Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेट में चाकू लगने से घायल किशोर ने तोड़ा दम, क्षेत्र में पुलिस सतर्क ! देवरिया। थाना भटनी क्षेत्र में 4 अगस्त 2026 को चाकूबाजी की घटना में घायल हुए 16 वर्षीय सागर वाल्मीकि की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रेलवे कॉलोनी निवासी सागर वाल्मीकि को पुराना हटवा निवासी दिलकुश ने पेट में चाकू मार दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
Birendra Kumar Reporter
पेट में चाकू लगने से घायल किशोर ने तोड़ा दम, क्षेत्र में पुलिस सतर्क ! देवरिया। थाना भटनी क्षेत्र में 4 अगस्त 2026 को चाकूबाजी की घटना में घायल हुए 16 वर्षीय सागर वाल्मीकि की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रेलवे कॉलोनी निवासी सागर वाल्मीकि को पुराना हटवा निवासी दिलकुश ने पेट में चाकू मार दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अपने बगीचे में बैठा हूं गर्मियों में आनंद ले रहा हूं आप सभी का अपना भाई मनोज कुमार यादव अपने बगीचे में बैठा हूं गर्मियों में आनंद ले रहा हूं आप सभी का अपना भाई मनोज कुमार यादव1
- दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस ने दबोचा शीतलमांझा गांव से हुई गिरफ्तारी, रिशु यादव की मौत के मामले में दर्ज था मुकदमा देवरिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को शीतलमांझा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना रुद्रपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना रुद्रपुर में 3 अगस्त 2026 को मु0अ0सं0 372/2026 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र यादव (32) पुत्र रामजी यादव निवासी शीतलमांझा थाना रुद्रपुर को 5 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। यह है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा खास निवासी मनोज यादव ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी बहन रिशु यादव की शादी 6 दिसंबर 2020 को रुद्रपुर थाना क्षेत्र के शीतलमांझा निवासी उपेन्द्र यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते 31 जुलाई 2026 को रिशु यादव की हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी: उपेन्द्र यादव पुत्र रामजी यादव, निवासी ग्राम शीतलमांझा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक कृष्णकांत, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा, महिला कांस्टेबल काजल गुप्ता, महिला कांस्टेबल गुंजा यादव और महिला कांस्टेबल कंचन यादव शामिल रहीं।2
- उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी (ब्रेन ट्यूमर/कैंसर) के इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। बसपा प्रमुख मायावती ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक समर्पित, ईमानदार, निष्ठावान और लोकप्रिय नेता बताया है। मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह की पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण अतुलनीय था और उनका परिवार बसपा परिवार की तरह ही है। मायावती लगातार उनके बेटे के संपर्क में थीं और निधन की खबर मिलने के बाद उन्होंने दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और पूरे बसपा परिवार को उनके साथ खड़ा बताया।1
- ब्रह्मपुर में स्थित पौराणिक बाबा निंबेश्वर नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। (संवाददाता विनय दुबे) चौरी चौरा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में स्थित पौराणिक बाबा निंबेश्वर नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसका प्राचीन इतिहास और निम्बकुंड आज भी भक्तों को आकर्षित करते हैं। यह धाम ऐतिहासिक चौरी चौरा से लगभग 8 किलोमीटर दक्षिण में ग्राम सभा ब्रहम्पुर में स्थित है और इसकी महिमा सदियों पुरानी है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, निंबेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थित 'निम्बकुंड' का जल चमत्कारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र कुंड में स्नान करने से कुष्ठ रोग सहित कई गंभीर चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। इसी विश्वास के चलते प्रतिदिन सुबह से ही दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ आरोग्य की कामना लेकर आते हैं। मंदिर के इतिहास और उत्पत्ति से जुड़ी एक प्रसिद्ध लोककथा प्रचलित है। इसके अनुसार, प्राचीन सतासी राज (वर्तमान रुद्रपुर क्षेत्र) के राजा ने अपने राजवैद्य को युवा बनाए रखने वाली 'दिव्य औषधि' खोजने का आदेश दिया था। इस प्राचीन मंदिर की मान्यताएं इसी पौराणिक कालखंड और सतासी राजपरिवार के इतिहास से जुड़ी हुई हैं। प्रत्येक वर्ष श्रावण मास (सावन) और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ भारी भीड़ उमड़ती है। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गोरखपुर और आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा एवं दर्शन की विशेष व्यवस्था की जाती है।4
- मुस्लिम युवक की अगुवाई में 35 KM दौड़, इटहिया धाम में किया जलाभिषेक1
- विश्वास का हुआ क़त्ल,दोस्त ने दोस्त को चाकू से गोदा,हुई मौत दोस्त ने दोस्त को चाकू से गोदा देवरिया जिले के थाना भटनी क्षेत्र के सागर बाल्मीकि पुत्र रणजीत पता रेलवे कॉलोनी थाना भटनी आयु लगभग 16 वर्ष को आरोपी दिलकुश पुत्र काशी प्रसाद पता पुराना हटवा थाना भटनी द्वारा पेट में चाकू मारने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी दिलकुश को हिरासत में ले लिया गया तथा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घायल को जिला अस्पताल देवरिया ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को बेहतर इलाज हेतु जया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल देवरिया लेकर गए, जहां इलाज के दौरान घायल सागर बाल्मीकि की मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री मनोज कुमार की बाइट2
- संसदीय भाषण और नेतृत्व की प्रशंसा: नगीना से सांसद बनने के बाद संसद में चंद्रशेखर आजाद के मुखर भाषणों और जनता के मुद्दों को उठाने के तरीके की करणी सेना के कुछ राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि संसद में सवर्ण समाज के नेताओं को भी अपनी जनता के हक के लिए चंद्रशेखर आजाद की तरह निडर होकर बोलना और संघर्ष करना सीखना चाहिए। संगठन का आंतरिक रुख और विवाद से दूरी: मार्च 2026 में बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद की रैली से पहले करणी सेना के एक स्थानीय पदाधिकारी (अभिनव सिंह) ने उन्हें धमकी दी थी। हालांकि, करणी सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस तरह के विवादित बयानों से तुरंत पल्ला झाड़ते हुए संबंधित पदाधिकारी को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।1
- पेट में चाकू लगने से घायल किशोर ने तोड़ा दम, क्षेत्र में पुलिस सतर्क ! देवरिया। थाना भटनी क्षेत्र में 4 अगस्त 2026 को चाकूबाजी की घटना में घायल हुए 16 वर्षीय सागर वाल्मीकि की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रेलवे कॉलोनी निवासी सागर वाल्मीकि को पुराना हटवा निवासी दिलकुश ने पेट में चाकू मार दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।1