Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिड़ावा में देर रात टायर की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू चिड़ावा शहर के कबूतर खाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टायर पंचर की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा टायर्स नामक दुकान में आग लगने से चारों ओर तेजी से धुआं फैलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा नगरपालिका के अग्निशमन विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया। दमकल कर्मी दयाराम और रविंद्र मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
Amit Sharma
चिड़ावा में देर रात टायर की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू चिड़ावा शहर के कबूतर खाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टायर पंचर की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा टायर्स नामक दुकान में आग लगने से चारों ओर तेजी से धुआं फैलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा नगरपालिका के अग्निशमन विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया। दमकल कर्मी दयाराम और रविंद्र मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के नया बस स्टैंड पर शनिवार देर रात एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, बावजूद इसके पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रविवार को वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ऑटो चालकों में रोष देखा जा रहा है। पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे बस स्टैंड पर तबीयत खराब होने के कारण आराम कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और ऑटो लेकर चलने के लिए कहा। ड्राइवर के मना करने पर वे जबरदस्ती करने लगे और बात बढ़ने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह ड्राइवर को छुड़वाया। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष व युवा प्रवक्ता विकास पायल नर कहा कि ऑटो चालकों के साथ इस तरह की घटना कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने किया पुलिस इकाइयों का व्यापक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को मजबूत करने के दिए निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने शुक्रवार को जिले की प्रमुख पुलिस इकाइयों — पुलिस नियंत्रण कक्ष, अभय कमांड सेंटर, साइबर थाना तथा रिजर्व पुलिस लाइन — का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, संसाधनों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस नियंत्रण कक्ष में एसपी सागर ने आपातकालीन कॉल प्राप्त होने की प्रक्रिया, रिस्पॉन्स टाइम तथा सूचना के त्वरित संप्रेषण व्यवस्था की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कॉल पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को समय पर सहायता मिल सके और पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली और अधिक सुदृढ़ बने। अभय कमांड सेंटर के निरीक्षण के दौरान शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, तकनीकी संसाधनों एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए तथा तकनीक का अधिकतम उपयोग कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। साइबर थाना निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों पर त्वरित अनुसंधान एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। रिजर्व पुलिस लाइन में अनुशासन, आवासीय सुविधाएं, कैंटीन, डॉग स्क्वॉड, एमटी शाखा, कोत, स्टोर, आर्मर वर्कशॉप तथा मैस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में एसपी सागर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- उदयपुरवाटी मे गणगौर सवारी बडी घुमधाम से निकाली गई1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by राजस्थान न्यूज सुरेश1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by NCR Mahendragarh1
- चिड़ावा शहर के कबूतर खाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टायर पंचर की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा टायर्स नामक दुकान में आग लगने से चारों ओर तेजी से धुआं फैलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा नगरपालिका के अग्निशमन विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया। दमकल कर्मी दयाराम और रविंद्र मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।1