अभ्युदय योजना के छात्रों को डिप्टी कलेक्टर ने पढ़ाया इतिहास, पीसी बागला कॉलेज में चल रही निःशुल्क कोचिंग हाथरस। उ० प्र० सरकार (समाज कल्याण विभाग) द्वारा प्रतियोगी छात्र/छात्राओं हेतु संचालित महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत छात्र/छात्राओं को सिविल सेवा, नीट, जेईई, एनडीए/सीडीएस, एक दिवसीय भर्ती परीक्षा आदि पाठ्यक्रमों का निःशुल्क प्रशिक्षण कोचिंग केन्द्र पी०सी० बांगला महाविद्यालय हाथरस में प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में कोचिंग केन्द्र पर 90 छात्र/छात्राओं को एक दिवसीय भर्ती परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। आज दिनांक 25.08.2026 को श्री शुभेन्द्र गोपाल, डिप्टी कलेक्टर, जनपद हाथरस के द्वारा कोचिंग केन्द्र पर एक दिवसीय भर्ती परीक्षा में छात्र/छात्राओं को इतिहास विषय की क्लास ली गई, जिसमें छात्र छात्राओं को एग्जाम की तैयारी के लिए मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई तथा छात्र छात्राओं के डाउट क्लियर किये गये तथा परीक्षा की तैयारी हेतु मोटिवेट किया गया। डिप्टी कलेक्टर जनपद हाथरस के द्वारा क्लास लिये जाने पर छात्र छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। साथ ही अवगत कराना है कि इच्छुक छात्र/छात्राएं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क यूपीएससी, यू०पी०सी०एस०, एनडीए, सीडीएस, नीट, आईआईटी-जेईई, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग कक्षाओं हेतु आवेदन समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन हाथरस कमरा नम्बर 105 से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्युदय योजना के छात्रों को डिप्टी कलेक्टर ने पढ़ाया इतिहास, पीसी बागला कॉलेज में चल रही निःशुल्क कोचिंग हाथरस। उ० प्र० सरकार (समाज कल्याण विभाग) द्वारा प्रतियोगी छात्र/छात्राओं हेतु संचालित महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत छात्र/छात्राओं को सिविल सेवा, नीट, जेईई, एनडीए/सीडीएस, एक दिवसीय भर्ती परीक्षा आदि पाठ्यक्रमों का निःशुल्क प्रशिक्षण कोचिंग केन्द्र पी०सी० बांगला महाविद्यालय हाथरस में प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में कोचिंग केन्द्र पर 90 छात्र/छात्राओं को एक दिवसीय भर्ती परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। आज दिनांक 25.08.2026 को श्री शुभेन्द्र गोपाल, डिप्टी कलेक्टर, जनपद हाथरस के द्वारा कोचिंग केन्द्र पर एक दिवसीय भर्ती परीक्षा में छात्र/छात्राओं को इतिहास विषय की क्लास ली गई, जिसमें छात्र छात्राओं को एग्जाम की तैयारी के लिए मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई तथा छात्र छात्राओं के डाउट क्लियर किये गये तथा परीक्षा की तैयारी हेतु मोटिवेट किया गया। डिप्टी कलेक्टर जनपद हाथरस के द्वारा क्लास लिये जाने पर छात्र छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। साथ ही अवगत कराना है कि इच्छुक छात्र/छात्राएं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क यूपीएससी, यू०पी०सी०एस०, एनडीए, सीडीएस, नीट, आईआईटी-जेईई, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग कक्षाओं हेतु आवेदन समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन हाथरस कमरा नम्बर 105 से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
- अलीगढ़ एसएसपी ने कहीं बड़ी बात ऊपरकोट की जामा मस्जिद पर कहा देश एक है इसे कोई नहीं तोड़ सकता1
- जुमलों की चमक में धूमिल होती फरियादी की लाचार आंखें! उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आई यह तस्वीर सत्ता के उन बड़े-बड़े दावों और वादों की पोल खोलने के लिए काफी है, जो मंचों से बड़ी-बड़ी डींगें हांकने के लिए गढ़े जाते हैं। एक तरफ जहां जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एक बेबस महिला न्याय और अपनी फरियाद की गुहार लेकर सिस्टम के पहरेदारों के बीच भटकती नजर आई। मामला जगतपुर थाने का है। दर्दनाक हकीकत: -सूबे के मुखिया के हाई-प्रोफाइल दौरे और सुरक्षा के भारी-भरकम इंतजामों के बीच एक दुखी महिला की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचना तो दूर, उससे मिलने की उम्मीद तक को बेरहमी से कुचल दिया गया। -मंचों से चाहे जितने भी लोकलुभावन जुमले फेंके जाएं, लेकिन जमीन पर सच यह है कि आम जनता की तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं है। -जब एक पीड़ित महिला को पुलिस और प्रशासन के घेरे के बीच दर-दर भटकना पड़े, तो यह साफ हो जाता है कि जनता की समस्याओं के समाधान के दावे केवल कागजी और खोखले हैं। सवाल यह है कि अगर जनता के राजा ही अपनी ही प्रजा के आंसुओं से मुंह फेर लें, तो इस ‘रामराज्य’ में न्याय की उम्मीद आखिर किससे की जाए? जुमलों की चमक में धूमिल होती फरियादी की लाचार आंखें! उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आई यह तस्वीर सत्ता के उन बड़े-बड़े दावों और वादों की पोल खोलने के लिए काफी है, जो मंचों से बड़ी-बड़ी डींगें हांकने के लिए गढ़े जाते हैं। एक तरफ जहां जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एक बेबस महिला न्याय और अपनी फरियाद की गुहार लेकर सिस्टम के पहरेदारों के बीच भटकती नजर आई। मामला जगतपुर थाने का है। दर्दनाक हकीकत: -सूबे के मुखिया के हाई-प्रोफाइल दौरे और सुरक्षा के भारी-भरकम इंतजामों के बीच एक दुखी महिला की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचना तो दूर, उससे मिलने की उम्मीद तक को बेरहमी से कुचल दिया गया। -मंचों से चाहे जितने भी लोकलुभावन जुमले फेंके जाएं, लेकिन जमीन पर सच यह है कि आम जनता की तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं है। -जब एक पीड़ित महिला को पुलिस और प्रशासन के घेरे के बीच दर-दर भटकना पड़े, तो यह साफ हो जाता है कि जनता की समस्याओं के समाधान के दावे केवल कागजी और खोखले हैं। सवाल यह है कि अगर जनता के राजा ही अपनी ही प्रजा के आंसुओं से मुंह फेर लें, तो इस ‘रामराज्य’ में न्याय की उम्मीद आखिर किससे की जाए?1
- एटा: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के अवागढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा अवागढ़। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर अवागढ़ नगर में धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा का शुभारंभ जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल से हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एटा रोड स्थित पचौरी फार्म हाउस पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि तथा एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह फौजी ने की, जबकि मंच का संचालन डॉ. राजपाल सिंह ने किया। मंच से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को क्षेत्र एवं समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके समाधान की मांग की। वहीं मंच पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में मौजूद बालिका को तलवार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक रघुवीर सिंह लोधी, संयोजक एडवोकेट हरिशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश लोधी, महामंत्री मुनेश लोधी, संरक्षक रोहन सिंह वर्मा नेताजी,किसान नेता लोधी तेज सिंह वर्मा, मानवेन्द्र सिंह लोधी (समाज सेवी),शिशुपाल लोधीकुंवर पाल लोधी, अमर पाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, योगेश राजपूत आनंदपुर, राहुल राजपूत, कमलेश राजपूत, पंकज लोधी, रविकांत लोधी, रोहित राजपूत, सोनू अध्यापक, एड. निर्देश लोधी, पंकज लोधी,बलदेव लोधी, डॉ. राजवीर सिंह आनंदपुर और अतर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मानवेंद्र सिंह लोधी ‘मानू भईया’, समाज सेवी की ओर से शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों एवं यात्रियों के लिए जल वितरण की व्यवस्था की गई। जल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाई गई। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- बदायूं में सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना रोकने पर बवाल। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस, PAC, एंबुलेंस सहित कई वाहनों के शीशे टूटे। कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है।1
- एटा में रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर एटा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जीटी रोड़ पर उत्साह का जनसैलाब उमड़ पड़ा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा और बुजुर्ग नाचते-झूमते नजर आए। लोग वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ पैदल आगे बढ़े। भव्य आकर्षित झांकियां और भारी भीड़ शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वीरांगना अवंतीबाई जयंती के अवसर पर पूरे शहर में गौरव और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बड़ा दावा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह 2017 में बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाई थी, उसी तरह इस बार भी सरकार बनाएगी 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।1
- AMU Land Dispute: 500 Crore ki Zameen Bachaane Sadako par Utre Teachers! 🔥 Aligarh Muslim University (AMU) aur Nagar Nigam ke beech 500 crore rupees ki zameen (Riding Club Land) ko lekar vivaad aur tez ho gaya hai! AMUTA aur AMU ke teachers 'Save AMU Land' March nikal kar protest kar rahe hain. 🚩 Aapki is par kya rai hai? Comments me zaroor batayein! 👇1
- सासनी सीएचसी में हुआ भव्य भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया प्रसाद ग्रहण सासनी सीएचसी में हुआ भव्य भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया प्रसाद ग्रहण सासनी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार एवं समस्त स्टाफ के नेतृत्व में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएससी परिसर में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने भक्तिरस का आनंद लिया। कीर्तन के उपरांत सीएचसी परिसर स्थित शिव मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विशाल भंडारे में क्षेत्र के तमाम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही अस्पताल में इलाज के लिए आए दूर-दराज के मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी श्रद्धाभाव के साथ भंडारे का लाभ उठाया। इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समस्त सीएचसी स्टाफ का पूर्ण और सराहनीय योगदान रहा। भंडारे के दौरान सासनी के उप जिला अधिकारी (एसडीएम) शिव प्रकाश यादव के सीएचसी पहुंचने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने उन्हें पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया। इस आयोजन से अस्पताल परिसर का पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया।1
- शाहजहांपुर - नगर निगम पार्षद है. हाथों में गंगाजल लेकर कसम खा रहे हैं कि भ्रष्टाचार की कमाई में ईमानदारी से बंटवारा होगा. नगर निगम से होने वाली आमदनी 60 हिस्सों में बराबर बंटेंगी.1
- मथुरा ब्रेकिंग थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत हुई मारपीट सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल1