Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उमरामऊ में बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश यहाँ से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए हैं।
Sandeep Kumar
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उमरामऊ में बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश यहाँ से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली के लालगंज कस्बे में भव्य जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए। यह भव्य यात्रा जगन्नाथ मंदिर से रवाना होकर गुरबक्शगंज, गांधी चौराहा और बेहटा चौराहा हनुमान मंदिर होते हुए वापस मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पूरी यात्रा पर प्रशासन की पैनी नजर रही और सुरक्षा के लिहाज से तीसरी आंख के तले यानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए इसकी कड़ी निगरानी की गई। इस मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ, एसडीएम और कोतवाल सहित पूरा प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।3
- रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उमरामऊ में बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश यहाँ से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए हैं।1
- प्रतापगढ़ में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने जानकारी दी है। प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा के सभी आयोजकों एवं डीजे संचालकों से निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की गई है। इसके साथ ही, यात्रा के दौरान यातायात एवं प्रशासनिक निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा गया है। यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।1
- रायबरेली में डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में डॉक्टरों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बैनर तले डॉक्टरों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आईएमए ने गुरुवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। इस विरोध के कारण आज जिलेभर में निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रखकर हड़ताल की गई। सभी निजी चिकित्सा संस्थान बंद रहने की वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।1
- प्रतापगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, दिवाकर सिंह यादव ने महज 20 वर्ष की आयु में उपनिरीक्षक सिविल पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।1
- हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मंदिर के सभी पुजारियों और कर्मचारियों को बिना जेब वाले वस्त्र वितरित किए हैं। ट्रस्ट के अनुसार, यह कदम दान को लेकर किसी भी तरह के आरोप या विवाद की आशंका को जड़ से खत्म करने के लिए उठाया गया है। बिना जेब के कपड़ों से मंदिर की दान प्रक्रिया में पारदर्शिता आने और श्रद्धालुओं का भरोसा अधिक मजबूत होने का दावा किया गया है।1
- प्रतापगढ़ के रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता और सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन गुरूवार को उनके प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सांसद प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए पूरे क्षेत्र में विविध आयोजन किए गए। इन आयोजनों में सद्भावना सभा, पौधरोपण, हवन-पूजन, प्रसाद वितरण और कई अन्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम शामिल रहे। इन कार्यक्रमों के दौरान समर्थकों ने सांसद प्रमोद तिवारी और क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके लिए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक सामूहिक प्रतिज्ञान भी लिया गया, जो दोनों नेताओं के नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं के गहरे विश्वास को दर्शाता है। जन्मदिन के उल्लास के बीच सुबह कांग्रेसियों और समर्थकों ने संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर अमित प्रताप सिंह पंकज और चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई में प्रसिद्ध बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक और पुष्पाभिषेक किया। बाबा धाम में विशेष हवन-पूजन कर भगवान को प्रसाद अर्पित किया गया और इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर केक काटकर समर्थकों ने खुशियां साझा कीं।1
- प्रतापगढ़ शहर के विक्रम चौराहे के पास एक किराए के मकान में रहने वाली युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान लक्ष्मी वर्मा के रूप में हुई है, जो अपनी बड़ी बहन ज्योति वर्मा के साथ इस मकान में रहती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी ने कमरे के भीतर पंखा टांगने वाली लोहे की रॉड के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मूल रूप से कोहंडौर थाना क्षेत्र की कांधारपुर चौकी अंतर्गत ग्राम गड़होली की रहने वाली दोनों बहनें प्रतापगढ़ शहर में रहकर आनंद हॉस्पिटल में काम करती थीं और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके पिता स्वर्गीय अशोक वर्मा का लगभग 3-4 वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका था और परिवार में उनकी मां और दो छोटे भाई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1