मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण; कार्यों में तेजी लाने के निर्देश। समस्तीपुर | दिनांक: 18 फरवरी, 2026 आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मुक्तापुर मोइन का सघन निरीक्षण किया गया। विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री की 'प्रगति यात्रा' के दौरान इस जलाशय को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी, जिसके क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। मुक्तापुर मोइन का कायाकल्प: मुख्य योजनाएं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुक्तापुर मोइन परियोजना अभी अपने प्रारंभिक चरण में है, लेकिन इसकी रूपरेखा अत्यंत भव्य है। योजना के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: इको-पार्क और लेकफ्रंट: लगभग 50 एकड़ में फैले इस जलाशय को मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहाँ लेकफ्रंट का निर्माण होगा. वाटर स्पोर्ट्स और नौका विहार: पर्यटकों के आकर्षण हेतु यहाँ आधुनिक वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जेटी (Jetty) का निर्माण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण एवं सुविधाएँ: जलाशय के चारों ओर सीढ़ियों का निर्माण, पाथवे, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। आमस-दरभंगा पैकेज-4 का जायजा पर्यटन स्थल के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने आमस-दरभंगा (NH-119D) पैकेज-4 के निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय-सीमा के भीतर काम पूरा करें। यह एक्सप्रेस-वे बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे है, जो उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी को काफी कम कर देगा। जिलाधिकारी का निर्देश जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मुक्तापुर मोइन के सीमांकन और प्रारंभिक निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है ताकि स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द इस सौगात का लाभ मिल सके। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह ,अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर श्री दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता गण उपस्थित रहे.
मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण; कार्यों में तेजी लाने के निर्देश। समस्तीपुर | दिनांक: 18 फरवरी, 2026 आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मुक्तापुर मोइन का सघन निरीक्षण किया गया। विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री की 'प्रगति यात्रा' के दौरान इस जलाशय को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी, जिसके क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। मुक्तापुर मोइन का कायाकल्प: मुख्य योजनाएं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुक्तापुर मोइन परियोजना अभी अपने प्रारंभिक चरण में है, लेकिन इसकी रूपरेखा अत्यंत भव्य
है। योजना के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: इको-पार्क और लेकफ्रंट: लगभग 50 एकड़ में फैले इस जलाशय को मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहाँ लेकफ्रंट का निर्माण होगा. वाटर स्पोर्ट्स और नौका विहार: पर्यटकों के आकर्षण हेतु यहाँ आधुनिक वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जेटी (Jetty) का निर्माण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण एवं सुविधाएँ: जलाशय के चारों ओर सीढ़ियों का निर्माण, पाथवे, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। आमस-दरभंगा पैकेज-4 का जायजा पर्यटन स्थल के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने आमस-दरभंगा (NH-119D) पैकेज-4 के निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय-सीमा के भीतर काम पूरा करें। यह एक्सप्रेस-वे बिहार
का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे है, जो उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी को काफी कम कर देगा। जिलाधिकारी का निर्देश जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मुक्तापुर मोइन के सीमांकन और प्रारंभिक निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है ताकि स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द इस सौगात का लाभ मिल सके। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह ,अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर श्री दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता गण उपस्थित रहे.
- dadpur public School Samastipur1
- बंद समस्तीपुर चीनी मील को खोलने की मांग को लेकर समस्तीपुर शहर में निकाली गई रैली..1
- *बंद समस्तीपुर चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर जुलूस निकालकर सभा किया* समस्तीपुर, 18 फरवरी 2026 बंद समस्तीपुर चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में माधुरी चौक स्थित मंदीर से जुलूस निकालकर सभा किया गया। रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंगलवार को शाम में शहर के माधुरी चौक स्थित मंदीर के पास इकट्ठा होकर "बंद समस्तीपुर के चीनी मिल को चालू करो" नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस क्षेत्र भ्रमण के बाद पुनः माधुरी चौक के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने किया। शंकर साह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश ठाकुर, राम विनोद जीबछ पासवान, अरूण कुमार राय, राजेंद्र राय, पिंकू पासवान, रामलाल राम, संतोष कुमार निराला, डोमन राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, रंभू राय, नंदू महतो, शाहीद हुसैन, मनोज कुमार राय, सुधीर प्रसाद गुप्ता, रामदयालू महतो आदि ने सभा को संबोधित किया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मंच के वरीय सदस्य सह सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर साह ने कहा कि अंग्रेज जमाने चालू किया गया समस्तीपुर चीनी मिल वर्षों से बंद पड़ा है। यह मिल प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवार का रोजी-रोटी, भरण-पोषण का साधन था। आज भी चीनी मिल के पास पर्याप्त जमीन है। यहां चौतरफा आवागमन का साधन है। सरकार इसे आसानी से चालू कर सकती है। राजद नेता राकेश ठाकुर एवं भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बंद समस्तीपुर चीनी मिल को चालू कराने को सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, छात्र-नौजवानों, मजदूर-किसानों से संघर्ष तेज करने की अपील की। विदित हो कि समस्तीपुर चीनी मिल की स्थापना 1917 में अंग्रेज सरकार द्धारा की गई थी। यह मिल शुरू में अच्छी तरह से चल रही थी लेकिन 1995 में इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद से मिल को फिर से चालू करने के कई प्रयास किए गये लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।1
- 🔴पेशाब करने पर पत्थर से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत* समस्तीपुर के आदर्शनगर मोहल्ला में 13 फरवरी को एक युवक पर पेशाब करने के कारण हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभूपट्टी के वार्ड-29 निवासी 30 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। *घटना की जानकारी:* - अजीत कुमार आदर्शनगर मोहल्ला में चर की चहारदीवार के पास पेशाब करने गया था। - मकान मालिक ने छत से ग्रेनाइट पत्थर फेंक दिया, जिससे अजीत का सिर फट गया। - स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। - घटना के विरोध में लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम किया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की।1
- Post by BANTI KING 🦅💫1
- Post by Ankit Anand1
- Post by Rajkumar Paswan1
- बाढ़ में नल जल अनुरक्षक संघ की बैठक, मानदेय और सरकारी दर्जे की मांग उठी बाढ़ कचहरी स्थित एक निजी भवन के प्रेक्षागृह में नल जल अनुरक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव निखिल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेशभर के नल-जल अनुरक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए निखिल सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में कार्यरत नल-जल अनुरक्षक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक न्यायसंगत मानदेय और सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि अनुरक्षकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, क्योंकि वे इसके हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने योजना के लिए जमीन दी है और जिन्होंने नहीं भी दी है, सभी अनुरक्षक सालों भर नियमित रूप से काम करते हैं। ऐसे में सभी को अनुरक्षण कर्मी के रूप में मान्यता और उचित सुविधा मिलनी चाहिए। प्रधान महासचिव ने कहा कि सरकार का एजेंडा लाखों लोगों को रोजगार देने का है, लेकिन जब तक लाखों घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक जनस्वास्थ्य बेहतर नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जनता ही बीमार रहेगी तो सरकार स्वस्थ समाज का लक्ष्य कैसे पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नल-जल योजना में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी—जैसे पाइप टूटना, गंदा पानी आना या नियमित जलापूर्ति बाधित होना—की स्थिति में लोगों की नाराजगी अनुरक्षकों को ही झेलनी पड़ती है। उन्हें दुत्कार और फटकार का सामना करना पड़ता है, जबकि संसाधनों और अधिकारों की कमी बनी रहती है। बैठक के अंत में संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे सरकार से लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे।1
- 🔴अंटू ईश्वर पर चली गोली एक युवक जख्मी #समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर की घटना #समस्तीपुर : शहर के चर्चित नेता अंटू ईश्वर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे उनके सहयोगी शुभम उर्फ यीशु को लगी गो'ली, निजी अस्पताल में भर्ती... नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल के समीप की घटना। #Samastipur Police1