Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंजाबी गायक रोशन प्रिंस Mashup in an event in Yamuna nagar
HR02 City News
पंजाबी गायक रोशन प्रिंस Mashup in an event in Yamuna nagar
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by HR02 City News1
- ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन घायल शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर ग्राम झरौली हुसैनपुर के बीच गोगा मेड़ी के समीप सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरसावा भेजा गया। सूचना मिलने पर शाहजहांपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि घायल हरियाणा के यमुनानगर गांव कलानौर के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- सरसावा। शाहजहांपुर नकुड मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ने दो बाइक में मारी टक्टर हादसे में एक बाइक पर सवार एक युवक समेत दो महिलाएं घायल, मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस 108 द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरसावा भिजवाया शाहजहांपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर ट्राली सहित दोनों क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लिया, हादसा अभी कुछ देर पहले ग्राम झरौली हुसैनपुर के बीच गोगाम्हाड़ी के समीप हुआ, घायल हरियाणा यमुनानगर के गांव कलानौर के बताए जा रहे है।।1
- Post by Dharamvir Singh1
- The Aman Times डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अपहरण और बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार। नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी विक्की (19) को मुरादाबाद रोडवेज बस स्टैंड से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 वर्षीय अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया। आरोपी पिछले 25 दिनों से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 64(2) और पोक्सो एक्ट 5/6 के तहत कार्रवाई की गई। डोईवाला कोतवाली पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत थाना कांधला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र सोहनलाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- Post by HR02 City News1