logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र और विपक्ष लगातार अड़े हुए हैं। दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। छात्रों के इस आंदोलन को देखते हुए अन्ना हजारे अहिल्यानगर के वाडिया पार्क स्थित गांधी स्मारक पर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मौन आंदोलन करेंगे। अन्ना हजारे के इस आंदोलन स्थल को प्रतीकात्मक रूप से 'नगर का जंतर-मंतर' नाम दिया जाएगा। लोकतंत्र में संवाद के बजाय दमन का रास्ता अपनाए जाने पर अन्ना हजारे ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अन्ना हजारे का कहना है कि पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी बेहद चिंताजनक है और छात्रों के आंदोलन को कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनभावना का मुद्दा माना जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत करने और महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपील की है। दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें दूसरी बार बातचीत के लिए बुलाया है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि पहली मुलाकात में उन्हें चार घंटे तक रोके रखा गया था, इसलिए वे केंद्रीय मंत्री से तभी मिलेंगे जब उनकी मांगों को पूरा करने की बात मानी जाएगी।

2 hrs ago
user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
राठौड़ न्यूज एजेंसी
Jawad, Neemuch•
2 hrs ago

नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र और विपक्ष लगातार अड़े हुए हैं। दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। छात्रों के इस आंदोलन को देखते हुए अन्ना हजारे अहिल्यानगर के वाडिया पार्क स्थित गांधी स्मारक पर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मौन आंदोलन करेंगे। अन्ना हजारे के इस आंदोलन स्थल को प्रतीकात्मक रूप से 'नगर का जंतर-मंतर' नाम दिया जाएगा। लोकतंत्र में संवाद के बजाय दमन का रास्ता अपनाए जाने पर अन्ना हजारे ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अन्ना हजारे का कहना है कि पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी बेहद चिंताजनक है और छात्रों के आंदोलन को कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनभावना का मुद्दा माना जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत करने और महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपील की है। दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें दूसरी बार बातचीत के लिए बुलाया है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि पहली मुलाकात में उन्हें चार घंटे तक रोके रखा गया था, इसलिए वे केंद्रीय मंत्री से तभी मिलेंगे जब उनकी मांगों को पूरा करने की बात मानी जाएगी।

More news from Neemuch and nearby areas
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध व अन्य मांगों को लेकर किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टल गया है। हरियाणा सरकार द्वारा दो प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने के बाद शंभू बॉर्डर पर 12 घंटे से जारी गतिरोध मंगलवार को समाप्त हो गया और किसान वापस लौट गए। इससे पहले पंजाब से दिल्ली के लिए निकले किसानों को हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रोक दिया था, जिसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए थे। दिन में दो दौर की वार्ता के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा खुद मौके पर पहुंचे और किसान संगठनों का मांगपत्र स्वीकार किया। उन्होंने 8 से 10 दिन के भीतर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान या केंद्र के नामित प्रतिनिधि के साथ किसानों की बैठक कराने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही मंत्री ने मुख्यमंत्री से बात कर गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई का आश्वासन भी दिया, जिसके बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया। बातचीत के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को रिहा कर दिया गया है, जबकि बीएम सिंह समेत अन्य गिरफ्तार नेताओं की रिहाई का आश्वासन दिया गया है। शंभू बॉर्डर पर सुबह 4 बजे से ही घटनाक्रम तेजी से बदलता रहा और शाम करीब 4 बजे पुलिस ने बैरिकेडिंग हटाना शुरू कर दिया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने स्पष्ट किया कि सभी नेताओं की रिहाई और केंद्र के साथ प्रस्तावित बैठक के बाद संयुक्त किसान संगठन आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेगा।
    1
    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध व अन्य मांगों को लेकर किसानों का दिल्ली कूच फिलहाल टल गया है। हरियाणा सरकार द्वारा दो प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने के बाद शंभू बॉर्डर पर 12 घंटे से जारी गतिरोध मंगलवार को समाप्त हो गया और किसान वापस लौट गए। इससे पहले पंजाब से दिल्ली के लिए निकले किसानों को हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रोक दिया था, जिसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए थे।

दिन में दो दौर की वार्ता के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा खुद मौके पर पहुंचे और किसान संगठनों का मांगपत्र स्वीकार किया। उन्होंने 8 से 10 दिन के भीतर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान या केंद्र के नामित प्रतिनिधि के साथ किसानों की बैठक कराने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही मंत्री ने मुख्यमंत्री से बात कर गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई का आश्वासन भी दिया, जिसके बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया।

बातचीत के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को रिहा कर दिया गया है, जबकि बीएम सिंह समेत अन्य गिरफ्तार नेताओं की रिहाई का आश्वासन दिया गया है। शंभू बॉर्डर पर सुबह 4 बजे से ही घटनाक्रम तेजी से बदलता रहा और शाम करीब 4 बजे पुलिस ने बैरिकेडिंग हटाना शुरू कर दिया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने स्पष्ट किया कि सभी नेताओं की रिहाई और केंद्र के साथ प्रस्तावित बैठक के बाद संयुक्त किसान संगठन आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेगा।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    1 hr ago
  • 26 साल बाद एक मासूम के सपने में लौटने का अनोखा मामला सामने आया है। "मैं जिला अस्पताल में हूं, मुझे घर ले चलो"— इस कथित पुकार को सुनने के बाद परिजन भीलवाड़ा से नीमच पहुंचे। नीमच पहुंचकर परिजनों ने धार्मिक अनुष्ठान किया और अपनी आस्था के अनुसार मासूम की आत्मा को अपने साथ ले गए। यह पूरा अनोखा मामला लोगों के बीच काफी चर्चा में है।
    1
    26 साल बाद एक मासूम के सपने में लौटने का अनोखा मामला सामने आया है। "मैं जिला अस्पताल में हूं, मुझे घर ले चलो"— इस कथित पुकार को सुनने के बाद परिजन भीलवाड़ा से नीमच पहुंचे।

नीमच पहुंचकर परिजनों ने धार्मिक अनुष्ठान किया और अपनी आस्था के अनुसार मासूम की आत्मा को अपने साथ ले गए। यह पूरा अनोखा मामला लोगों के बीच काफी चर्चा में है।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नीमच जिले के रामपुरा स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय ने मंदिर की कृषि भूमि पर फसल न बोने दिए जाने और प्रशासनिक आदेशों के बावजूद कब्जा न मिलने पर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। पुजारी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। माणक चौक रामपुरा स्थित मंदिर में वर्ष 2009 से विधिवत नियुक्त पुजारी पिछले 17 वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उनके परिवार का जीवन-यापन ग्राम मान्याखेड़ी में दर्ज मंदिर की लगभग 7.03 हेक्टेयर कृषि भूमि से ही होता है। वर्ष 2024 में कुछ लोगों द्वारा खेती करने से रोके जाने के बाद वे न्यायालय गए थे, जहां से भूमि से बेदखल करने के आदेश पारित हुए और अपील भी निरस्त कर दी गई। इसके बाद राजस्व एवं पुलिस दल की मौजूदगी में उन्हें जमीन का कब्जा सौंपा गया था। पुजारी का आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लोगों ने दोबारा भूमि पर कब्जा कर लिया है और जब भी वे खेत पर फसल बोने जाते हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। मामले में राजस्व संहिता के तहत नोटिस और गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासनिक एवं न्यायिक आदेशों के बावजूद खेती न कर पाने से पुजारी का परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप कर मंदिर की भूमि पर खेती कराने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    4
    नीमच जिले के रामपुरा स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय ने मंदिर की कृषि भूमि पर फसल न बोने दिए जाने और प्रशासनिक आदेशों के बावजूद कब्जा न मिलने पर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। पुजारी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

माणक चौक रामपुरा स्थित मंदिर में वर्ष 2009 से विधिवत नियुक्त पुजारी पिछले 17 वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उनके परिवार का जीवन-यापन ग्राम मान्याखेड़ी में दर्ज मंदिर की लगभग 7.03 हेक्टेयर कृषि भूमि से ही होता है। वर्ष 2024 में कुछ लोगों द्वारा खेती करने से रोके जाने के बाद वे न्यायालय गए थे, जहां से भूमि से बेदखल करने के आदेश पारित हुए और अपील भी निरस्त कर दी गई। इसके बाद राजस्व एवं पुलिस दल की मौजूदगी में उन्हें जमीन का कब्जा सौंपा गया था।

पुजारी का आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लोगों ने दोबारा भूमि पर कब्जा कर लिया है और जब भी वे खेत पर फसल बोने जाते हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। मामले में राजस्व संहिता के तहत नोटिस और गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासनिक एवं न्यायिक आदेशों के बावजूद खेती न कर पाने से पुजारी का परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप कर मंदिर की भूमि पर खेती कराने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Bangle Shop नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नीमच की कृषि उपज मंडी में नई ट्रॉली टोल व्यवस्था लागू करने को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। नए नियमों के विरोध में हम्मालों द्वारा अचानक की गई हड़ताल के कारण मंडी का पूरा कामकाज करीब दो घंटे से पूरी तरह ठप पड़ा है। इस गतिरोध के चलते अपनी उपज बेचने पहुंचे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे हम्मालों और किसानों का तर्क है कि किसान बोरियों में अपनी उपज लेकर आते हैं और हम्माल भी बोरियों से ही तौल करते हैं। ऐसे में पहले की तरह ढेर लगाकर काम करना ही उचित है, क्योंकि यह नया ट्रॉली टोल नियम किसान और हम्माल हितैषी नहीं है। विवाद की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने प्रशासन से इस नए नियम को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
    1
    नीमच की कृषि उपज मंडी में नई ट्रॉली टोल व्यवस्था लागू करने को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। नए नियमों के विरोध में हम्मालों द्वारा अचानक की गई हड़ताल के कारण मंडी का पूरा कामकाज करीब दो घंटे से पूरी तरह ठप पड़ा है। इस गतिरोध के चलते अपनी उपज बेचने पहुंचे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे हम्मालों और किसानों का तर्क है कि किसान बोरियों में अपनी उपज लेकर आते हैं और हम्माल भी बोरियों से ही तौल करते हैं। ऐसे में पहले की तरह ढेर लगाकर काम करना ही उचित है, क्योंकि यह नया ट्रॉली टोल नियम किसान और हम्माल हितैषी नहीं है। विवाद की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने प्रशासन से इस नए नियम को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नीमच में रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 79 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 5 क्विंटल 28 किलो डोडाचूरा जब्त किया है।
    1
    मध्य प्रदेश के नीमच में रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 79 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 5 क्विंटल 28 किलो डोडाचूरा जब्त किया है।
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.