Shuru
Apke Nagar Ki App…
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान Churu के जिला खेल स्टेडियम में पंच गौरव योजना के तहत ‘एक जिला-एक खेल : एथलेटिक्स’ आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर Rajendra Singh Rathore और Harlal Saharan सहित जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में करीब 100 बालक और 50 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ भोजन, आवास और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। जिला खेल अधिकारी Sitaram Prajapat ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिले में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
Interviewer India
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान Churu के जिला खेल स्टेडियम में पंच गौरव योजना के तहत ‘एक जिला-एक खेल : एथलेटिक्स’ आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर Rajendra Singh Rathore और Harlal Saharan सहित जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में करीब 100 बालक और 50 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ भोजन, आवास और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। जिला खेल अधिकारी Sitaram Prajapat ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिले में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Churu के जिला खेल स्टेडियम में पंच गौरव योजना के तहत ‘एक जिला-एक खेल : एथलेटिक्स’ आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर Rajendra Singh Rathore और Harlal Saharan सहित जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में करीब 100 बालक और 50 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ भोजन, आवास और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। जिला खेल अधिकारी Sitaram Prajapat ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिले में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।1
- ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत सिंघाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 460 ग्राम गांजा जब्त — आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना सिंघाना द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन एंटी वेनम” के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 460 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी बुहाना नोपराम भाकर (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना अधिकारी सिंघाना सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को थाना अधिकारी सिंघाना पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान खेतड़ी नगर टाउन से डायरेक्टर बंगला के सामने नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति काले रंग की प्लास्टिक थैली लेकर पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को संदिग्ध लगा। पुलिस द्वारा रोककर तलाशी लेने पर थैली में 460 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी ब्रिजगिरी पुत्र सांवलराम गुर्जर (52 वर्ष), निवासी झुझारपुर, थाना सिंघाना, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में पुलिस थाना खेतड़ी एवं खेतड़ी नगर में एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना अधिकारी सुगन सिंह सहित हेड कांस्टेबल विकास लाम्बा तथा कांस्टेबल अमित कुमार, विक्रम सिंह, अजय कुमार एवं विकास कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है।1
- चिड़ावा में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय जलयोद्धा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जलयोद्धाओं को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुशरण तिवाड़ी ने जल को धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। वहीं मुख्य वक्ता निरंजन सिंह ने गिरते भूजल स्तर और वर्षाजल प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा सभी को जल बचाने व वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया। संस्थान समन्वयक संजय शर्मा ने संस्थान की जल व पर्यावरण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कुलदीप कुल्हार ने जलवायु परिवर्तन व संसाधनों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रही मोनिका स्वामी ने बताया कि कार्यशाला में करीब 80 जलयोद्धा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- उदयपुरवाटी मे गणगौर सवारी बडी घुमधाम से निकाली गई1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Churu में आयोजित चूरू महोत्सव 2026 का शनिवार शाम भव्य समापन हुआ। मरुधरा की सुगंध से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या ने पूरे शहर को लोक रंग में रंग दिया। महोत्सव की मेगा सेलिब्रिटी नाइट में मशहूर लोक गायिका Seema Mishra ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “केसरिया बालम”, “मेहंदी”, “पूरब की नौकरी”, “पीपली” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में Harlal Saharan, Narendra Budania, Abhishek Surana और Nishchay Prasad M सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। लोकधुनों पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।1