logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्युत उपकेंद्र सिंगाही में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जेई–लाइनमैन की मिलीभगत से अवैध सप्लाई का खेल लखीमपुर खीरी | सिंगाही सिंगाही विद्युत उपकेंद्र में बिजली विभाग के नियम-कानून सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। यहां कार्यरत जेई और लाइनमैन की कथित मिलीभगत से वार्ड नंबर 9 में बिना किसी वैध कनेक्शन के 500 मीटर से अधिक लंबी अवैध विद्युत लाइन खींच दी गई है। हैरानी की बात यह है कि यह लाइन गन्ने के खेतों के बीच बांस और बल्लियों के सहारे डाली गई है, जो न केवल मानकविहीन है बल्कि कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध सप्लाई के बदले सालों से मोटी रकम की वसूली की जा रही है, जिससे जेई और लाइनमैन मालामाल होते रहे। जब इस गंभीर अनियमितता की शिकायत विद्युत उपखंड के सब डिवीजन ऑफिसर से की गई और जेई–लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग उठी, तो मामले को गंभीरता से लेने के बजाय लीपापोती कर दबाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही आंख मूंद लें, तो अवैध बिजली के इस खेल पर लगाम कौन लगाएगा? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हैं या यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा।

2 hrs ago
user_Ajay shukla
Ajay shukla
Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
2 hrs ago

विद्युत उपकेंद्र सिंगाही में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जेई–लाइनमैन की मिलीभगत से अवैध सप्लाई का खेल लखीमपुर खीरी | सिंगाही सिंगाही विद्युत उपकेंद्र में बिजली विभाग के नियम-कानून सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। यहां कार्यरत जेई और लाइनमैन की कथित मिलीभगत से वार्ड नंबर 9 में बिना किसी वैध कनेक्शन के 500 मीटर से अधिक लंबी अवैध विद्युत लाइन खींच दी गई है। हैरानी की बात यह है कि यह लाइन गन्ने के खेतों के बीच बांस और बल्लियों के सहारे डाली गई है, जो न केवल मानकविहीन है बल्कि कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध सप्लाई के बदले सालों से मोटी रकम की वसूली की जा रही है, जिससे जेई और लाइनमैन मालामाल होते रहे। जब इस गंभीर अनियमितता की शिकायत विद्युत उपखंड के सब डिवीजन ऑफिसर से की गई और जेई–लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग उठी, तो मामले को गंभीरता से लेने के बजाय लीपापोती कर दबाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही आंख मूंद लें, तो अवैध बिजली के इस खेल पर लगाम कौन लगाएगा? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हैं या यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा।

More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी | सिंगाही सिंगाही विद्युत उपकेंद्र में बिजली विभाग के नियम-कानून सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। यहां कार्यरत जेई और लाइनमैन की कथित मिलीभगत से वार्ड नंबर 9 में बिना किसी वैध कनेक्शन के 500 मीटर से अधिक लंबी अवैध विद्युत लाइन खींच दी गई है। हैरानी की बात यह है कि यह लाइन गन्ने के खेतों के बीच बांस और बल्लियों के सहारे डाली गई है, जो न केवल मानकविहीन है बल्कि कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध सप्लाई के बदले सालों से मोटी रकम की वसूली की जा रही है, जिससे जेई और लाइनमैन मालामाल होते रहे। जब इस गंभीर अनियमितता की शिकायत विद्युत उपखंड के सब डिवीजन ऑफिसर से की गई और जेई–लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग उठी, तो मामले को गंभीरता से लेने के बजाय लीपापोती कर दबाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही आंख मूंद लें, तो अवैध बिजली के इस खेल पर लगाम कौन लगाएगा? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हैं या यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा।
    1
    लखीमपुर खीरी | सिंगाही
सिंगाही विद्युत उपकेंद्र में बिजली विभाग के नियम-कानून सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। यहां कार्यरत जेई और लाइनमैन की कथित मिलीभगत से वार्ड नंबर 9 में बिना किसी वैध कनेक्शन के 500 मीटर से अधिक लंबी अवैध विद्युत लाइन खींच दी गई है। हैरानी की बात यह है कि यह लाइन गन्ने के खेतों के बीच बांस और बल्लियों के सहारे डाली गई है, जो न केवल मानकविहीन है बल्कि कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती है।
सूत्रों के अनुसार, इस अवैध सप्लाई के बदले सालों से मोटी रकम की वसूली की जा रही है, जिससे जेई और लाइनमैन मालामाल होते रहे। जब इस गंभीर अनियमितता की शिकायत विद्युत उपखंड के सब डिवीजन ऑफिसर से की गई और जेई–लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग उठी, तो मामले को गंभीरता से लेने के बजाय लीपापोती कर दबाने की कोशिश की गई।
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही आंख मूंद लें, तो अवैध बिजली के इस खेल पर लगाम कौन लगाएगा? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हैं या यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    2 hrs ago
  • Post by अमित कुमार
    3
    Post by अमित कुमार
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम बौधिया कलां में बीमारी से मरी एक गाय को लेकर कुछ अराजक तत्वों द्वारा गौकशी की फर्जी अफवाह फैलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ से गांव में संभावित बड़ा उपद्रव टल गया। जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी किसान दूंदी यादव की गाय बीमारी के कारण मर गई थी। मृत पशु को दूंदी यादव ने ग्रामीणों की मदद से नहर किनारे डाल दिया था। रात में जंगली जानवरों द्वारा शव को नोचने से वह क्षत-विक्षत हो गया, जिसे आधार बनाकर कुछ लोगों ने गौकशी की झूठी अफवाह फैलानी शुरू कर दी। आरोप है कि गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से व्हाट्सएप, वीडियो और भड़काऊ साम्प्रदायिक संदेशों के माध्यम से गलत सूचना प्रसारित की। इसके चलते कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मझगई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और किसान दूंदी यादव के घर पहुंचकर तथ्य जुटाए। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि गाय की मृत्यु बीमारी से हुई थी। ग्रामीणों ने गौकशी की अफवाह को निराधार बताया और इसके साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। पुलिस ने बताया कि फर्जी और भ्रामक संदेश फैलाने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की बात कही गई है। ग्रामवासियों ने समय पर हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
    3
    लखीमपुर खीरी। थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम बौधिया कलां में बीमारी से मरी एक गाय को लेकर कुछ अराजक तत्वों द्वारा गौकशी की फर्जी अफवाह फैलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ से गांव में संभावित बड़ा उपद्रव टल गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी किसान दूंदी यादव की गाय बीमारी के कारण मर गई थी। मृत पशु को दूंदी यादव ने ग्रामीणों की मदद से नहर किनारे डाल दिया था। रात में जंगली जानवरों द्वारा शव को नोचने से वह क्षत-विक्षत हो गया, जिसे आधार बनाकर कुछ लोगों ने गौकशी की झूठी अफवाह फैलानी शुरू कर दी।
आरोप है कि गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से व्हाट्सएप, वीडियो और भड़काऊ साम्प्रदायिक संदेशों के माध्यम से गलत सूचना प्रसारित की। इसके चलते कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मझगई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और किसान दूंदी यादव के घर पहुंचकर तथ्य जुटाए। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि गाय की मृत्यु बीमारी से हुई थी। ग्रामीणों ने गौकशी की अफवाह को निराधार बताया और इसके साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।
पुलिस ने बताया कि फर्जी और भ्रामक संदेश फैलाने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की बात कही गई है।
ग्रामवासियों ने समय पर हस्तक्षेप कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कहने और करने में बहुत बड़ा फर्क होता है। किसी काम के लिए केवल कहने से काम‌ नहीं चलता, बल्कि उसे करने से काम चलता है। मित्रों मैं बात कर रहा हूं पलिया अग्निशमन विभाग की। आज गुरुवार को पलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोझवा‌ में शाम 5:30 बजे अचानक आग लग गयी। जिससे तीन सगे भाईयों के घर जलकर राख हो गये। आग लगते ही ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी,‌ लेकिन अग्निशमन विभाग समय से मौके पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीण खुद आग बुझाने में लग गये। करीब सात बजे यानि कि डेढ़ घंटा देरी से अग्निशमन विभाग की गाड़ी सायर‌न बजाते और भौकाल बनाते हुए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। दमकल की गाड़ी सायरन बजाती ही रह गयी। ग्रामीणों का कहना था कि पलिया अग्निशमन केन्द्र पर जब से नये केन्द्र प्रभारी आए हैं, तब से क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर समय से दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती है। केन्द्र प्रभारी की इस लापरवाही को‌ लेकर जनता में काफी आक्रोश है।
    1
    कहने और करने में बहुत बड़ा फर्क होता है। किसी काम के लिए केवल कहने से काम‌ नहीं चलता, बल्कि उसे करने से काम चलता है। मित्रों मैं बात कर रहा हूं पलिया अग्निशमन विभाग की। आज गुरुवार को पलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोझवा‌ में शाम 5:30 बजे अचानक आग लग गयी। जिससे तीन सगे भाईयों के घर जलकर राख हो गये। आग लगते ही ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी,‌ लेकिन अग्निशमन विभाग समय से मौके पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीण खुद आग बुझाने में लग गये।  करीब सात बजे यानि कि डेढ़ घंटा देरी से अग्निशमन विभाग की  गाड़ी सायर‌न बजाते और भौकाल बनाते हुए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। दमकल की गाड़ी सायरन बजाती ही रह गयी। ग्रामीणों का कहना था कि पलिया अग्निशमन केन्द्र पर जब से नये केन्द्र प्रभारी आए हैं, तब से क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर समय से दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती है। केन्द्र प्रभारी की इस लापरवाही को‌ लेकर जनता में काफी आक्रोश है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जय हो मराठा सम्राट क्षत्रपति शिवा जी महाराज 🙏 के जन्मोत्सव को सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 💪💪 जय भवानी , जय परशुराम 🙏🙏
    1
    जय हो मराठा सम्राट क्षत्रपति शिवा जी महाराज 🙏 के जन्मोत्सव को सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 💪💪 जय भवानी , जय परशुराम 🙏🙏
    user_@Nmohitvlog001
    @Nmohitvlog001
    Actor लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यह लोग कहां से जाकर छोटे-छोटे बच्चों को उठाते हैं और उठाने के बाद उनके कितनी फेफड़े लीवर इसी तरह से और बहुत सारे सामान को अस्पताल में ले जाकर के भेजते हैं अगर इस तरह का कोई भी पकड़ा जाए तो फार्म से पहले उसकी अच्छी धुलाई करें उसके बाद में पुलिस के हवाले कर दी
    1
    यह लोग कहां से जाकर छोटे-छोटे बच्चों को उठाते हैं और उठाने के बाद उनके कितनी फेफड़े लीवर इसी तरह से और बहुत सारे सामान को अस्पताल में ले जाकर के भेजते हैं अगर इस तरह का कोई भी पकड़ा जाए तो फार्म से पहले उसकी अच्छी धुलाई करें उसके बाद में पुलिस के हवाले कर दी
    user_MOLANA Azizullah Qasmi
    MOLANA Azizullah Qasmi
    Accounting school लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फूलबेहड़ क्षेत्रश्रीनगर में हुआ भयानक एक्सीडेंट युवक की मौके पर मौत ट्रैक्टर से हुआ हादसा
    1
    फूलबेहड़ क्षेत्रश्रीनगर में हुआ भयानक एक्सीडेंट युवक की मौके पर मौत ट्रैक्टर से हुआ हादसा
    user_मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
    मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के कुनबे में एक बार फिर इजाफा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने कल तीन शावकों को जन्म दिया। इस नई उपलब्धि के साथ ही अब देश में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में यह एक और बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
    1
    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के कुनबे में एक बार फिर इजाफा हुआ है।
दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने कल तीन शावकों को जन्म दिया।
इस नई उपलब्धि के साथ ही अब देश में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में यह एक और बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.