Shuru
Apke Nagar Ki App…
#नवरात्रि में घर से बाहर ना निकले #घटना #बक्सर का #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share
Seth Ji 5G
#नवरात्रि में घर से बाहर ना निकले #घटना #बक्सर का #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मड़ुआ के आटे की लिट्टी खाने से करीब 50 महिलाएं बीमार, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज खबर बलिया। बासडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता, चौकना और छाता गांव की करीब 50 महिलाओं की जीवतिया पर्व पर मड़ुआ के आटे की लिट्टी खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने जीवतिया पर्व के अवसर पर मड़ुआ के आटे से तैयार लिट्टी का सेवन किया था। इसके बाद कई महिलाओं को पेट दर्द, उल्टी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के बीमार पड़ने से परिजनों में चिंता का माहौल है। महिलाओं के बीमार होने की सूचना मिलने पर नगर पालिका के प्रत्याशी अभय कुमार श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल सभी बीमार महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।1
- गांधी जयंती पर ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम, भाजपा नेता अनिल चौबे ने गांधीजी के विचारों को किया याद बलिया। गांधी जयंती के अवसर पर सुरेमनपुर पीपरपाती गांव में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-53 के भावी उम्मीदवार अनिल कुमार चौबे ने अपने आवास पर ग्रामीणों के साथ महात्मा गांधी की जयंती मनाई। कार्यक्रम में उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अनिल कुमार चौबे ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने लोगों से गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा छाता मंडल के महामंत्री राकेश सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। अनिल चौबे ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- *मड़ुआ की रोटी बनी मुसीबत! 45 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, डीएम-एसपी पहुंचे गांव* *चोकन-आसचौरा में मड़ुआ की रोटी खाने के बाद 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने दिए जांच के निर्देश* बलिया। बांसडीह तहसील क्षेत्र के ग्राम चोकन और आसचौरा में मड़ुआ के आटे की रोटी खाने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं के बीमार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बीमार महिलाओं को तत्काल जिला चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए विशेष चिकित्सकीय टीम भी लगाई गई है। इसके बाद जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रभावित गांवों का दौरा कर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने बीमार महिलाओं के परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की। परिजनों के अनुसार, दुकानदार सोनू वर्मा की दुकान से मड़ुआ का आटा खरीदा गया था। इसी आटे की रोटी बनाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किए जाने के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। जिलाधिकारी ने बताया कि करीब 45 महिलाएं बीमार हुई हैं। इनमें तीन महिलाएं गंभीर स्थिति में हैं और उनके उपचार के लिए विशेष चिकित्सकीय टीम लगाई गई है। तीन मरीजों का निजी अस्पताल में भी उपचार चल रहा है। प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने शारदा हॉस्पिटल पहुंचकर वहां भर्ती तीन मरीजों के उपचार की स्थिति का भी जायजा लिया और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। घटना के कारणों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सहित संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मड़ुआ के आटे और खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। उन्होंने ने कहा है कि जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।1
- #नवरात्रि में घर से बाहर ना निकले #घटना #बक्सर का #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share1
- गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भी भाग लिया, जहां विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की। गांधी जयंती के मौके पर देशभर में महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- ......................................................2
- यात्री खुश, ड्राइवर नाराज; बोले- 1 किमी पर सिर्फ 4-5 रुपए बच रहे, कैसे चलेगा घर यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश में हाल ही में शुरू हुई सरकारी कैब सर्विस 'भारत टैक्सी' (Bharat Taxi) से जुड़ा है। दैनिक भास्कर की एक ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 5 प्रमुख शहरों (लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी) में इसकी शुरुआत की गई है। यह सर्विस यात्रियों के लिए ओला और उबर के मुकाबले लगभग 11% तक सस्ती पड़ रही है, जिससे यात्री तो बेहद खुश हैं, लेकिन कैब चलाने वाले ड्राइवर काफी नाराज और परेशान हैं। कम बचत: ड्राइवरों का कहना है कि कंपनी यात्रियों से 10-11 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया ले रही है। इसमें से करीब 5.5 रुपये प्रति किलोमीटर तो सिर्फ गाड़ी के ईंधन (फ्यूल) का खर्च आ जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन 50 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज भी देना पड़ता है। घर चलाना मुश्किल: सब कुछ काटकर ड्राइवरों के पास 1 किलोमीटर पर सिर्फ 4 से 5 रुपये की ही बचत हो पा रही है। ड्राइवरों का सवाल है कि इतनी कम कमाई में वे अपने परिवार का पालन-पोषण और घर का खर्च कैसे चलाएंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र1
- गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि 🇮🇳 बलिया में 2 अक्टूबर के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभय नारायण श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। हमें उनके बताए सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने लोगों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। #गांधी_जयंती #लाल_बहादुर_शास्त्री #अभय_कुमार_श्रीवास्तव #बलिया #2अक्टूबर #हिंदुस्तानकीबात1