logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंडिया टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुरजीत,,इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कथित गैस किल्लत को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और कई जगहों पर गैस समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं प्रशासन और सरकार का दावा है कि गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि अगर गैस भरपूर है तो फिर लोग सड़क पर क्यों उतर रहे हैं? क्या सच में गैस की किल्लत है या यह सिर्फ राजनीति का मुद्दा बन गया है?

2 hrs ago
user_India TV news reporter surjeet
India TV news reporter surjeet
Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

इंडिया टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुरजीत,,इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कथित गैस किल्लत को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और कई जगहों पर गैस समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं प्रशासन और सरकार का दावा है कि गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि अगर गैस भरपूर है तो फिर लोग सड़क पर क्यों उतर रहे हैं? क्या सच में गैस की किल्लत है या यह सिर्फ राजनीति का मुद्दा बन गया है?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इंडिया टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुरजीत,,इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कथित गैस किल्लत को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और कई जगहों पर गैस समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं प्रशासन और सरकार का दावा है कि गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि अगर गैस भरपूर है तो फिर लोग सड़क पर क्यों उतर रहे हैं? क्या सच में गैस की किल्लत है या यह सिर्फ राजनीति का मुद्दा बन गया है?
    1
    इंडिया टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुरजीत,,इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कथित गैस किल्लत को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और कई जगहों पर गैस समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है।
वहीं प्रशासन और सरकार का दावा है कि गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
अब सवाल यह उठता है कि अगर गैस भरपूर है तो फिर लोग सड़क पर क्यों उतर रहे हैं?
क्या सच में गैस की किल्लत है या यह सिर्फ राजनीति का मुद्दा बन गया है?
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, 'एपस्टीन फाइल' को लेकर दिग्गज हस्तियों पर बरसे ​मैनपुरी। जनपद में 'भारतीय शिक्षा बोर्ड' (भारतीय संस्कृति आधारित) विद्यालय के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और चर्चित 'एपस्टीन फाइल' को लेकर तीखा हमला बोला है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए स्वामी जी ने दुनिया के रसूखदार लोगों पर जमकर निशाना साधा स्वामी रामदेव ने ​स्वामी रामदेव ने वैश्विक स्तर पर चल रहे विवादों और 'एपस्टीन फाइल' का जिक्र करते हुए कहा कि इस फाइल के सार्वजनिक होने से दुनिया के कई बड़े चेहरों की असलियत सामने आ रही है। ​दिग्गजों पर निशाना: स्वामी जी ने कहा कि इस विवादित फाइल में दुनिया के कई प्रभावशाली नाम जैसे डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क और बिल गेट्स जैसी हस्तियों के नाम चर्चा में हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। ​वैश्विक युद्ध की स्थिति उन्होंने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय हालातों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और युद्ध की स्थितियां मानवता के लिए खतरा हैं। ​ योग गुरु ने जोर देकर कहा कि एक तरफ दुनिया तकनीक और व्यापार में आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बड़े पदों पर बैठे लोग 'एपस्टीन' जैसे अनैतिक कृत्यों और फाइलों में उलझे हुए हैं। ​भारतीय संस्कृति ही एकमात्र समाधान है ​विद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के इस नैतिक पतन से बचने के लिए भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर आधारित शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। इसी उद्देश्य से 'भारतीय शिक्षा बोर्ड' के माध्यम से नई पीढ़ी को तैयार किया जा रहा है। ​बाइट: स्वामी रामदेव, योग गुरु
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, 'एपस्टीन फाइल' को लेकर दिग्गज हस्तियों पर बरसे
​मैनपुरी। जनपद में 'भारतीय शिक्षा बोर्ड' (भारतीय संस्कृति आधारित) विद्यालय के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और चर्चित 'एपस्टीन फाइल' को लेकर तीखा हमला बोला है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए स्वामी जी ने दुनिया के रसूखदार लोगों पर जमकर निशाना साधा स्वामी रामदेव ने
​स्वामी रामदेव ने वैश्विक स्तर पर चल रहे विवादों और 'एपस्टीन फाइल' का जिक्र करते हुए कहा कि इस फाइल के सार्वजनिक होने से दुनिया के कई बड़े चेहरों की असलियत सामने आ रही है।
​दिग्गजों पर निशाना: स्वामी जी ने कहा कि इस विवादित फाइल में दुनिया के कई प्रभावशाली नाम जैसे डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क और बिल गेट्स जैसी हस्तियों के नाम चर्चा में हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
​वैश्विक युद्ध की स्थिति उन्होंने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय हालातों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और युद्ध की स्थितियां मानवता के लिए खतरा हैं।
​ योग गुरु ने जोर देकर कहा कि एक तरफ दुनिया तकनीक और व्यापार में आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बड़े पदों पर बैठे लोग 'एपस्टीन' जैसे अनैतिक कृत्यों और फाइलों में उलझे हुए हैं।
​भारतीय संस्कृति ही एकमात्र समाधान है 
​विद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के इस नैतिक पतन से बचने के लिए भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर आधारित शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। इसी उद्देश्य से 'भारतीय शिक्षा बोर्ड' के माध्यम से नई पीढ़ी को तैयार किया जा रहा है।
​बाइट: स्वामी रामदेव, योग गुरु
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करहल की बेटी अदिती सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास करके पहली बार पहुची अपने गाँव, पूरे गाँव मे भारी जश्न भाजपा नेता अनुजेश यादव, प्रधान राजेश शाक्य ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया जबरदस्त स्वागत सत्कार करहल। कहते है प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती। कोशिश करने बालों की कभी हार नही होती। यह कहावत आज चरितार्थ होती हुई तब नजर आई जब एक बेटी ने यूपीएससी की परीक्षा पास करके 859 वी रैंक हासिल करके अपने माता पिता के साथ साथ गुरुजनों का नाम रोशन किया है। करहल के गाँव नानमई निवासी इंजी दलवीर सिंह की बेटी अदिती सिंह ने कामयाबी हासिल करने के बाद पहली बार आपने गाँव पहुची तो प्रधान राजेश शाक्य ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भब्य स्वागत सत्कार कार्यक्रम का आयोजन करके बेटी अदिति का हौसला अफजाई किया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा बौद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके व द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुजेश यादव, प्रधान राजेश शाक्य, धर्मवीर राही, इंजी भारत सिंह, इंजी दलवीर सिंह समेत ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर व स्मृति चिन्ह देकर भब्य स्वागत सत्कार किया। इस दौरान बेटी अदिति सिंह ने बताया है कि इस कामयाबी का श्रेय हम अपने माता पिता के साथ गुरु जनों और शुभचिंतको को देते है। हम गरीब और असहायों की मदद के लिए हर पल तैयार रहेगे। इस दौरान भाजपा नेता अनुजेश यादव ने कहा कि बेटियां भी बेटों से कम नही होती है। बेटियां भी माता पिता का गौरब होती है। वही माता पिता की सेवा करती है। इस मौके पर रामऔतार शाक्य, प्रवेश शाक्य, विनीश शाक्य, हरिविलास शाक्य, बलबीर सिंह जाटव, सुघर सिंह जाटव, मोहित जाटव, रजनीश कठेरिया, कैलाश बाथम, वीरेश जाटव, दिनेश शाक्य, मनोज शाक्य, आलोक शाक्य, रवि, जय समेत आदि तमामं लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन लोकोपायलट प्रवेश शाक्य ने किया।
    3
    करहल की बेटी अदिती सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास करके पहली बार पहुची अपने गाँव, पूरे गाँव मे भारी जश्न
भाजपा नेता अनुजेश यादव, प्रधान राजेश शाक्य ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया जबरदस्त स्वागत सत्कार
करहल। कहते है प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती। कोशिश करने बालों की कभी हार नही होती। यह कहावत आज चरितार्थ होती हुई तब नजर आई जब एक बेटी ने यूपीएससी की परीक्षा पास करके 859 वी रैंक हासिल करके अपने माता पिता के साथ साथ गुरुजनों का नाम रोशन किया है। 
करहल के गाँव नानमई निवासी इंजी दलवीर सिंह की बेटी अदिती सिंह ने कामयाबी हासिल करने के बाद पहली बार आपने गाँव पहुची तो प्रधान राजेश शाक्य ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भब्य स्वागत सत्कार कार्यक्रम का आयोजन करके बेटी अदिति का हौसला अफजाई किया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा बौद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके व द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। 
इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुजेश यादव, प्रधान राजेश शाक्य, धर्मवीर राही, इंजी भारत सिंह, इंजी दलवीर सिंह समेत ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर व स्मृति चिन्ह देकर भब्य स्वागत सत्कार किया। 
इस दौरान बेटी अदिति सिंह ने बताया है कि इस कामयाबी का श्रेय हम अपने माता पिता के साथ गुरु जनों और शुभचिंतको को देते है। हम गरीब और असहायों की मदद के लिए हर पल तैयार रहेगे। 
इस दौरान भाजपा नेता अनुजेश यादव ने कहा कि बेटियां भी बेटों से कम नही होती है। बेटियां भी माता पिता का गौरब होती है। वही माता पिता की सेवा करती है। 
इस मौके पर रामऔतार शाक्य, प्रवेश शाक्य, विनीश शाक्य, हरिविलास शाक्य, बलबीर सिंह जाटव, सुघर सिंह जाटव, मोहित जाटव, रजनीश कठेरिया, कैलाश बाथम, वीरेश जाटव, दिनेश शाक्य, मनोज शाक्य, आलोक शाक्य, रवि, जय समेत आदि तमामं लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन लोकोपायलट प्रवेश शाक्य ने किया।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Mainpuri, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मैनपुरी के भोगांव पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने विद्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड, यह शिक्षा की गुलामी से मुक्ति का एक बहुत बड़ा आंदोलन, अभियान, क्रांति है। उससे आज यहाँ मैनपुरी में उसका शंखनाद हुआ है। डॉ. संजय यादव जी ने अपने इस स्कूल को जोड़ा है। ऐसे ही यह कार्य आगे चलता रहेगा। करीब एक हजार विद्यालय जुड़ चुके हैं, एक लाख विद्यालयों को इस साल जोड़ने का लक्ष्य है।" ​"और यह शिक्षा की गुलामी, चिकित्सा की गुलामी, आर्थिक, वैचारिक, सांस्कृतिक गुलामी से देश को मुक्ति मिले, उसके लिए यह अभियान निरंतर ऐसे ही प्रवाहमान रहेगा। और एक दिन भारत पूरी दुनिया का सबसे समर्थ देश बनेगा, जिसको न ट्रम्प डरा सकेगा और न पूरी दुनिया का यह जो नया राजनीतिक चक्रव्यूह चल रहा है, उसको कोई फंसा सकेगा।"
    1
    मैनपुरी के भोगांव पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने विद्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड, यह शिक्षा की गुलामी से मुक्ति का एक बहुत बड़ा आंदोलन, अभियान, क्रांति है। उससे आज यहाँ मैनपुरी में उसका शंखनाद हुआ है। डॉ. संजय यादव जी ने अपने इस स्कूल को जोड़ा है। ऐसे ही यह कार्य आगे चलता रहेगा। करीब एक हजार विद्यालय जुड़ चुके हैं, एक लाख विद्यालयों को इस साल जोड़ने का लक्ष्य है।"
​"और यह शिक्षा की गुलामी, चिकित्सा की गुलामी, आर्थिक, वैचारिक, सांस्कृतिक गुलामी से देश को मुक्ति मिले, उसके लिए यह अभियान निरंतर ऐसे ही प्रवाहमान रहेगा। और एक दिन भारत पूरी दुनिया का सबसे समर्थ देश बनेगा, जिसको न ट्रम्प डरा सकेगा और न पूरी दुनिया का यह जो नया राजनीतिक चक्रव्यूह चल रहा है, उसको कोई फंसा सकेगा।"
    user_Mohd shami
    Mohd shami
    Local News Reporter Mainpuri, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🔴 सबको माफ करते हुए… और सबसे माफी मांगते हुए अब विदा… 13 साल से कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हरीश को आज ब्रह्माकुमारी की बहनों ने अंतिम विदाई दी। हरीश पिछले 13 साल से कोमा में थे। देश के कई बड़े अस्पतालों में इलाज हुआ, लेकिन कोई भी डॉक्टर उन्हें ठीक नहीं कर सका। परिवार अपने बेटे को इस हालत में रोज तड़पते हुए नहीं देख पा रहा था। आखिरकार उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हरीश को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी। बताया जा रहा है कि आज हरीश का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा लिया जाएगा, जिसके बाद वह इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। यह पल परिवार के लिए बेहद भावुक और दर्दनाक है। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि हरीश को इस लंबे दुख और पीड़ा से मुक्ति दे और अपनी शरण में स्थान दें। ॐ शांति। #HarishRana #IchhaMrityu #SupremeCourt #EmotionalNews #IndiaNews #BreakingNews #HindNews24x7
    1
    🔴 सबको माफ करते हुए… और सबसे माफी मांगते हुए अब विदा…
13 साल से कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हरीश को आज ब्रह्माकुमारी की बहनों ने अंतिम विदाई दी।
हरीश पिछले 13 साल से कोमा में थे। देश के कई बड़े अस्पतालों में इलाज हुआ, लेकिन कोई भी डॉक्टर उन्हें ठीक नहीं कर सका।
परिवार अपने बेटे को इस हालत में रोज तड़पते हुए नहीं देख पा रहा था। आखिरकार उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हरीश को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी।
बताया जा रहा है कि आज हरीश का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा लिया जाएगा, जिसके बाद वह इस दुनिया को अलविदा कह देंगे।
यह पल परिवार के लिए बेहद भावुक और दर्दनाक है।
🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि हरीश को इस लंबे दुख और पीड़ा से मुक्ति दे और अपनी शरण में स्थान दें।
ॐ शांति।
#HarishRana
#IchhaMrityu
#SupremeCourt
#EmotionalNews
#IndiaNews
#BreakingNews
#HindNews24x7
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रिपोर्टर अमित कौशिक ​मैनपुरी कि किशनी पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत किशनी थाना पुलिस ने सुल्तानपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी पत्नी सहित चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​क्या था मामला ​बीते 25 फरवरी 2026 को बेवर-इटावा मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक गेहूं के खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की शिनाख्त कमलेश यादव पुत्र मुख्तयार सिंह, निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई थी। मृतक के भाई अवधेश यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। ​अवैध संबंधों के चलते रची गई साजिश ​पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में गठित टीम ने जब सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस के अनुसार, मृतक कमलेश की पत्नी सुनीती उर्फ संगीता का प्रेम प्रसंग ऊसराहार निवासी सिथलेश उर्फ सुतलेश से चल रहा था। अपने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए संगीता ने सिथलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। ​अपहरण के बाद गला घोंटकर की हत्या ​योजना के मुताबिक, प्रेमी सिथलेश ने अपने दो साथियों (दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशु कुमार) के साथ मिलकर कमलेश का नोएडा डेयरी प्लांट कासगंज से अपहरण किया। इसके बाद चारों पहिया गाड़ी में ही कमलेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को छिपाने के उद्देश्य से किशनी क्षेत्र के गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। ​सुनीती उर्फ संगीता: मृतक की पत्नी निवासी सुल्तानपुर, किशनी ​सिथलेश उर्फ सुतलेश मुख्य आरोपी प्रेमी निवासी चन्द्रपुर ऊसराहार, इटावा ​भूरे उर्फ विशु कुमार सहयोगी निवासी कलेपुरा, चौबिया, इटावा ​पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त निम्नलिखित सामान बरामद किया है​1 अदद नाजायज देसी तमंचा 315 बोर व 03 जिंदा कारतूस। ​01 अदद साफी आलाकत्ल - गला घोंटने में प्रयुक्त ​01 अदद होंडा मोबिलियो कार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन घटना का सफल अनावरण करने वाली किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम की त्वरित कार्यवाही की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। वाइट- अरुण कुमार सिंह एसपी सिटी मैनपुरी
    1
    रिपोर्टर अमित कौशिक
​मैनपुरी कि किशनी पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत किशनी थाना पुलिस ने सुल्तानपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी पत्नी सहित चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​क्या था मामला ​बीते 25 फरवरी 2026 को बेवर-इटावा मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक गेहूं के खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की शिनाख्त कमलेश यादव पुत्र मुख्तयार सिंह, निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई थी। मृतक के भाई अवधेश यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
​अवैध संबंधों के चलते रची गई साजिश
​पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में गठित टीम ने जब सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस के अनुसार, मृतक कमलेश की पत्नी सुनीती उर्फ संगीता का प्रेम प्रसंग ऊसराहार निवासी सिथलेश उर्फ सुतलेश से चल रहा था। अपने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए संगीता ने सिथलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
​अपहरण के बाद गला घोंटकर की हत्या
​योजना के मुताबिक, प्रेमी सिथलेश ने अपने दो साथियों (दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशु कुमार) के साथ मिलकर कमलेश का नोएडा डेयरी प्लांट कासगंज से अपहरण किया। इसके बाद चारों पहिया गाड़ी में ही कमलेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को छिपाने के उद्देश्य से किशनी क्षेत्र के गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। ​सुनीती उर्फ संगीता: मृतक की पत्नी निवासी सुल्तानपुर, किशनी ​सिथलेश उर्फ सुतलेश मुख्य आरोपी प्रेमी निवासी चन्द्रपुर  ऊसराहार, इटावा
​भूरे उर्फ विशु कुमार सहयोगी निवासी कलेपुरा, चौबिया, इटावा
​पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त निम्नलिखित सामान बरामद किया है​1 अदद नाजायज देसी तमंचा 315 बोर व 03 जिंदा कारतूस।
​01 अदद साफी आलाकत्ल - गला घोंटने में प्रयुक्त
​01 अदद होंडा मोबिलियो कार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन
घटना का सफल अनावरण करने वाली किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम की त्वरित कार्यवाही की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वाइट- अरुण कुमार सिंह एसपी सिटी मैनपुरी
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इंडिया टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुरजीत,,,मैनपुरी- जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के निवासी वीर सपूत शहीद सूबेदार अविनाश यादव को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंचे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला और हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात थी- देश के इस वीर सपूत की शहादत को कभी भुलाया नहीं जाएगा। बताया गया कि सूबेदार अविनाश यादव भारतीय सेना में तैनात थे और वर्तमान में सियाचिन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 13 मार्च की देर शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सेना के अधिकारियों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद सूचना उनके परिवार और गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो हजारों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और आसपास के लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने भारत माता की जय और शहीद अविनाश यादव अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी
    1
    इंडिया टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुरजीत,,,मैनपुरी- जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के
निवासी वीर सपूत शहीद सूबेदार अविनाश यादव को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंचे और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला और हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात थी- देश के इस वीर सपूत की शहादत को कभी भुलाया नहीं जाएगा। बताया गया कि सूबेदार अविनाश यादव भारतीय सेना में तैनात थे और वर्तमान में सियाचिन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 13 मार्च की देर शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सेना के अधिकारियों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद सूचना उनके परिवार और गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो हजारों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और आसपास के लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने भारत माता की जय और शहीद अविनाश यादव अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.