी शर्मा और सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार फौजी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में शामिल राजस्थान की 44 टीमों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। वहीं स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में रंगारंग माहौल बनाया। मां भगवती विद्यापीठ तसीमो द्वारा पूर्व में 68वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। इसी के चलते शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से विद्यालय को 70वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता के मुकाबले तीन खेल मैदानों पर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें राजकीय शहीद खेल मैदान तसीमो, महात्मा गांधी राजकीय खेल मैदान सैंपऊ और पीएम श्री राजकीय खेल मैदान चोराखेड़ा शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 4 अक्टूबर 2026 को होगा। प्रतियोगिता को लेकर धौलपुर जिले के साथ-साथ सैंपऊ और तसीमो क्षेत्र में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।3
- सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद रंगोली के माध्यम से जनसमुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति किया गया जागरूक आंगनबाड़ी मिलन में स्वास्थ्य देखभाल सहित एचआईवी/एड्स पर दी गई जानकारी सेवा प्रदाताओं का हुआ सम्मान किशोर-किशोरियों व बच्चों को बांटे गए पुरस्कार और मिष्ठान जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा द्वारा ग्राम सिलायथा एवं खनैता में 'आंगनबाड़ी मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल अस्पताल जौरा के आईसीटीसी परामर्शदाता संदीप सेंगर उपस्थित रहे। उन्होंने जनसमूह को मातृत्व स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम व सावधानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीण जनों को समय पर एचआईवी जांच कराने हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के टोल-फ्री नंबर 1097 की उपयोगिता के बारे में भी बताया। संतुलित आहार व कुपोषण मुक्ति पर जोर दिया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा की परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत ने 'सेवा संकल्प अभियान' के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने गर्भवती व धात्री माताओं तथा किशोर-किशोरियों के लिए आवश्यक संतुलित आहार, पोषण, एनीमिया (रक्त की कमी) की रोकथाम तथा कुपोषण मुक्ति के उपायों पर विस्तार से समझाइश दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री जगदीश यादव ने कठिन व विशिष्ट परिस्थितियों में भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य व पोषण की निरंतर देखभाल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र वनी कार्यक्रम स्थल पर 'मातृत्व एवं शिशु देखभाल', 'गर्भवती की देखभाल' तथा 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाती सुंदर रंगोलियां सजाई गईं, जो जन-जागरूकता का मुख्य केंद्र रहीं। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार व मिष्ठान का वितरण किया गया। इस आयोजन में ग्राम सचिव दीवान सिंह राजपूत, पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री माताएं, किशोर-किशोरियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- बाड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान, अभियान के तहत निकाली जा रही बाइक यात्रा, बाड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान, अभियान के तहत निकाली जा रही बाइक यात्रा, गुजरात के बड़नगर से निकली यात्रा पहुंचेगी वाराणसी तक, पीएम मोदी के जन्म स्थल से कर्म स्थल तक यात्रा का आयोजन, गुजरात के गोधरा विधायक राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में युवा मोर्चा का अभियान, यात्रा आज करौली के रास्ते पहुंची बाड़ी, बाड़ी पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, पूर्व विधायक के कार्यालय पर किया गया कार्यक्रम, देव पाराशर ने दी जानकारी2