logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_Suni Kumar
Suni Kumar
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा* *पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा* *कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, विधायक एवं सीडीओ ने जवानों को दी बधाई* माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन के अवसर पर लखनऊ के सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राम विलास चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जनपद के पीआरडी स्वयंसेवक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री जी द्वारा सरोजनी नगर, लखनऊ में पीआरडी जवानों के लिए मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा तथा पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय विधायक राम विलास चौहान ने जनपद के सभी पीआरडी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाएं उनके कल्याण एवं मनोबल को बढ़ाने वाली हैं। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी रहती है, इसलिए सभी जवान समय की पाबंदी रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने विभाग की गतिविधियों एवं पीआरडी की भूमिका के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे जहां भी ड्यूटी पर तैनात हों, वहां समयबद्धता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सर्वेश चौधरी, शिवमोहन सिंह सहित जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    4
    *पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा*

*पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा*
*कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, विधायक एवं सीडीओ ने जवानों को दी बधाई*
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन के अवसर पर लखनऊ के सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राम विलास चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जनपद के पीआरडी स्वयंसेवक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री जी द्वारा सरोजनी नगर, लखनऊ में पीआरडी जवानों के लिए मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा तथा पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय विधायक राम विलास चौहान ने जनपद के सभी पीआरडी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाएं उनके कल्याण एवं मनोबल को बढ़ाने वाली हैं।
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी रहती है, इसलिए सभी जवान समय की पाबंदी रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें।
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने विभाग की गतिविधियों एवं पीआरडी की भूमिका के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे जहां भी ड्यूटी पर तैनात हों, वहां समयबद्धता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सर्वेश चौधरी, शिवमोहन सिंह सहित जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मऊ में दो महिलाओं से तमंचे के बल पर चेन और लॉकेट लूट, पुलिस जांच में जुटी मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय अंडरपास के पास मंगलवार सुबह टहलने निकली दो महिलाओं चंदा देवी और सीमा देवी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चंदा देवी के गले से चेन और सीमा देवी का लॉकेट छीन लिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़िता चंदा देवी ने बताया कि वह सुबह करीब 4:30 बजे टहलने निकली थीं। इसी दौरान काले कपड़े पहने तीन लोग पहुंचे और उनकी कनपटी पर कट्टा लगाकर गले की चेन तोड़ने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और चेन का कुछ हिस्सा लेकर फरार हो गए। इसी दौरान साथ मौजूद सीमा देवी का लॉकेट भी बदमाशों ने छीन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे, इसकी भी जांच की जा रही है। तीन पुलिस टीमों का गठन घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदवासराय अंडरपास के पास सुबह टहलने निकलीं दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने चेन और लॉकेट छीना है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें CCTV फुटेज समेत अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हैं।
    1
    मऊ में दो महिलाओं से तमंचे के बल पर चेन और लॉकेट लूट, पुलिस जांच में जुटी 
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय अंडरपास के पास मंगलवार सुबह टहलने निकली दो महिलाओं चंदा देवी और सीमा देवी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चंदा देवी के गले से चेन और सीमा देवी का लॉकेट छीन लिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए।
पीड़िता चंदा देवी ने बताया कि वह सुबह करीब 4:30 बजे टहलने निकली थीं। इसी दौरान काले कपड़े पहने तीन लोग पहुंचे और उनकी कनपटी पर कट्टा लगाकर गले की चेन तोड़ने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और चेन का कुछ हिस्सा लेकर फरार हो गए। इसी दौरान साथ मौजूद सीमा देवी का लॉकेट भी बदमाशों ने छीन लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे, इसकी भी जांच की जा रही है।
तीन पुलिस टीमों का गठन
घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदवासराय अंडरपास के पास सुबह टहलने निकलीं दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने चेन और लॉकेट छीना है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें CCTV फुटेज समेत अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हैं।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • क्या आपके गांव का कोटेदार भी ऐसा करता है? कमेंट करके बताएं—आपके गांव का सच क्या है? #मऊ #राशन #कोटेदार #जनताकीसवाल #abdul #rahman #journalist
    1
    क्या आपके गांव का कोटेदार भी ऐसा करता है?

कमेंट करके बताएं—आपके गांव का सच क्या है?
#मऊ #राशन #कोटेदार #जनताकीसवाल #abdul #rahman #journalist
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • चंदौली के सकलडीहा चुनाव विधानसभा समीक्षा बैठक में शामिल हुए भासपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर
    1
    चंदौली के सकलडीहा चुनाव विधानसभा समीक्षा बैठक में शामिल हुए भासपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय प्रथम बना जलाशय, जल जमाव से बच्चों का आवागमन बाधित चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय अधिकारियों के उदासीनता के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आपको बताते चले कि रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ प्रथम में जब बरसात होती है तो पूरा प्रांगण पानी से लबालब भर जाता है बच्चों को स्कूल जाने और आने में असुविधा होती है वो पानी में से होकर विद्यालय आते हैं और जाते हैं जिससे उनके गिरने की संभावना बनी रहती है तथा हाथ पैर टूटने का डर बना रहता है। इस समस्या से विकासखंड अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, व ग्राम सचिव को मार्च में ही अवगत कराया जा चुका है फोन करने पर फोन नहीं उठता है कभी उठ भी जाय तो समस्या सुनने के लिए समय नहीं रहता है और लालीपप देते रहते है आज हो जायेगा कल हो जायेगा ऐसे अधिकारी अपनी और सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अभी तक अधिकारी शीत निद्रा से नहीं जागे हैं। एक तरह जहाँ सरकार शिक्षा को शिर्ष स्थान देती है सब पढे सब बढे लेकिन स्कूल जाने तक रास्ता नहीं, स्कूलों में शौचालय पेयजल आपूर्ति की समुचित ब्यवस्था नहीं, मकान नहीं शौच के लिए बच्चों को जंगल झाडियों में जाना पडता है जहाँ विशैले जंतुओं का खतरा होता है। कहने का आशय यह है कि सरकार आखिर शिक्षा को नीचले पायदान पर क्यूँ रख रहीं है शिक्षा के नाम पर छात्रों की जिंदगी से क्यूँ खेला जा रहा है हर जगह विद्यालय में शिक्षकों की कमी खराब खाना, साफ सफाई, किताबें कबाड में मिल रही है। सरकार सिर्फ अध्यापक से शिक्षा का काम लें क्या चुनाव आयोग चुनाव से संबंधित पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं कर सकता जिससे अध्यापकों को सिर्फ पढाई से संबंधित काम करना पडे। सरकार सभी सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को सज्ञान में लें और सभी स्कूलों की जर्जर व्यवस्था और दयनीय शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करें। शिक्षा के अभाव में देश का चौमुखी विकास असंभव है। आज शिक्षा को लेकर Zen alfa, Zen xऔर Zen Z सडकों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं
    2
    रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय प्रथम बना जलाशय, जल जमाव से बच्चों का आवागमन बाधित 
चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय प्रथम और द्वितीय अधिकारियों के उदासीनता के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
आपको बताते चले कि रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय  रामगढ़ प्रथम में जब बरसात होती है तो पूरा प्रांगण पानी से लबालब भर जाता है बच्चों को स्कूल जाने और आने में असुविधा होती है वो पानी में से होकर विद्यालय आते हैं और जाते हैं जिससे उनके गिरने की संभावना बनी रहती है तथा हाथ पैर टूटने का डर बना रहता है। इस समस्या से विकासखंड अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, व ग्राम सचिव को मार्च में ही अवगत कराया जा चुका है फोन करने पर फोन नहीं उठता है कभी उठ भी जाय तो समस्या सुनने के लिए समय नहीं रहता है और लालीपप देते रहते है आज हो जायेगा कल हो जायेगा ऐसे अधिकारी अपनी और सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अभी तक अधिकारी शीत निद्रा से नहीं जागे हैं। एक तरह जहाँ सरकार शिक्षा को शिर्ष स्थान देती है सब पढे सब बढे लेकिन स्कूल जाने तक रास्ता नहीं, स्कूलों में शौचालय पेयजल आपूर्ति की समुचित ब्यवस्था नहीं, मकान नहीं शौच के लिए बच्चों को जंगल झाडियों में जाना पडता है जहाँ विशैले जंतुओं का खतरा होता है।
कहने का आशय यह है कि सरकार आखिर शिक्षा को नीचले पायदान पर क्यूँ रख रहीं है शिक्षा के नाम पर छात्रों की जिंदगी से क्यूँ खेला जा रहा है हर जगह विद्यालय में शिक्षकों की कमी खराब खाना, साफ सफाई, किताबें कबाड में मिल रही है। सरकार सिर्फ अध्यापक से शिक्षा का काम लें क्या चुनाव आयोग चुनाव से संबंधित पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं कर सकता जिससे अध्यापकों को सिर्फ पढाई से संबंधित काम करना पडे।
सरकार सभी सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को सज्ञान में लें और सभी स्कूलों की जर्जर व्यवस्था   और दयनीय शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करें। शिक्षा के अभाव में देश का चौमुखी विकास असंभव है। आज शिक्षा को लेकर Zen alfa, Zen xऔर Zen Z सडकों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं
    user_Mohammad Rafeeque
    Mohammad Rafeeque
    Electrician चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पीथापुर तुलसी आश्रम जनपद चंदौली भारी बारिश 🌧️⛈️🌪️🌧️ बारिश 🌧️🌧️
    1
    पीथापुर तुलसी आश्रम जनपद चंदौली 
भारी बारिश 🌧️⛈️🌪️🌧️
बारिश 🌧️🌧️
    user_Gulshan Rai
    Gulshan Rai
    Sakaldiha, Chandauli•
    16 hrs ago
  • कटान प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे आप नेता के प्रतिनिधि, सरकार के दावों पर उठाए सवाल कटान प्रभावित क्षेत्र में मंत्री ए.के. शर्मा के दौरे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कटान की स्थिति का जायजा लिया और कटान रोकने को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर स्थिति सरकार के दावों से अलग दिखाई दे रही है।
    1
    कटान प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे आप नेता के प्रतिनिधि, सरकार के दावों पर उठाए सवाल
कटान प्रभावित क्षेत्र में मंत्री ए.के. शर्मा के दौरे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कटान की स्थिति का जायजा लिया और कटान रोकने को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर स्थिति सरकार के दावों से अलग दिखाई दे रही है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सकलडीहा के पीथापुर गांव शिव मंदिर कीर्तन भजन करते ग्रामीण पंचम शर्मा गुड्डू पाठक मुन्ना पाठक सिपाही मौर्य चंद्रमा मौर्य डब्बू सिंह अजय सिंह पत्रकार अजय सिंह पिंटू लक्ष्मण यादव गमा यादव डब्बू सिंह राम अवतार राम राजभर किशुन गुप्ता
    1
    सकलडीहा के पीथापुर गांव शिव मंदिर कीर्तन भजन करते ग्रामीण पंचम शर्मा गुड्डू पाठक मुन्ना पाठक सिपाही मौर्य चंद्रमा मौर्य डब्बू सिंह अजय सिंह पत्रकार अजय सिंह पिंटू लक्ष्मण यादव गमा यादव डब्बू सिंह राम अवतार राम राजभर किशुन गुप्ता
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सकलडीहा - चंदौली पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन एवं दुर्लभ संयोग पर आज पूरे क्षेत्र में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख शिव मंदिरों और ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी क्रम में सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के टिमिलपुर ग्राम सभा स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी, जहाँ श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। टिमिलपुर ग्राम सभा और आसपास के गांवों से आए भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह तड़के चार बजे से ही महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और फूल-माला लेकर मंदिर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर भक्तों की लंबी कतारों से पट गया। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा टिमिलपुर क्षेत्र हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने अत्यंत श्रद्धाभाव से शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित किया। सोमवार के साथ-साथ नाग पंचमी का विशेष पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं ने नाग देवता की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उन्हें दूध-लावा चढ़ाया। टिमिलपुर ग्राम सभा के स्थानीय ग्रामीणों और संभ्रांत नागरिकों ने मंदिर परिसर में व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया ताकि वृद्ध और महिला श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर वालंटियर भी मुस्तैद दिखे। दोपहर बाद तक मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का यह सिलसिला अनवरत चलता रहा।
    1
    सकलडीहा - चंदौली पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन एवं दुर्लभ संयोग पर आज पूरे क्षेत्र में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख शिव मंदिरों और ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी क्रम में सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के टिमिलपुर ग्राम सभा स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी, जहाँ श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। टिमिलपुर ग्राम सभा और आसपास के गांवों से आए भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह तड़के चार बजे से ही महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और फूल-माला लेकर मंदिर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर भक्तों की लंबी कतारों से पट गया। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा टिमिलपुर क्षेत्र हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने अत्यंत श्रद्धाभाव से शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित किया। सोमवार के साथ-साथ नाग पंचमी का विशेष पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं ने नाग देवता की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उन्हें दूध-लावा चढ़ाया। टिमिलपुर ग्राम सभा के स्थानीय ग्रामीणों और संभ्रांत नागरिकों ने मंदिर परिसर में व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया ताकि वृद्ध और महिला श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर वालंटियर भी मुस्तैद दिखे। दोपहर बाद तक मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का यह सिलसिला अनवरत चलता रहा।
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.