Shuru
Apke Nagar Ki App…
नल जल अनुरक्षक में बड़ा बवाल कौन असली कौन नकली बड़ा खुलासा!
Talk On Chair
नल जल अनुरक्षक में बड़ा बवाल कौन असली कौन नकली बड़ा खुलासा!
More news from Patna and nearby areas
- वो असली अनुरक्षक नहीं है, भोली भाली अनुरक्षक साथियों को...... #Bihar1
- माता सीता महिला विश्वविद्यालय की स्वीकृति से बहनों को शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ने का उचित अवसर मिलेगा, सुनिए डॉ प्रीति शेखर को इस वीडियो में Mukhiyajee Reporter | Patna बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही महिला विश्वविद्यालय खुलेगा। इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट मीटिंग में लगी मुहर। इसका बिहार भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीति शेखर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि माता सीता महिला विश्वविद्यालय की स्वीकृति से बहनों को शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ने का उचित अवसर मिलेगा। उनके सपनों को पंख मिलेगा।1
- पटना के दीदारगंज से बड़ी खबर सामने आई है।3 किलो 67 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। दीदारगंज चेकपोस्ट के पास पुलिस ने एक स्कूटी सवार करीब 16 वर्षीय किशोर को रोककर तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी की डिक्की से तीन प्लास्टिक की थैलियों में करीब 3 किलो 67 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर की शाम करीब 7 बजकर 44 मिनट पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी की डिक्की में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकपोस्ट के आसपास निगरानी शुरू की। इसी दौरान रेलवे लाइन की तरफ से आ रही टीवीएस जुपिटर स्कूटी को पुलिस ने रोककर जांच की। तलाशी के दौरान डिक्की से तीन प्लास्टिक की थैलियां मिलीं, जिनमें कुल 3.067 किलोग्राम मादक पदार्थ होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। करीब 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले में दीदारगंज थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पटना से मणिकांत की रिपोर्ट।1
- “एक का हाफ एनकाउंटर तो बाकी का क्यों नहीं?” जमुई कांड पर पप्पू यादव ने सरकार को घेरा जमुई मामले पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार और विपक्ष दोनों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना में कई लोग शामिल थे, ऐसे में कार्रवाई केवल एक व्यक्ति तक क्यों सीमित रही और बार-बार ‘हाफ एनकाउंटर’ क्यों हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही होती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ‘जंगलराज’ और ‘महाजंगलराज’ के नाम पर पिस रही है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कई नेताओं पर आपराधिक मामले हैं, फिर भी उन्हें टिकट क्यों दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके पास नेताओं और पुलिस अधिकारियों की सूची है और सवाल किया कि सम्राट चौधरी ऐसे लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे। पप्पू यादव ने जमुई मामले में जाति के मुद्दे पर भी सवाल उठाया और कहा कि किसी आरोपी के अपराध के लिए पूरी जाति को गाली नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी के बाद अन्य मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल किया और पूछा कि ‘क्या सारी गोलियां एआई से चल रही हैं।’ उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कार्रवाई में कमर के नीचे ही गोली क्यों मारी जा रही है। उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और कहा कि बिहार में बच्चियों की सुरक्षा गंभीर सवाल है। मांझी के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बुजुर्ग हैं।1
- अज्ञात लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने, रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम एवं बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी............ . साइबर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाने, रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम एवं बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों की निशानदेही पर 01 और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कई मोबाइल, चेकबुक एवं अन्य सामग्री बरामद करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सुश्री संगीता कुमारी पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना, पटना द्वारा दी गई बाइट.... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaPATNA CYBER PSDD News BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharNewsLive *Bihar Police *cyberps *cyberfroud *patnapolice1
- जमुई में लड़की के साथ छेरखानी के मामले में तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया1
- नल जल अनुरक्षक में बड़ा बवाल लगाए कई गंभीर आरोप l हुआ खुलासा1
- जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के विरोध में जन सुराज संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के विरोध में जन सुराज संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग1