Shuru
Apke Nagar Ki App…
*भैरुजी मंदिर में सफाई के प्रति प्रशासक की उदासीनता* भैरुजी मंदिर कमेटी और स्थानीय प्रशासन की सफाई की उपलब्धि इन दिनों खुलकर सामने आ रही है। जिस निर्मल घाट के जल को श्रद्धालु गंगा जल मानकर श्रद्धा से स्नान करते हैं, उसी जल में सैकड़ों मरी हुई मछलियां तैरती नजर आ रही हैं। लेकिन लगता है कि जिम्मेदारों की नजरें भी अब आस्था में इतनी डूबी हुई हैं कि उन्हें ये दृश्य दिखाई ही नहीं दे रहा।
RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
*भैरुजी मंदिर में सफाई के प्रति प्रशासक की उदासीनता* भैरुजी मंदिर कमेटी और स्थानीय प्रशासन की सफाई की उपलब्धि इन दिनों खुलकर सामने आ रही है। जिस निर्मल घाट के जल को श्रद्धालु गंगा जल मानकर श्रद्धा से स्नान करते हैं, उसी जल में सैकड़ों मरी हुई मछलियां तैरती नजर आ रही हैं। लेकिन लगता है कि जिम्मेदारों की नजरें भी अब आस्था में इतनी डूबी हुई हैं कि उन्हें ये दृश्य दिखाई ही नहीं दे रहा।
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- उदयपुरवाटी मे गणगौर सवारी बडी घुमधाम से निकाली गई1
- चिड़ावा में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय जलयोद्धा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जलयोद्धाओं को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुशरण तिवाड़ी ने जल को धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। वहीं मुख्य वक्ता निरंजन सिंह ने गिरते भूजल स्तर और वर्षाजल प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा सभी को जल बचाने व वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया। संस्थान समन्वयक संजय शर्मा ने संस्थान की जल व पर्यावरण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कुलदीप कुल्हार ने जलवायु परिवर्तन व संसाधनों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रही मोनिका स्वामी ने बताया कि कार्यशाला में करीब 80 जलयोद्धा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने किया पुलिस इकाइयों का व्यापक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को मजबूत करने के दिए निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने शुक्रवार को जिले की प्रमुख पुलिस इकाइयों — पुलिस नियंत्रण कक्ष, अभय कमांड सेंटर, साइबर थाना तथा रिजर्व पुलिस लाइन — का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, संसाधनों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस नियंत्रण कक्ष में एसपी सागर ने आपातकालीन कॉल प्राप्त होने की प्रक्रिया, रिस्पॉन्स टाइम तथा सूचना के त्वरित संप्रेषण व्यवस्था की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कॉल पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को समय पर सहायता मिल सके और पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली और अधिक सुदृढ़ बने। अभय कमांड सेंटर के निरीक्षण के दौरान शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, तकनीकी संसाधनों एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए तथा तकनीक का अधिकतम उपयोग कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। साइबर थाना निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों पर त्वरित अनुसंधान एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। रिजर्व पुलिस लाइन में अनुशासन, आवासीय सुविधाएं, कैंटीन, डॉग स्क्वॉड, एमटी शाखा, कोत, स्टोर, आर्मर वर्कशॉप तथा मैस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में एसपी सागर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- मीठड़ी गणगौर पर्व को लेकर विवाहित महिलाओं व कुंवारी कन्याओं में विशेष उत्साह का माहौल कां बना हुआ है। अग्रसेन काॅलोनी में गणगौर पर्व पर महिला शक्ति मंडल के सौजन्य से हल्दी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए, वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए गणगौर की पूजा-अर्चना की। इन दिनों घर-घर से राजस्थानी लोकगीतों जैसे "गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती, म्हे पूजा आला गिला..." की मधुर गूंज सुनाई दिये ।4
- Churu में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक Nishchay Prasad M ने शनिवार को एसपी कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान Jai Yadav ने उन्हें पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करना और आमजन का विश्वास जीतना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नशे के कारोबार, शराब तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर अपराधियों को बढ़ावा देने वालों पर भी निगरानी रखने की बात कही। एसपी ने आमजन से अपील की कि वे अपनी शिकायतें बेझिझक पुलिस तक पहुंचाएं, उनकी गोपनीयता बनाए रखी जाएगी।1
- Post by @nilesh Verma-19971