logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस का कहना है कि बिल्डिंग मालिक और संबंधित रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यदि निर्माण में लापरवाही पाई गई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिल्डिंग अचानक ढह गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था । क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला यानी एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में निर्माण सामग्री के सैंपल भी लिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बिल्डिंग गिरने की असली वजह क्या थी। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान कर ली गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

8 hrs ago
user_VKH NEWS
VKH NEWS
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
8 hrs ago

पुलिस का कहना है कि बिल्डिंग मालिक और संबंधित रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यदि निर्माण में लापरवाही पाई गई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिल्डिंग अचानक ढह गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था । क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला यानी एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में निर्माण सामग्री के सैंपल भी लिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बिल्डिंग गिरने की असली वजह क्या थी। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान कर ली गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ के असनावर में बड़ा सड़क हादसा, 50 सवारियों से भरी पिकअप पलटी झालावाड़ के असनावर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। करीब 50 लोगों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। #झालावाड़ #kota #viral #kotacitydigital #पिकअप
    1
    झालावाड़ के असनावर में बड़ा सड़क हादसा, 50 सवारियों से भरी पिकअप पलटी
झालावाड़ के असनावर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। करीब 50 लोगों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
#झालावाड़ #kota #viral #kotacitydigital #पिकअप
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के कोटा में शनिवार रात एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढहने की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि पास में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह हादसा हुआ। देर रात हुए इस घटनाक्रम के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इस खबर का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब इस हादसे में लक्ष्मण गुजराती की मौत की पुष्टि हुई। लक्ष्मण अपनी मां का इकलौता बेटा था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान मां का दर्द शब्दों से बाहर आ गया। रोती हुई मां ने बताया कि बेटा हमेशा कहता था, “मां चिंता मत कर, मैं तेरा सहारा बनूंगा, मैं कमाऊंगा।” बेटे के इन्हीं भरोसे भरे शब्दों के सहारे वह अपनी पूरी जिंदगी जी रही थी। आज हालात ऐसे हैं कि एक मां, जिसने बेटे को ही अपना भविष्य मान लिया था, वह अचानक अकेली पड़ गई है। यह घटना सिर्फ एक बिल्डिंग गिरने की खबर नहीं रह जाती, बल्कि एक मां की उम्मीदों, सपनों और सहारे के टूट जाने की कहानी बन जाती है।
    1
    राजस्थान के कोटा में शनिवार रात एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढहने की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि पास में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह हादसा हुआ। देर रात हुए इस घटनाक्रम के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
लेकिन इस खबर का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब इस हादसे में लक्ष्मण गुजराती की मौत की पुष्टि हुई। लक्ष्मण अपनी मां का इकलौता बेटा था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान मां का दर्द शब्दों से बाहर आ गया। रोती हुई मां ने बताया कि बेटा हमेशा कहता था, “मां चिंता मत कर, मैं तेरा सहारा बनूंगा, मैं कमाऊंगा।” बेटे के इन्हीं भरोसे भरे शब्दों के सहारे वह अपनी पूरी जिंदगी जी रही थी।
आज हालात ऐसे हैं कि एक मां, जिसने बेटे को ही अपना भविष्य मान लिया था, वह अचानक अकेली पड़ गई है। यह घटना सिर्फ एक बिल्डिंग गिरने की खबर नहीं रह जाती, बल्कि एक मां की उम्मीदों, सपनों और सहारे के टूट जाने की कहानी बन जाती है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • serving the nation through education:proud partnership of Indian army and Aakash #neet and jee preparation
    1
    serving the nation through education:proud partnership of Indian army and Aakash #neet and jee preparation
    user_Rajendra Kumar Doveriya
    Rajendra Kumar Doveriya
    Ladpura, Kota•
    9 hrs ago
  • कोटा। शहर के नयापुरा दोस्तपुरा क्षेत्र में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा समाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सांस्कृतिक तथा सामाजिक विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का मकसद सनात्मक संस्कृति, एकता और घर-परिवार से जुड़े मूल्यों को मजबूत करना बताया गया। मुख्य अतिथियों ने भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर ज़ोर दिया। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और युवा सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर विचार विमर्श हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समुदाय में जागरूकता बढ़ती है और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सामाजिक-सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलेगा और नई पीढ़ी तक परंपरागत मूल्यों का संदेश पहुंच सकेगा।
    1
    कोटा। शहर के नयापुरा दोस्तपुरा क्षेत्र में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा समाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सांस्कृतिक तथा सामाजिक विषयों पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम का मकसद सनात्मक संस्कृति, एकता और घर-परिवार से जुड़े मूल्यों को मजबूत करना बताया गया। मुख्य अतिथियों ने भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर ज़ोर दिया।
सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और युवा सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर विचार विमर्श हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समुदाय में जागरूकता बढ़ती है और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है।
स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सामाजिक-सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलेगा और नई पीढ़ी तक परंपरागत मूल्यों का संदेश पहुंच सकेगा।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कोटा के लाडपुरा में स्थित छोगा जी की बावड़ी परिसर में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ
    1
    कोटा के लाडपुरा में स्थित छोगा जी की बावड़ी परिसर में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    पत्रकार Ladpura, Kota•
    10 hrs ago
  • विदेशी धरती पर तिरंगे की धाक, 11वीं बार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा कोटा। स्पेन के एलिकेट शहर में 2 से 7 फरवरी के बीच आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। अरुंधती ने विदेशी धरती पर एक बार फिर भारत का तिरंगा बुलंद कर कोटा और राजस्थान का नाम रोशन किया। 8वीं बार ओपनअंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और जूनियर यूथ विश्व 2021 चैंपियनशिप वर्ल्ड कप 2025 जूनियर एशियाई चैंपियनशिप 2019 अरुंधती के बेसिक कोच अशोक गौतम ने बताया कि इस प्रतियोगिता के साथ ही अरुंधती अब तक11 बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीत दर्ज कर उन्होंने भारतीय बॉक्सिंग की ताकत दुनिया के सामने साबित की है। दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों को दी करारी शिकस्त 70 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अरुंधती ने एक के बाद एक मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया— क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की बॉक्सर इसीना अजीजा को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में स्पेन की बॉक्सर मैटिनेज मास दुनिया को 5-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की बॉक्सर तरन अनस्टेशिया को 5-0मात देकर चैंपियन बनीं। बधाइयों का लगा तांता अरुंधती की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, कोच सूरज गौतम सहित महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। सभी ने भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर कोटा, राजस्थान और पूरे देश का गौरव बढ़ाने की कामना की।
    1
    विदेशी धरती पर तिरंगे की धाक, 11वीं बार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा
कोटा। स्पेन के एलिकेट शहर में 2 से 7 फरवरी के बीच आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। अरुंधती ने विदेशी धरती पर एक बार फिर भारत का तिरंगा बुलंद कर कोटा और राजस्थान का नाम रोशन किया।
8वीं बार ओपनअंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और जूनियर यूथ विश्व 2021 चैंपियनशिप वर्ल्ड कप 2025 जूनियर एशियाई चैंपियनशिप 2019
अरुंधती के बेसिक कोच अशोक गौतम ने बताया कि इस प्रतियोगिता के साथ ही अरुंधती अब तक11 बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीत दर्ज कर उन्होंने भारतीय बॉक्सिंग की ताकत दुनिया के सामने साबित की है।
दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों को दी करारी शिकस्त
70 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अरुंधती ने एक के बाद एक मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया—
क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की बॉक्सर इसीना अजीजा को 5-0 से हराया।
सेमीफाइनल में स्पेन की बॉक्सर मैटिनेज मास दुनिया को 5-0 से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की बॉक्सर तरन अनस्टेशिया को 5-0मात देकर चैंपियन बनीं।
बधाइयों का लगा तांता
अरुंधती की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, कोच सूरज गौतम सहित महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। सभी ने भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर कोटा, राजस्थान और पूरे देश का गौरव बढ़ाने की कामना की।
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    जनता की आवाज़ लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कोटा में अवैध निर्माण पर निगम का सख्त एक्शन: 5 भवन मालिकों को नोटिस, अतिक्रमण हटने लगे कोटा के इंद्र विहार में हादसे के बाद नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त भवन के आसपास की 5 इमारतों को असुरक्षित मानते हुए निगम ने भवन खाली करने और 2 दिन में अवैध निर्माण हटाने के नोटिस जारी किए हैं। साथ ही शहरभर में बिना स्वीकृति तोड़फोड़ और बेसमेंट खुदाई का काम रुकवाया गया। इधर, अतिक्रमण हटाने की चेतावनी का असर दिखा और इंद्र विहार में कई दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। #kota #अतिक्रमण #rajasthannews
    1
    कोटा में अवैध निर्माण पर निगम का सख्त एक्शन: 5 भवन मालिकों को नोटिस, अतिक्रमण हटने लगे
कोटा के इंद्र विहार में हादसे के बाद नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त भवन के आसपास की 5 इमारतों को असुरक्षित मानते हुए निगम ने भवन खाली करने और 2 दिन में अवैध निर्माण हटाने के नोटिस जारी किए हैं। साथ ही शहरभर में बिना स्वीकृति तोड़फोड़ और बेसमेंट खुदाई का काम रुकवाया गया। इधर, अतिक्रमण हटाने की चेतावनी का असर दिखा और इंद्र विहार में कई दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
#kota #अतिक्रमण #rajasthannews
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.