विश्व जल दिवस पर चिड़ावा में जिला स्तरीय जलयोद्धा कार्यशाला आयोजित, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ चिड़ावा में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय जलयोद्धा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जलयोद्धाओं को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुशरण तिवाड़ी ने जल को धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। वहीं मुख्य वक्ता निरंजन सिंह ने गिरते भूजल स्तर और वर्षाजल प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा सभी को जल बचाने व वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया। संस्थान समन्वयक संजय शर्मा ने संस्थान की जल व पर्यावरण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कुलदीप कुल्हार ने जलवायु परिवर्तन व संसाधनों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रही मोनिका स्वामी ने बताया कि कार्यशाला में करीब 80 जलयोद्धा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विश्व जल दिवस पर चिड़ावा में जिला स्तरीय जलयोद्धा कार्यशाला आयोजित, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ चिड़ावा में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय जलयोद्धा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जलयोद्धाओं को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुशरण तिवाड़ी ने जल को धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। वहीं मुख्य वक्ता निरंजन सिंह ने गिरते भूजल स्तर और वर्षाजल प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा सभी को जल बचाने व वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया। संस्थान समन्वयक संजय शर्मा ने संस्थान की जल व पर्यावरण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कुलदीप कुल्हार ने जलवायु परिवर्तन व संसाधनों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रही मोनिका स्वामी ने बताया कि कार्यशाला में करीब 80 जलयोद्धा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- चिड़ावा में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय जलयोद्धा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जलयोद्धाओं को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुशरण तिवाड़ी ने जल को धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। वहीं मुख्य वक्ता निरंजन सिंह ने गिरते भूजल स्तर और वर्षाजल प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा सभी को जल बचाने व वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया। संस्थान समन्वयक संजय शर्मा ने संस्थान की जल व पर्यावरण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कुलदीप कुल्हार ने जलवायु परिवर्तन व संसाधनों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रही मोनिका स्वामी ने बताया कि कार्यशाला में करीब 80 जलयोद्धा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने किया पुलिस इकाइयों का व्यापक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को मजबूत करने के दिए निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने शुक्रवार को जिले की प्रमुख पुलिस इकाइयों — पुलिस नियंत्रण कक्ष, अभय कमांड सेंटर, साइबर थाना तथा रिजर्व पुलिस लाइन — का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, संसाधनों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस नियंत्रण कक्ष में एसपी सागर ने आपातकालीन कॉल प्राप्त होने की प्रक्रिया, रिस्पॉन्स टाइम तथा सूचना के त्वरित संप्रेषण व्यवस्था की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कॉल पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को समय पर सहायता मिल सके और पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली और अधिक सुदृढ़ बने। अभय कमांड सेंटर के निरीक्षण के दौरान शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, तकनीकी संसाधनों एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए तथा तकनीक का अधिकतम उपयोग कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। साइबर थाना निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों पर त्वरित अनुसंधान एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। रिजर्व पुलिस लाइन में अनुशासन, आवासीय सुविधाएं, कैंटीन, डॉग स्क्वॉड, एमटी शाखा, कोत, स्टोर, आर्मर वर्कशॉप तथा मैस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में एसपी सागर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- Churu के जिला खेल स्टेडियम में पंच गौरव योजना के तहत ‘एक जिला-एक खेल : एथलेटिक्स’ आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर Rajendra Singh Rathore और Harlal Saharan सहित जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में करीब 100 बालक और 50 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ भोजन, आवास और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। जिला खेल अधिकारी Sitaram Prajapat ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिले में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।1
- उदयपुरवाटी मे गणगौर सवारी बडी घुमधाम से निकाली गई1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by राजस्थान न्यूज सुरेश1
- Post by Bolti Awaaz news1
- झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के नया बस स्टैंड पर शनिवार देर रात एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, बावजूद इसके पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रविवार को वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ऑटो चालकों में रोष देखा जा रहा है। पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे बस स्टैंड पर तबीयत खराब होने के कारण आराम कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और ऑटो लेकर चलने के लिए कहा। ड्राइवर के मना करने पर वे जबरदस्ती करने लगे और बात बढ़ने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह ड्राइवर को छुड़वाया। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष व युवा प्रवक्ता विकास पायल नर कहा कि ऑटो चालकों के साथ इस तरह की घटना कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1