साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹3.81 लाख से अधिक की धनराशि कराई गई वापस बैंक कस्टमर केयर बनकर एटीएम अपडेट कराने के नाम पर हुई थी ₹6.26 लाख की ठगी, साइबर क्राइम थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ₹3,81,966.63 खाते में लौटे संतकबीरनगर। जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे 'क्रैक साइबर क्राइम अभियान' के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवधेश पुत्र रामशंकर राय, निवासी सरौली चाहरूम, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर, के साथ 26 अप्रैल 2026 को साइबर ठगी की वारदात हुई थी। ठग ने स्वयं को बैंक का कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर एटीएम कार्ड अपडेट कराने का झांसा दिया और बातचीत के दौरान ओटीपी प्राप्त कर लिया। ओटीपी मिलते ही ठग ने पीड़ित के खाते से ₹6,26,000 की बड़ी धनराशि निकाल ली। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वर्तमान में जारी है। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बिना विलंब किए बैंकिंग संस्थानों एवं संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी पैरवी की। लगातार प्रयासों का परिणाम यह रहा कि ठगी गई धनराशि में से ₹3,81,966.63 पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका धनराशि रिकवर एवं होल्ड कराने की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया तथा कांस्टेबल सौरभ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए साइबर अपराधों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जनता से पुलिस की अपील संतकबीरनगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर बनकर आने वाले किसी भी कॉल पर अपनी ओटीपी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर पीड़ित को राहत दिलाई जा सके।

- *क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सर्किल धनघटा के थानों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र द्वारा धनघटा सर्किल के थानों का थाना धनघटा पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा दोनों थानों में अपराध की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, जनशिकायतों, आईजीआरएस प्रकरणों, महिला संबंधी अपराधों, गुमशुदा व्यक्तियों/बालक-बालिकाओं की बरामदगी, सम्मन/वारंट तामिला तथा अन्य लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार रखा जाए। महिला एवं बाल अपराधों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों की सुरक्षा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई तथा रात्रि गश्त एवं क्षेत्र में सतर्क पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीट पुलिसिंग एवं जनसंवाद को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील स्थानों पर निरंतर भ्रमण करने तथा आगामी पर्व/त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि तकनीकी संसाधनों एवं विभागीय ऐप/पोर्टल पर किए जाने वाले कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें तथा अभिलेखों को अद्यतन रखें। साथ ही पुलिसिंग में अनुशासन, टीम भावना एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।3
- बाबा तामेश्वर नाथ के धाम में कल सावन महीने में भक्तों का लगा1
- अगर आप भी चाहते हैं बुढ़ापे में बीमारियों की मार न झेलना पड़े तो बिना देर किए शुरू करें योग अभ्यास। पिछले 8 वर्षों से लगातार लोगों को योग गुरु धर्मेंद्र द्वारा गोरखपुर के अनेक पार्कों में निशुल्क सिखाया जा रहा है योग के आसन। यदि आप भी चाहते हैं बीमारियों से मुक्ति और डॉक्टर से छुटकारा तो आज ही शुरू करें योग करना। जितना जल्दी हो जाग जाए उतना ही आपके हित में होगा।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी मेंहदावल, संतकबीरनगर। गुरुवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौरब्यास के एक तालाब में एक 20 वर्षीय युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पर पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौरव्यास ग्राम निवासी राम रामरेखा पुत्री प्रीति उम्र लगभग 20 वर्ष गुरुवार की सुबह से घर से लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं मिला। दोपहर बाद लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। शव देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दिया गया सुचना मिलते ही धर्मसिहवा थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त रामरेखा पुत्री प्रीति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि प्रीति के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है।1
- बहराइच में मुकेश सहनी का हल्लाबोल! DM ऑफिस पहुंचे, बोले- “आरक्षण नहीं तो वोट नहीं” | Bahraich News1
- *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि कराई गई वापस पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित अवधेश पुत्र रामशंकर राय निवासी सरौली चाहरूम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के खाते में ठगी गई धनराशि में से ₹3,81,966.63 सफलतापूर्वक वापस कराई गई। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित के साथ दिनांक 26.04.2026 को बैंक कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर एटीएम कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर ₹6,26,000 की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए साइबर क्राइम थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है। तत्पश्चात साइबर क्राइम थाना पुलिस के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों से पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि वापस दिलाई गई। रिकवर/होल्ड कराने वाले अधि0/कर्मचारी : प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उ0नि0 रमेश यादव, का0 रामप्रवेश मद्देशिया एवं का0 सौरभ यादव।2
- गोरखपुर के कौड़ीराम बाजार में खुली जगदंबा आयुर्वेदिक उपचार केंद्र की दूसरी ब्रांच....1
- गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade गोरखपुर के बाल विहार स्थित चटोरी गली में शुक्रवार रात कवाब-पराठा की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurFire #FireNews #ChatoriGali #BalVihar #GorakhpurBreaking #FireBrigade #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #DainikAdhyay1