Shuru
Apke Nagar Ki App…
दादा नाम के महायज्ञ का आज समापन होगा भक्त करें दर्शन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा ऐसा हवन कहीं नहीं होता। मध्य प्रदेश रायसेन जिला उदयपुरा विधानसभा के अंतर्गत मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे शिवानंद दादा जी chaturmas करते हुए दादा नाम का महायज्ञ 29 जुलाई से 17 सितंबर तक जारी था जिसका समापन आज होगा सभी भक्त दर्शन जरूर करें पूरी दुनिया में इस तरह का हवन यज्ञ नहीं होता।
विनायक न्यूज़ मध्य प्रदेश
दादा नाम के महायज्ञ का आज समापन होगा भक्त करें दर्शन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा ऐसा हवन कहीं नहीं होता। मध्य प्रदेश रायसेन जिला उदयपुरा विधानसभा के अंतर्गत मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे शिवानंद दादा जी chaturmas करते हुए दादा नाम का महायज्ञ 29 जुलाई से 17 सितंबर तक जारी था जिसका समापन आज होगा सभी भक्त दर्शन जरूर करें पूरी दुनिया में इस तरह का हवन यज्ञ नहीं होता।
More news from Narsinghpur and nearby areas
- दादा नाम के महायज्ञ का आज समापन होगा भक्त करें दर्शन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा ऐसा हवन कहीं नहीं होता। मध्य प्रदेश रायसेन जिला उदयपुरा विधानसभा के अंतर्गत मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे शिवानंद दादा जी chaturmas करते हुए दादा नाम का महायज्ञ 29 जुलाई से 17 सितंबर तक जारी था जिसका समापन आज होगा सभी भक्त दर्शन जरूर करें पूरी दुनिया में इस तरह का हवन यज्ञ नहीं होता।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ करेली मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुष्मान भारत योजना के तहत शासकीय सिविल अस्पताल करेली में विशाल निःशुल्क आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, पूर्व मंत्री जालमसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक, तहसीलदार विक्रम सिंह ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान CBMO डॉ. विनय ठाकुर, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. ओ. पी. बरोधिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। शिविर में मरीजों को कई तरह की निःशुल्क सुविधाएं दी गईं, जिसमें सामान्य OPD, महिला एवं स्त्री रोग जांच, नेत्र रोग जांच, क्षय रोग (TB) की जांच एवं निःशुल्क दवा, अस्थि एवं जोड़ रोग परामर्श, शिशु रोग जांच, फिजियोथेरेपी, लैब जांच, डिजिटल एक्स-रे और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शामिल रहा। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। वाईट जालमसिंह पटेल पूर्व मंत्री वाईट राम स्नेही पाठक जिला भाजपा अध्यक्ष नरसिंहपुर वाईट डा विनय ठाकुर b m o1
- प्रदीप शर्मा एसीएन भारत करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ1
- अवैध शराब को की बिक्री को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा जनसुनवाई में लगाई विधायक से गुहार1
- नरसिंहपुर से कृष्णा विश्वकर्मा की रिपोर्ट। अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों के लिए नागपुर जाने की जरूरत नहीं! > नागपुर के प्रसिद्ध नेल्सन हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. परेश अब करेली आ रहे हैं। > डॉ. परेश MCH न्यूरो सर्जन हैं और ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन सर्जरी और स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं। > करेली के कठल हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व कठल (MS ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि डॉ. परेश सर हर महीने के दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली में 2 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे - दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक। > इस दौरान निशुल्क परामर्श (फ्री OPD) दिया जाएगा। > डॉ. परेश सर ने खुद कहा कि करेली के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। > तो अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली जरूर पहुंचें। आज की ताजा खबर1
- करेली में बैंक फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार करेली - बैंक खाता और ATM के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- *पड़ोसी पर गालीगलौज और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग!* नरसिंहपुर। 17 सितंबर 2026। नरसिंहपुर के रिप्टापार पाठक वार्ड निवासी भरत पाली ने अपने पड़ोसी इंदू कोल पर आए दिन गालीगलौज करने और उन्हें व उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन सौंपा है। आवेदन में भरत पाली ने बताया कि पड़ोसी द्वारा बिना किसी उचित कारण के उनके साथ गालीगलौज की जाती है। उन्होंने कई बार मामले को समझाइश के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कथित तौर पर व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आवेदक का कहना है कि लगातार हो रही कथित घटनाओं के कारण उन्हें और उनके परिवार को शांतिपूर्वक रहने में परेशानी हो रही है। साथ ही, भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है। भरत पाली ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोप आवेदनकर्ता के कथन पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- *करकबेल टपरिया में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच जारी!* नरसिंहपुर। 17 सितम्बर 2026 करकबेल टपरिया क्षेत्र में 16 सितंबर की शाम एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नम्रता पटैल, पति अमन पटैल के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिला अस्पताल में 17 सितंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1