जलालाबाद: रफ्तार का कहर, DCM ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत शाहजहांपुर (जलालाबाद): जलालाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में गांव गोरा निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गुनारा मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया और डीसीएम का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव गोरा निवासी भानु सिंह उर्फ नन्हे (पुत्र रतन पापा सिंह) अपनी कार खराब होने पर उसे बनवाने के लिए मैकेनिक के पास गए थे। कार की मरम्मत में देरी होने के कारण, भानु सिंह मैकेनिक की ही स्कूटी लेकर कुछ निजी काम से जलालाबाद बाजार चले गए। शाम करीब 6:30 बजे जब वह बाजार से वापस लौट रहे थे, तभी गुनारा मोड़ के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित डीसीएम ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भानु सिंह उछलकर सड़क के बीचों-बीच जा गिरे और डीसीएम का भारी पहिया उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक भानु सिंह दम तोड़ चुके थे। परिवार का सहारा छिना, तीन साल का बेटा अनाथ भानु

- शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में नगर निगम कार्यालय में लगी शहीदों की प्रतिमाओं को जेसीबी से तोड़ने पर आक्रोश। पार्षद दिवाकर मिश्रा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजीव कुमार का बयान।1
- शाहजहांपुर। शहर के अंटा चौराहा क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंटा चौराहा से तक्षशिला स्कूल जाने वाले मार्ग पर किसी बात को लेकर पहले गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के लोग मानने को तैयार नहीं थे और काफी देर तक सड़क पर ही हंगामा चलता रहा। यह मार्ग अस्पताल और स्कूल की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता है, ऐसे में घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों में आक्रोश क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि अंटा चौराहा के पास अक्सर इस तरह के विवाद होते रहते हैं। सड़क किनारे स्थित शराब के ठेके के आसपास शाम के समय लोगों का जमावड़ा लग जाता है, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं आम हो जाती हैं। लोगों ने कई बार प्रशासन से ठेका हटाने की मांग भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने शुरू की जांच वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और घटना के सटीक समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी5
- प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति रैली,नारी सुरक्षा का दिया सशक्त संदेश जलालाबाद शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसने आमजन को जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया।1
- शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने कहा कि फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, निर्धारित समय में ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी से विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायत प्रस्तुत की गई। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों के रख रखाव में सुधार, कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्यवाही तथा तहसील परिसर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की। जिलाधिकारी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तत्काल अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उप जिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी तिलहर सदानंद सरोज, तहसीलदार तिलहर दीपेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- गांव भित्तिया पौकी2
- Post by MAHARAJ SINGH1