फर्जी डिजिटल पेमेंट मैसेज दिखाकर ज्वैलरी शोरूम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी बरामद फर्जी डिजिटल पेमेंट मैसेज दिखाकर ज्वैलरी शोरूम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी बरामद, मण्डावा। कस्बा मण्डावा स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में फर्जी डिजिटल पेमेंट का मैसेज दिखाकर ठगी करने के मामले में पुलिस थाना मण्डावा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी कर ले जाई गई सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुन्झुनू ग्रामीण हरीसिंह धायल (आरपीएस) के सुपरवीजन में थाना प्रभारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार परिवादी ने 13 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कस्बा मण्डावा स्थित मण्डावा ज्वैलर्स में कार्यरत कर्मचारी से शिवम शर्मा नामक युवक ने 2.20 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी खरीदी। भुगतान के लिए आरोपी ने फोन-पे के माध्यम से भुगतान करने का दावा करते हुए फर्जी डिजिटल मैसेज दिखाया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान उपनिरीक्षक धर्मपाल द्वारा शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी शुभम शर्मा (23) पुत्र पवन कुमार, निवासी मालियों के मंदिर के पास, वार्ड नंबर 26, फतेहपुर (जिला सीकर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की गई सोने की अंगूठी बरामद कर ली। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण चोयल, उपनिरीक्षक धर्मपाल, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार (विशेष योगदान) तथा कांस्टेबल संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

- झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के नया बस स्टैंड पर शनिवार देर रात एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, बावजूद इसके पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रविवार को वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ऑटो चालकों में रोष देखा जा रहा है। पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे बस स्टैंड पर तबीयत खराब होने के कारण आराम कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और ऑटो लेकर चलने के लिए कहा। ड्राइवर के मना करने पर वे जबरदस्ती करने लगे और बात बढ़ने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह ड्राइवर को छुड़वाया। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष व युवा प्रवक्ता विकास पायल नर कहा कि ऑटो चालकों के साथ इस तरह की घटना कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- Churu में आयोजित चूरू महोत्सव 2026 का शनिवार शाम भव्य समापन हुआ। मरुधरा की सुगंध से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या ने पूरे शहर को लोक रंग में रंग दिया। महोत्सव की मेगा सेलिब्रिटी नाइट में मशहूर लोक गायिका Seema Mishra ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “केसरिया बालम”, “मेहंदी”, “पूरब की नौकरी”, “पीपली” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में Harlal Saharan, Narendra Budania, Abhishek Surana और Nishchay Prasad M सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। लोकधुनों पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।1
- Post by NCR Mahendragarh1
- Post by Mahendergarh live1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- बादशाहपुर सीएम नायब सैनी की रैली में मंत्री राव नरबीर का बड़ा सियासी1
- एसपी कावेंद्र सिंह सागर का जिलेभर में औचक निरीक्षण, थानों की कार्यप्रणाली व हरियाणा बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था परखी, झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने रविवार को जिले के विभिन्न पुलिस थानों, वृत कार्यालयों तथा हरियाणा सीमा क्षेत्र का व्यापक एवं सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। एसपी सागर ने पुलिस थाना बबाई, खेतड़ी, मेहाड़ा, खेतड़ीनगर, सिंघाना, पचेरी कलां, बुहाना, सूरजगढ़, चिड़ावा, बगड़ सहित पुलिस चौकी पिलोद तथा वृत कार्यालय खेतड़ी व चिड़ावा का निरीक्षण किया। इस दौरान थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस प्रणाली, लंबित मामलों की स्थिति एवं वारंट-समन तामील की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही थानों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला अपराध, बाल अपराध और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने एवं प्रभावी अनुसंधान करने पर भी जोर दिया गया। वृत कार्यालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी प्रदान किए गए। अधिकारियों को समय-समय पर बैठक आयोजित कर अपराध नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। हरियाणा बॉर्डर क्षेत्र नावता एवं बसई में एसपी ने नाकाबंदी, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने अंतरराज्यीय समन्वय मजबूत करते हुए अवैध गतिविधियों व तस्करी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अनुशासन, समयपालन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।1
- चिड़ावा शहर के कबूतर खाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टायर पंचर की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा टायर्स नामक दुकान में आग लगने से चारों ओर तेजी से धुआं फैलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा नगरपालिका के अग्निशमन विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया। दमकल कर्मी दयाराम और रविंद्र मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।1
- Churu में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक Nishchay Prasad M ने शनिवार को एसपी कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान Jai Yadav ने उन्हें पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करना और आमजन का विश्वास जीतना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नशे के कारोबार, शराब तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर अपराधियों को बढ़ावा देने वालों पर भी निगरानी रखने की बात कही। एसपी ने आमजन से अपील की कि वे अपनी शिकायतें बेझिझक पुलिस तक पहुंचाएं, उनकी गोपनीयता बनाए रखी जाएगी।1