कूण्डी के विद्यालय में डिजिटल शिक्षण कक्ष का लोकार्पण, विधायक बोले- हर बच्चे तक पहुंचेगी आधुनिक शिक्षा कूण्डी के विद्यालय में डिजिटल शिक्षण कक्ष का लोकार्पण, विधायक बोले- हर बच्चे तक पहुंचेगी आधुनिक शिक्षा पचदेवरा, हरदोई ।क्षेत्र के कूण्डी स्थित संविलियन विद्यालय में विधायक निधि योजना के अंतर्गत निर्मित डिजिटल शिक्षण कक्ष एवं नवीन फर्नीचर का शुक्रवार को भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने लोकार्पण किया। उन्होंने डिजिटल शिक्षण कक्ष को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित किया। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' ने कहा कि ग्रामीण विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। डिजिटल शिक्षण कक्ष बच्चों के ज्ञान और कौशल को नई दिशा देगा तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी दौर के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की आधारशिला है। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक संसाधनों और डिजिटल तकनीक से युक्त शिक्षा उपलब्ध हो, ताकि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षण व्यवस्था से विद्यार्थियों की पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' एवं ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान नन्हें बाबू कश्यप, मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह, शैक्षिक संगठन के जिला संयोजक सचिन मिश्रा, शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कूण्डी के विद्यालय में डिजिटल शिक्षण कक्ष का लोकार्पण, विधायक बोले- हर बच्चे तक पहुंचेगी आधुनिक शिक्षा कूण्डी के विद्यालय में डिजिटल शिक्षण कक्ष का लोकार्पण, विधायक बोले- हर बच्चे तक पहुंचेगी आधुनिक शिक्षा पचदेवरा, हरदोई ।क्षेत्र के कूण्डी स्थित संविलियन विद्यालय में विधायक निधि योजना के अंतर्गत निर्मित डिजिटल शिक्षण कक्ष एवं नवीन फर्नीचर का शुक्रवार को भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने लोकार्पण किया। उन्होंने डिजिटल शिक्षण कक्ष को विद्यार्थियों के उज्ज्वल
भविष्य और आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित किया। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' ने कहा कि ग्रामीण विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। डिजिटल शिक्षण कक्ष बच्चों के ज्ञान और कौशल को नई दिशा देगा तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी दौर के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव
हैं। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की आधारशिला है। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक संसाधनों और डिजिटल तकनीक से युक्त शिक्षा उपलब्ध हो, ताकि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षण व्यवस्था से विद्यार्थियों की पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' एवं ब्लॉक
प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान नन्हें बाबू कश्यप, मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह, शैक्षिक संगठन के जिला संयोजक सचिन मिश्रा, शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया।डायल–112, कवार्टर गार्ड, अर्दली रूम, आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर मौजूद रहें।* पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया।डायल–112, कवार्टर गार्ड, अर्दली रूम, आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर मौजूद रहें।*2
- Post by MAHARAJ SINGH1
- सर्वाइकल कैंसर पर वार: डीएम ने शुरू किया एचपीवी टीकाकरण अभियान शाहजहांपुर, 31 जुलाई। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, घूरन तलैया में फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की सभी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर यह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाने और पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए गठित टीम में डॉ. रोशनी सक्सेना, एएनएम सलोनी मिश्रा, एएनएम ममता देवी एवं एएनएम नेहा शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की डॉ. आकांक्षा यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- जिलाधिकारी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का फीता काट कर किया शुभारंभ, अभिभावकों से बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की शाहजहांपुर, 31 जुलाई। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने घूरन तलैया स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित एचपीवी टीकाकरण शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष की आयु पूरी न करने वाली सभी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 8,032 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पूर्व में यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, किंतु अब जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस सुविधा का लाभ उठाते हुए पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से डॉ. आकांक्षा यादव मौजूद रहे।4
- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गंगा एक्सप्रेस-वे पर रुककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया सपा नेत्री सुरुचि कश्यप ने चांदी का मुकुट पहनकर किया स्वागत1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर -कांट थाना क्षेत्र के दिलावरपुर में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कमलनयनपुर निवासी युवक पर कुछ युवकों ने मिलकर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पकड़े गए एक आरोपी का वीडियो सामने आया है, जिसमें कह रहा है कि मृतक उसकी बहन के साथ गलत करा । हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ,****-*-AVP NEWS channel1