प्रतिभा सम्मान समारोह 24 मई को, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को किया आमंत्रित BNC, जोधपुर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष की आगामी 24 मई रविवार को सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश कटारिया ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश कटारिया ने जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान की लोकप्रिय यशस्वी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र सौंपकर 24 मई रविवार को बिलाड़ा में होने वाले सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया। कटारिया ने बताया कि इस सम्मान समारोह में कक्षा दसवीं-बारहवीं में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों, हाल ही खिलाड़ा क्षेत्र के आरएएस में चयन अभ्यर्थियों को, भाषाओं के साथ समस्त पत्रकारों के साथ लगभग 300 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय लोकप्रिय विधायक अर्जुनलाल गर्ग एवं सांसद पीपी चौधरी, कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल होंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में राजस्थान कॉलेज आयुक्त कमिश्नर आईएएस डॉ. ओपी बंका, आरपीटीसी जोधपुर डायरेक्टर आईपीएस अधिकारी देवेंद्र विश्नोई के साथ कई आरएएस अफसर, आरजेएस भी भाग लेंगे।

- जोधपुर में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े, सड़कों पर मचा तांडव *किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े, सड़कों पर मचा तांडव* सोजती गेट पुराने नगर निगम के पीछे किन्नरों के गुट आपस में भिड़े, एक गुट के किन्नरों ने एक दूसरे गुट के किन्नरों को जमकर कर पीटा।1
- जोधपुर के अंकुर पब्लिक स्कूल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 262 मरीजों की आँखें जाँची गईं। इनमें से 22 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया है, जिनका ऑपरेशन सोमवार को जीत मेडिकल कॉलेज में होगा। गायत्री देवी ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं द्वारा 200 बच्चों की भी स्वास्थ्य व नेत्र जाँच की गई।1
- Post by RAWALGIRI1
- पाली जिले के जेतपुरा गांव के मुख्य तालाब में एक नाग और नागिन को एक साथ नृत्य करते देखा गया। इस हैरतअंगेज़ नज़ारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।2
- राजस्थान के पाली में बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किए गए एक मरीज की 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से बीच रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बांगड़ अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सीएमएचओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- 16वीं सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले की टीम का चयन ट्रायल संपन्न हुआ। रिजर्व पुलिस लाइन हॉकी खेल मैदान में हुए इस ट्रायल में जिलेभर के गाँवों से 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी पाली के अध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन का आभार व्यक्त किया।2
- राजस्थान में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 'ग्राम रथ अभियान' शुरू किया गया है। इस अभियान में एलईडी वैन और लोक कलाकार गांवों में जाकर प्रेरक फिल्में दिखाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जागरूकता फैला रहे हैं। इसका लक्ष्य पात्र लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।3
- देव नगर चौराहे पर ट्राफिक जाम आम जनता हो रही है परेशान जोधपुर शहर के देव नगर चौराहे पर आए दिन हो रहा है ट्रैफिक जाम आम जनता हो रही परेशान गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी नहीं है सिगनलों पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस नहीं होने की वजह से आए दिन देवनगर चौराहे पर हो रहा ट्रैफिक जाम आम जनता हो रही परेशान1