एसपी कावेंद्र सिंह सागर का जिलेभर में औचक निरीक्षण, थानों की कार्यप्रणाली व हरियाणा बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था परखी एसपी कावेंद्र सिंह सागर का जिलेभर में औचक निरीक्षण, थानों की कार्यप्रणाली व हरियाणा बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था परखी, झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने रविवार को जिले के विभिन्न पुलिस थानों, वृत कार्यालयों तथा हरियाणा सीमा क्षेत्र का व्यापक एवं सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। एसपी सागर ने पुलिस थाना बबाई, खेतड़ी, मेहाड़ा, खेतड़ीनगर, सिंघाना, पचेरी कलां, बुहाना, सूरजगढ़, चिड़ावा, बगड़ सहित पुलिस चौकी पिलोद तथा वृत कार्यालय खेतड़ी व चिड़ावा का निरीक्षण किया। इस दौरान थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस प्रणाली, लंबित मामलों की स्थिति एवं वारंट-समन तामील की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही थानों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला अपराध, बाल अपराध और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने एवं प्रभावी अनुसंधान करने पर भी जोर दिया गया। वृत कार्यालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तथा क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी प्रदान किए गए। अधिकारियों को समय-समय पर बैठक आयोजित कर अपराध नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। हरियाणा बॉर्डर क्षेत्र नावता एवं बसई में एसपी ने नाकाबंदी, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने अंतरराज्यीय समन्वय मजबूत करते हुए अवैध गतिविधियों व तस्करी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अनुशासन, समयपालन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

- फर्जी डिजिटल पेमेंट मैसेज दिखाकर ज्वैलरी शोरूम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी बरामद, मण्डावा। कस्बा मण्डावा स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में फर्जी डिजिटल पेमेंट का मैसेज दिखाकर ठगी करने के मामले में पुलिस थाना मण्डावा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी कर ले जाई गई सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुन्झुनू ग्रामीण हरीसिंह धायल (आरपीएस) के सुपरवीजन में थाना प्रभारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार परिवादी ने 13 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कस्बा मण्डावा स्थित मण्डावा ज्वैलर्स में कार्यरत कर्मचारी से शिवम शर्मा नामक युवक ने 2.20 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी खरीदी। भुगतान के लिए आरोपी ने फोन-पे के माध्यम से भुगतान करने का दावा करते हुए फर्जी डिजिटल मैसेज दिखाया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान उपनिरीक्षक धर्मपाल द्वारा शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी शुभम शर्मा (23) पुत्र पवन कुमार, निवासी मालियों के मंदिर के पास, वार्ड नंबर 26, फतेहपुर (जिला सीकर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की गई सोने की अंगूठी बरामद कर ली। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण चोयल, उपनिरीक्षक धर्मपाल, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार (विशेष योगदान) तथा कांस्टेबल संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।1
- चिड़ावा में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय जलयोद्धा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जलयोद्धाओं को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुशरण तिवाड़ी ने जल को धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। वहीं मुख्य वक्ता निरंजन सिंह ने गिरते भूजल स्तर और वर्षाजल प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा सभी को जल बचाने व वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया। संस्थान समन्वयक संजय शर्मा ने संस्थान की जल व पर्यावरण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कुलदीप कुल्हार ने जलवायु परिवर्तन व संसाधनों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रही मोनिका स्वामी ने बताया कि कार्यशाला में करीब 80 जलयोद्धा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- Churu के जिला खेल स्टेडियम में पंच गौरव योजना के तहत ‘एक जिला-एक खेल : एथलेटिक्स’ आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर Rajendra Singh Rathore और Harlal Saharan सहित जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में करीब 100 बालक और 50 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ भोजन, आवास और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। जिला खेल अधिकारी Sitaram Prajapat ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिले में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।1
- उदयपुरवाटी मे गणगौर सवारी बडी घुमधाम से निकाली गई1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by NCR Mahendragarh1
- Post by Bolti Awaaz news1
- ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत सिंघाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 460 ग्राम गांजा जब्त — आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना सिंघाना द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन एंटी वेनम” के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 460 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी बुहाना नोपराम भाकर (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना अधिकारी सिंघाना सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को थाना अधिकारी सिंघाना पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान खेतड़ी नगर टाउन से डायरेक्टर बंगला के सामने नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति काले रंग की प्लास्टिक थैली लेकर पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को संदिग्ध लगा। पुलिस द्वारा रोककर तलाशी लेने पर थैली में 460 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी ब्रिजगिरी पुत्र सांवलराम गुर्जर (52 वर्ष), निवासी झुझारपुर, थाना सिंघाना, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में पुलिस थाना खेतड़ी एवं खेतड़ी नगर में एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना अधिकारी सुगन सिंह सहित हेड कांस्टेबल विकास लाम्बा तथा कांस्टेबल अमित कुमार, विक्रम सिंह, अजय कुमार एवं विकास कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है।1