logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाजपतपुरा वार्ड में अति-जर्जर भवन पर निगमायुक्त के नेतृत्व में चला नगर निगम का बुल्डोजर! जिला सागर; नगर में निगमायुक्त की अपील-पुराने मकान थोड़े बहुत क्षतिग्रस्त हैं उन्हें तत्काल रिपेयर करायें और जो जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन की श्रेणी में हैं उन्हें भवनस्वामी स्वयं तत्काल गिरवा लें* सागर नगर पालिक निगम अंतर्गत शहर में सर्वे के माध्यम से जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन चिन्हित कर गिराने की कार्यवाही तेज की गई है। शनिवार को निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने लाजपतपुरा वार्ड पहुंचकर उक्त वार्डों के वार्ड पार्षद, एवं अन्य की उपस्थिति में अति-जर्जर और खतरनाक भवन का निरीक्षण किया और समक्ष में खड़े होकर उक्त भवन की रोड साइड दीवारों को नगर निगम के बुल्डोजर की मदद से जमीदोज कराया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सबसे पहले उक्त सम्पूर्ण जर्जर भवन का सघन निरीक्षण कराया और भवन को खाली कराया गया। भवन की छत से जुड़े टीन सेड आदि को अलग कराने के पश्चात सुरक्षित रूप से भवन की दीवारों को गिराया गया। चूकि उक्त भवन लाजपतपुरा वार्ड, शनीचरी वार्ड और कृष्णगंज वार्ड पहुंचमार्गो के जंक्शन पर स्थित है और सकरा सड़कमार्ग होने के कारण यहाँ अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती थी। शहर में अप्रिय घटनायें न होने पावें और किसी भी प्रकार की जान माल की हानि न हो इस उद्देश्य से निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने शहर में ऐसे तमाम जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन चिन्हित कर गिराने की कार्यवाही तेजी से कराने के लिए स्वयं मोर्चा सम्हाला है। इसके साथ ही उन्होंने कृष्णगंज वार्ड, शनीचरी वार्ड व लाजपतपुरा वार्ड में पैदल निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान 3 अन्य जर्जर भवनों की रोड साइड बनी वर्षों पुरानी बाहरी दीवारे भी तत्काल जमीदोज करायीं। निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा की सागर शहर के बहुत से वार्ड पुरानी बसाहट वाले हैं यहाँ वर्षों पुराने भवन मौजूद हैं कुछ भवन नियमित देखरेख और पुताई आदि के कारण भविष्य के लिए भी सुरक्षित बने हुए हैं परन्तु बहुत से भवन देखरेख के आभाव में क्षतिग्रस्त जर्जर, अति-जर्जर हो चुके हैं ये भवन इनमें निवासरत लोगों के साथ ही आसपास सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी खतरनाक और हानिकारक हो सकते हैं। हमारे शहर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न हो इसके लिए सर्वे के माध्यम से ऐसे भवनो को चिन्हित किया गया है और उक्त भवन स्वामियों को सूचित कर भवनों को जमीदोज करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ऐसे सभी भवन स्वामियों से अपील करते हुए कहा की जिनके पुराने मकान थोड़े बहुत क्षतिग्रस्त हैं उन्हें तत्काल रिपेयर कराए ।सभी नागरिक सावधानी बरतें स्वयं सुरक्षित रहें और अपने आस पास के लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

9 hrs ago
user_Rohit sharma
Rohit sharma
Local News Reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
1fda4fc1-00c9-49d3-a26d-c0e1fe931d49

लाजपतपुरा वार्ड में अति-जर्जर भवन पर निगमायुक्त के नेतृत्व में चला नगर निगम का बुल्डोजर! जिला सागर; नगर में निगमायुक्त की अपील-पुराने मकान थोड़े बहुत क्षतिग्रस्त हैं उन्हें तत्काल रिपेयर करायें और जो जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन की श्रेणी में हैं उन्हें भवनस्वामी स्वयं तत्काल गिरवा लें* सागर नगर पालिक निगम अंतर्गत शहर में सर्वे के माध्यम से जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन चिन्हित कर गिराने की कार्यवाही तेज की गई है। शनिवार को निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने लाजपतपुरा वार्ड पहुंचकर उक्त वार्डों के वार्ड पार्षद, एवं अन्य की उपस्थिति में अति-जर्जर और खतरनाक भवन का निरीक्षण किया और समक्ष में खड़े होकर उक्त भवन की रोड साइड दीवारों को नगर निगम के बुल्डोजर की मदद से जमीदोज कराया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सबसे पहले उक्त सम्पूर्ण जर्जर भवन का सघन निरीक्षण कराया और भवन को खाली कराया गया। भवन की छत से जुड़े टीन सेड आदि को अलग कराने के पश्चात सुरक्षित रूप से भवन की दीवारों को गिराया गया। चूकि उक्त भवन लाजपतपुरा वार्ड, शनीचरी वार्ड और कृष्णगंज वार्ड पहुंचमार्गो के जंक्शन पर स्थित है और सकरा सड़कमार्ग होने के कारण यहाँ अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती थी। शहर में अप्रिय घटनायें न होने पावें और किसी भी प्रकार की जान माल की हानि न हो इस उद्देश्य से निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने शहर में ऐसे तमाम जर्जर, अति-जर्जर और खतरनाक भवन चिन्हित कर गिराने की कार्यवाही तेजी से कराने के लिए स्वयं मोर्चा सम्हाला है। इसके साथ ही उन्होंने कृष्णगंज वार्ड, शनीचरी वार्ड व लाजपतपुरा वार्ड में पैदल निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान 3 अन्य जर्जर भवनों की रोड साइड बनी वर्षों पुरानी बाहरी दीवारे भी तत्काल जमीदोज करायीं। निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा की सागर शहर के बहुत से वार्ड पुरानी बसाहट वाले हैं यहाँ वर्षों पुराने भवन मौजूद हैं कुछ भवन नियमित देखरेख और पुताई आदि के कारण भविष्य के लिए भी सुरक्षित बने हुए हैं परन्तु बहुत से भवन देखरेख के आभाव में क्षतिग्रस्त जर्जर, अति-जर्जर हो चुके हैं ये भवन इनमें निवासरत लोगों के साथ ही आसपास सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी खतरनाक और हानिकारक हो सकते हैं। हमारे शहर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न हो इसके लिए सर्वे के माध्यम से ऐसे भवनो को चिन्हित किया गया है और उक्त भवन स्वामियों को सूचित कर भवनों को जमीदोज करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ऐसे सभी भवन स्वामियों से अपील करते हुए कहा की जिनके पुराने मकान थोड़े बहुत क्षतिग्रस्त हैं उन्हें तत्काल रिपेयर कराए ।सभी नागरिक सावधानी बरतें स्वयं सुरक्षित रहें और अपने आस पास के लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*
    1
    *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    बक्सवाहा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अकती पर्व पर घर-घर बंधे फुलेरा, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, देर रात तक मनाया गया पर्व दमोह। बुंदेलखंड की लोक संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले अकती यानी अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे से पूरी रात दमोह शहर में घर-घर फुलेरा बांधने की परंपरा निभाई गई। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार घरों में फुलेरा सजाकर पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने पर्व के अवसर पर निर्जला व्रत भी रखा। अकती का पर्व बुंदेलखंड में महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की लोक परंपराओं से जुड़ा माना जाता है। इस दिन घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं और फुलेरा बांधकर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगल की कामना की जाती है। बुजुर्ग महिलाओं द्वारा नई पीढ़ी की युवतियों को फुलेरा बांधने और पर्व की परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई। आधुनिक दौर में भी दमोह में यह बुंदेली परंपरा कायम है। महिलाओं का कहना है कि फुलेरा बांधने की परंपरा लोक संस्कृति और परिवार को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। जिसके माध्यम से महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह निर्जला व्रत धारण करती है। और रात भर पूजन अर्चन कर भजन करती है।
    1
    अकती पर्व पर घर-घर बंधे फुलेरा, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, देर रात तक मनाया गया पर्व
दमोह। बुंदेलखंड की लोक संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले अकती यानी अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे से पूरी रात दमोह शहर में घर-घर फुलेरा बांधने की परंपरा निभाई गई। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार घरों में फुलेरा सजाकर पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने पर्व के अवसर पर निर्जला व्रत भी रखा।
अकती का पर्व बुंदेलखंड में महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की लोक परंपराओं से जुड़ा माना जाता है। इस दिन घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं और फुलेरा बांधकर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगल की कामना की जाती है। बुजुर्ग महिलाओं द्वारा नई पीढ़ी की युवतियों को फुलेरा बांधने और पर्व की परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई।
आधुनिक दौर में भी दमोह में यह बुंदेली परंपरा कायम है। महिलाओं का कहना है कि फुलेरा बांधने की परंपरा लोक संस्कृति और परिवार को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। जिसके माध्यम से महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह निर्जला व्रत धारण करती है। और रात भर पूजन अर्चन कर भजन करती है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *गणपति की धूम* ✍️धर्मेंद्र sahu ......................
    1
    *गणपति की धूम*

✍️धर्मेंद्र sahu
......................
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही । हटा l श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस एवं पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया,कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, परि. डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर,निरी सविता रजक,निरी नेहा गोस्वामी, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    4
    पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।
हटा l श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस एवं पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते  हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया,कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, परि. डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर,निरी सविता रजक,निरी नेहा गोस्वामी, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
    Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
    Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • राजापुर में धूमधाम से मनाया गया बालक का जन्मदिन समाजसेवी वृंदावन राजपूत हुए शामिल, शुभकामनाएं दी राजापुर/बड़ामलहरा।* राजापुर गांव में वृंदावन राजपूत जी के बालक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृंदावन राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर बालक को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वृंदावन राजपूत ने कहा कि _"बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए।"_ इस दौरान आए हुए सभी मेहमानों ने बालक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। कार्यक्रम में भोजन, गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल रहा। पूरे गांव में खुशी की लहर देखी गई। --- 🎂 राजापुर में धूमधाम से मनाया गया बालक का जन्मदिन समाजसेवी वृंदावन राजपूत हुए शामिल, शुभकामनाएं दी राजापुर/बड़ामलहरा।* राजापुर गांव में वृंदावन राजपूत जी के बालक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृंदावन राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर बालक को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वृंदावन राजपूत ने कहा कि _"बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए।"_ इस दौरान आए हुए सभी मेहमानों ने बालक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। कार्यक्रम में भोजन, गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल रहा। पूरे गांव में खुशी की लहर देखी गई। --- 🎂
    1
    राजापुर में धूमधाम से मनाया गया बालक का जन्मदिन 
समाजसेवी वृंदावन राजपूत हुए शामिल, शुभकामनाएं दी

राजापुर/बड़ामलहरा।* राजापुर गांव में वृंदावन राजपूत जी के बालक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वृंदावन राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर बालक को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वृंदावन राजपूत ने कहा कि _"बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए।"_ इस दौरान आए हुए सभी मेहमानों ने बालक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।

कार्यक्रम में भोजन, गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल रहा। पूरे गांव में खुशी की लहर देखी गई।

--- 🎂
राजापुर में धूमधाम से मनाया गया बालक का जन्मदिन 
समाजसेवी वृंदावन राजपूत हुए शामिल, शुभकामनाएं दी
राजापुर/बड़ामलहरा।* राजापुर गांव में वृंदावन राजपूत जी के बालक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वृंदावन राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर बालक को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वृंदावन राजपूत ने कहा कि _"बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए।"_ इस दौरान आए हुए सभी मेहमानों ने बालक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।
कार्यक्रम में भोजन, गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल रहा। पूरे गांव में खुशी की लहर देखी गई।
--- 🎂
    user_चंद्रकांत भोले लोधी
    चंद्रकांत भोले लोधी
    Social Media Manager घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर दिखा बाघ, कार रोककर राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा दमोह/मडियादो। मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर सोमवार को जटाशंकर जा रहे राहगीरों को सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। बाघ नजर आते ही कार सवारों ने वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि कुछ देर तक बाघ सड़क किनारे नजर आया, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। बफर जोन में लगातार बाघों की गतिविधियां सामने आने से वन विभाग भी निगरानी रख रहा है। मडियादो वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने लोगों से बाघ दिखाई देने पर दूरी बनाए रखने, वाहन से बाहर नहीं निकलने और उसका पीछा या घेराव नहीं करने की अपील की है। साथ ही बाघ की लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।
    1
    मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर दिखा बाघ, कार रोककर राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा
दमोह/मडियादो। मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर सोमवार को जटाशंकर जा रहे राहगीरों को सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। बाघ नजर आते ही कार सवारों ने वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि कुछ देर तक बाघ सड़क किनारे नजर आया, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। बफर जोन में लगातार बाघों की गतिविधियां सामने आने से वन विभाग भी निगरानी रख रहा है। मडियादो वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने लोगों से बाघ दिखाई देने पर दूरी बनाए रखने, वाहन से बाहर नहीं निकलने और उसका पीछा या घेराव नहीं करने की अपील की है। साथ ही बाघ की लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *घुवारा में गली-गली बिक रही अवैध शराब, राय मुहल्ला से बड़ा तालाब तक माफिया सक्रि *घुवारा में गली-गली बिक रही अवैध शराब, राय मुहल्ला से बड़ा तालाब तक माफिया सक्रिय, प्रशासन की भूमिका पर सवाल - बंडा जैसा हादसा होने का डर* *रिपोर्टर - संदीप सिंह घोष | घुवारा, छतरपुर* छतरपुर जिले के घुवारा नगर में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम हो गया है। आलम यह है कि नगर के हर वार्ड में गली-गली में अवैध शराब की बिक्री हो रही है और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। *इन मोहल्लों में सक्रिय है कारोबार* नगर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्र राय मुहल्ला, देवी नगर, सुवारा रोड और बड़ा तालाब मुहल्ला में शाम ढलते ही अवैध शराब के अड्डे सज जाते हैं। सूत्रों के अनुसार किराना दुकानों और घरों की आड़ में कच्ची महुआ शराब से लेकर अवैध अंग्रेजी शराब तक ऊँचे दामों पर बेची जा रही है। *प्रशासन की मेहरबानी से बुलंद हैं हौसले* स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर यह कारोबार संभव नहीं है। गश्त के दौरान भी इन अड्डों को नजरअंदाज किया जाता है, जिससे शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। *युवा पीढ़ी बर्बाद, बंडा जैसा कांड दोहराने का खतरा* इस अवैध कारोबार के चलते नगर के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। मोहल्लों में रोज झगड़े और मारपीट आम हो गई है। सबसे बड़ा खतरा जहरीली शराब का है। बीते दिनों बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लोग भूले नहीं हैं। घुवारा में बिक रही शराब की कोई जांच नहीं है, यह कभी भी जहरीली साबित हो सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर छतरपुर और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चिन्हित स्थानों - राय मुहल्ला, देवी नगर, सुवारा रोड, बड़ा तालाब पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
    3
    *घुवारा में गली-गली बिक रही अवैध शराब, राय मुहल्ला से बड़ा तालाब तक माफिया सक्रि
*घुवारा में गली-गली बिक रही अवैध शराब, राय मुहल्ला से बड़ा तालाब तक माफिया सक्रिय, प्रशासन की भूमिका पर सवाल - बंडा जैसा हादसा होने का डर*
*रिपोर्टर - संदीप सिंह घोष | घुवारा, छतरपुर*
छतरपुर जिले के घुवारा नगर में अवैध शराब का कारोबार बेलगाम हो गया है। आलम यह है कि नगर के हर वार्ड में गली-गली में अवैध शराब की बिक्री हो रही है और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
*इन मोहल्लों में सक्रिय है कारोबार*
नगर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्र राय मुहल्ला, देवी नगर, सुवारा रोड और बड़ा तालाब मुहल्ला में शाम ढलते ही अवैध शराब के अड्डे सज जाते हैं। सूत्रों के अनुसार किराना दुकानों और घरों की आड़ में कच्ची महुआ शराब से लेकर अवैध अंग्रेजी शराब तक ऊँचे दामों पर बेची जा रही है।
*प्रशासन की मेहरबानी से बुलंद हैं हौसले*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर यह कारोबार संभव नहीं है। गश्त के दौरान भी इन अड्डों को नजरअंदाज किया जाता है, जिससे शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
*युवा पीढ़ी बर्बाद, बंडा जैसा कांड दोहराने का खतरा*
इस अवैध कारोबार के चलते नगर के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। मोहल्लों में रोज झगड़े और मारपीट आम हो गई है। सबसे बड़ा खतरा जहरीली शराब का है। बीते दिनों बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लोग भूले नहीं हैं। घुवारा में बिक रही शराब की कोई जांच नहीं है, यह कभी भी जहरीली साबित हो सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर के जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर छतरपुर और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चिन्हित स्थानों - राय मुहल्ला, देवी नगर, सुवारा रोड, बड़ा तालाब पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
    user_मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
    Ghuwara, Chhatarpur•
    13 hrs ago
  • कटनी*शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* *बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त* कटनी* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
    2
    कटनी*शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में*
*बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त*
कटनी*
पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्या व  अनुविभागीय अधिकारी  वीरेन्द्र धार्वे  के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। 
विवरण –  श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़  के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है।  शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • 🚨🔥 छतरपुर में शराब ठेके पर मचा बवाल! दो पक्षों में जमकर भिड़ंत, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल छतरपुर में शराब ठेके के पास दो पक्षों के बीच विवाद और भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जमकर हंगामा और झड़प होती दिखाई दे रही है। 📹 वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ और घटना में कौन-कौन शामिल था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 👮 पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। ❓ आखिर शराब ठेके पर ऐसा क्या हुआ कि बात भिड़ंत तक पहुंच गई? 👇 आप क्या सोचते हैं, विवाद की असली वजह क्या हो सकती है? ⚠️ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। #छतरपुर #Chhatarpur #ViralVideo #MPNews #BreakingNews #वायरलवीडियो #शराबठेका #बवाल #बुंदेलीभौकाल #BundeliBhaukaalNews
    1
    🚨🔥 छतरपुर में शराब ठेके पर मचा बवाल!
दो पक्षों में जमकर भिड़ंत, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
छतरपुर में शराब ठेके के पास दो पक्षों के बीच विवाद और भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जमकर हंगामा और झड़प होती दिखाई दे रही है।
📹 वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ और घटना में कौन-कौन शामिल था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
👮 पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
❓ आखिर शराब ठेके पर ऐसा क्या हुआ कि बात भिड़ंत तक पहुंच गई?
👇 आप क्या सोचते हैं, विवाद की असली वजह क्या हो सकती है?
⚠️ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
#छतरपुर #Chhatarpur #ViralVideo #MPNews #BreakingNews #वायरलवीडियो #शराबठेका #बवाल #बुंदेलीभौकाल #BundeliBhaukaalNews
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.