पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने गुन्नौर में अंबेडकर पार्कों के सुधार की मांग की गुन्नौर : पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने संभल के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गुन्नौर तहसील क्षेत्र में स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बने पार्कों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन पार्कों की वर्तमान स्थिति खराब है और वहां नियमित सफाई, हरियाली, प्रकाश व्यवस्था, बैठने के प्रबंध एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की आवश्यकता है। पत्र (पत्रांक सं०–Ex-minister/sambhal/2026/149, दिनांक: 31/07/2026) में पूर्व मंत्री ने गुन्नौर क्षेत्र के करकौरा रजपुरा, नगर पंचायत गवां, केसरपुर रजपुरा, गुन्नौर टंकी मोहल्ला, कहरोला गवां -रजपुरा, धनारी पट्टी बालूशंकर मजरा गौरीपुरा, हरदासपुर रजपुरा, शाहपुर गुन्नौर, बिजौडा डांडा रजपुरा, डुप्टा खुर्द रजपुरा, सराय ब्राह्मण जुनावई, सैमला करनपुर मजरा बघोई जुनावई सहित कई गांवों और नगर पंचायतों में बने पार्कों की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की है। पत्र की एक प्रति उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

- रास्ता Vill. Jamrau block Jahangirabad bulandshahar U. P.4
- सहसवान की थाना मु जरिया में पेट्रोल Hp गए उसे पर गुंडागर्दी दिखाई जा रही है चौकी बीएल वर्मा का बताया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि यहां पर पब्लिक को पेट्रोल काम दिया जाता है पेट्रोल की शिकायत करने पर कहा जाता है कि पुलिस B L वर्मा के जूते चाटती है1
- जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई। जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई।1
- संभल में वंदे मातरम' बिल पर AIMIM का विरोध, बोले सय्यद असलम- देश में भाईचारे की जगह विवाद बढ़ाएगी सरकार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के समान कानूनी संरक्षण देने से जुड़े प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर (संशोधन) बिल-2026 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सय्यद असलम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बिल का विरोध किया। सय्यद असलम ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे कानून लाकर देश में विवाद और सामाजिक तनाव बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि किसी भी नागरिक पर किसी विशेष नारे या गीत को गाने के लिए कानूनी दबाव बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान और देश के कानून को देश के निर्माताओं ने व्यापक सोच-विचार के बाद तैयार किया था और उसमें इस प्रकार के बदलाव नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कानून लाने के बजाय बेरोजगारी, रोजगार सृजन, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक देश को मजबूत बनाने का रास्ता हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे से होकर जाता है, न कि ऐसे विवादित मुद्दों से। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बिल से देश कमजोर होगा, तो उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि देश नहीं बल्कि समाज में अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी नागरिक पर किसी गीत को गाने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए और सरकार को संविधान की मूल भावना का सम्मान करना चाहिए। AIMIM नेता ने अंत में इस प्रस्तावित संशोधन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कदम देश में भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए ठीक नहीं हैं।1
- मथुरा में फरह पुलिस ने 14 किलो गांजे सहित दो तस्करों को दबोचा1