Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिलानी में शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, भगत सिंह सर्किल पर गूंजे इंकलाब के नारे पिलानी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर सोमवार को पिलानी में विभिन्न संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। AIKKMS के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया, वहीं AIDYO के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान “इंकलाब जिंदाबाद” और “शहीद अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का शोषणमुक्त समाज का सपना आज भी अधूरा है और उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा बना हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
Amit Sharma
पिलानी में शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, भगत सिंह सर्किल पर गूंजे इंकलाब के नारे पिलानी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर सोमवार को पिलानी में विभिन्न संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। AIKKMS के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया, वहीं AIDYO के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान “इंकलाब जिंदाबाद” और “शहीद अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का शोषणमुक्त समाज का सपना आज भी अधूरा है और उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा बना हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
More news from Rajasthan and nearby areas
- झुंझुनूं जिले के अडुका गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्रित हुए और जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से गांव में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है, जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लाइनमैन बलवीर ने बताया कि बोरवेल की मोटर जल जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला है। अधिकारी “आज करवाएंगे” कहकर टालते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। लगातार हो रही अनदेखी के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे जलदाय विभाग का घेराव करेंगे और आंदोलन को तेज करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान रामचन्द्र स्वामी, सुरेश गुप्ता, सीताराम, गुड्डयाल, आशु स्वामी, रोहिताश स्वामी, शाहरूख खान, डॉ. नरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जलापूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।1
- वर्धा पेंशन योजना पेंशन सत्यापन कैसे करें पेंशन सत्यापन में क्या-क्या परेशानियां आ रही है सभी परेशानियां का सॉल्यूशन इस वीडियो में है @highlight CMO Rajasthan Hanuman Prasad Sharma Churu live गांव की आवाज Shish Ram Kaswan Payal Saini Rahul Kaswan Rajendra Rathore Harlal Saharan Kumar Sanjay Dayaram Kaswan #trandingreels #everyonefollowers #shortsvideos #traffic #trending #trendingsongs #चूरूtharkiaavajajay #kammokako #आपणो_अग्रणी_राजस्थान1
- Post by Mahendergarh live1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- चैनरूप वर्मा सरदारशहर वार्ड 11 में सड़क लोकार्पण बना विवाद का केंद्र, नियमों को दरकिनार करने के आरोप सरदारशहर। शहर के वार्ड नंबर 11 में कल हुए सड़क लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों और विपक्षी खेमे ने इस कार्यक्रम को असंवैधानिक बताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि इस लोकार्पण में निर्वतमान सभापति द्वारा फीता काटा गया, जबकि नियमों के अनुसार उन्हें इस प्रकार के सरकारी कार्यों का उद्घाटन करने का कोई अधिकार नहीं है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया जा रहा है। विवाद को और हवा तब मिली जब लोकार्पण स्थल पर लगे बोर्ड में तारीख फरवरी की दर्शाई गई, जबकि कार्यक्रम कल आयोजित हुआ। इससे पूरे मामले में पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह जनता को गुमराह करने की कोशिश है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मामले की जांच करने की मांग की है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है और क्या इस विवाद में कोई कार्रवाई होती है या नहीं।1
- Post by Sandeep sheoran1
- झुंझुनूं जिले के पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने जिले के विभिन्न थानों, वृत कार्यालयों और हरियाणा बॉर्डर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान बबाई, खेतड़ी, मेहाड़ा, खेतड़ीनगर, सिंघाना, पचेरी कलां, बुहाना, सूरजगढ़ सहित कई थानों और पिलोद चौकी के साथ वृत कार्यालय खेतड़ी व चिड़ावा का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थानों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों, सीसीटीएनएस, मालखाना, हवालात और साफ-सफाई व्यवस्थाओं की जांच की गई। एसपी ने अधिकारियों को गंभीर प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा महिला, बाल व साइबर अपराध मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। हरियाणा बॉर्डर पर नाकाबंदी, संदिग्धों की चेकिंग और अंतरराज्यीय गतिविधियों की निगरानी का भी जायजा लिया गया। एसपी ने तस्करी और अपराधियों की आवाजाही रोकने के लिए सख्ती बढ़ाने और हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।1
- फर्जी डिजिटल पेमेंट मैसेज दिखाकर ज्वैलरी शोरूम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी बरामद, मण्डावा। कस्बा मण्डावा स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में फर्जी डिजिटल पेमेंट का मैसेज दिखाकर ठगी करने के मामले में पुलिस थाना मण्डावा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी कर ले जाई गई सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुन्झुनू ग्रामीण हरीसिंह धायल (आरपीएस) के सुपरवीजन में थाना प्रभारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार परिवादी ने 13 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कस्बा मण्डावा स्थित मण्डावा ज्वैलर्स में कार्यरत कर्मचारी से शिवम शर्मा नामक युवक ने 2.20 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी खरीदी। भुगतान के लिए आरोपी ने फोन-पे के माध्यम से भुगतान करने का दावा करते हुए फर्जी डिजिटल मैसेज दिखाया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान उपनिरीक्षक धर्मपाल द्वारा शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी शुभम शर्मा (23) पुत्र पवन कुमार, निवासी मालियों के मंदिर के पास, वार्ड नंबर 26, फतेहपुर (जिला सीकर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की गई सोने की अंगूठी बरामद कर ली। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण चोयल, उपनिरीक्षक धर्मपाल, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार (विशेष योगदान) तथा कांस्टेबल संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।1
- Post by Mahendergarh live1