logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2027 की जंग की तैयारी में जुटी सपा: पूर्व विधायक अरशद खां पहुंचे यूसुफ कादरी के कैंप कार्यालय, 127 शहर सीट पर बनी जीत की रणनीति पीलीभीत। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक अरशद खां ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता यूसुफ कादरी के कैंप कार्यालय पहुंचकर चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से 127 शहर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तार से मंथन किया गया। दोनों नेताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए साझा रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि "समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ताकत और समर्पण के साथ काम करना होगा। जनता के बीच लगातार पहुंचकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।" बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पूरी मेहनत से जुटने का संकल्प लिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 127 शहर विधानसभा सीट पर सपा ने अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

1 hr ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

2027 की जंग की तैयारी में जुटी सपा: पूर्व विधायक अरशद खां पहुंचे यूसुफ कादरी के कैंप कार्यालय, 127 शहर सीट पर बनी जीत की रणनीति पीलीभीत। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक अरशद खां ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता यूसुफ कादरी के कैंप कार्यालय पहुंचकर चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से 127 शहर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तार से मंथन किया गया। दोनों नेताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए साझा रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि "समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ताकत और समर्पण के साथ काम करना होगा। जनता के बीच लगातार पहुंचकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।" बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पूरी मेहनत से जुटने का संकल्प लिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 127 शहर विधानसभा सीट पर सपा ने अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बीसलपुर में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
    1
    बीसलपुर में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुख्तार अंसारी गैंग पर सबसे बड़ा प्रहार! मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अपराध की काली कमाई पर चला कानून का सबसे बड़ा हथौड़ा मुख्तार अंसारी गैंग पर सबसे बड़ा प्रहार! मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अपराध की काली कमाई पर चला कानून का सबसे बड़ा हथौड़ा नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही गाजीपुर पुलिस ने गैंग के मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की करीब 9 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। गाजीपुर पुलिस के अनुसार, अंगद राय उर्फ झूलन, मुख्तार अंसारी के कुख्यात IS-191 गैंग का सक्रिय सदस्य और मुख्य शार्प शूटर रहा है। पुलिस का दावा है कि उसने संगठित अपराधों से अर्जित धन से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति खरीदी थी। कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट और पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी गाजीपुर ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश जारी किया। इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी की। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति चाहे किसी भी नाम पर हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना अभियान का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी माफिया नेटवर्क के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी उसके गैंग के आर्थिक नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। करोड़ों की संपत्ति कुर्क होने के बाद यह कार्रवाई गाजीपुर में माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। भारत vision live के लिए ब्यूरो सैयद शाहरुख अली की रिपोर्ट
    1
    मुख्तार अंसारी गैंग पर सबसे बड़ा प्रहार! मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अपराध की काली कमाई पर चला कानून का सबसे बड़ा हथौड़ा
मुख्तार अंसारी गैंग पर सबसे बड़ा प्रहार! मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अपराध की काली कमाई पर चला कानून का सबसे बड़ा हथौड़ा
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live 
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही गाजीपुर पुलिस ने गैंग के मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की करीब 9 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।
गाजीपुर पुलिस के अनुसार, अंगद राय उर्फ झूलन, मुख्तार अंसारी के कुख्यात IS-191 गैंग का सक्रिय सदस्य और मुख्य शार्प शूटर रहा है। पुलिस का दावा है कि उसने संगठित अपराधों से अर्जित धन से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति खरीदी थी।
कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट और पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी गाजीपुर ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश जारी किया। इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 9.50 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी की।
पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति चाहे किसी भी नाम पर हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना अभियान का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी माफिया नेटवर्क के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी उसके गैंग के आर्थिक नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। करोड़ों की संपत्ति कुर्क होने के बाद यह कार्रवाई गाजीपुर में माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
भारत vision live के लिए ब्यूरो सैयद शाहरुख अली की रिपोर्ट
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डेंडेरा रेलवे स्टेशन से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील डेंडेरा रेलवे स्टेशन से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील सीतापुर/उत्तराखंड। सीतापुर जनपद के रहने वाले 28 वर्षीय मैनुद्दीन पुत्र जमील बीते 19 मई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार मैनुद्दीन 19 मई 2026 (मंगलवार) को शाम लगभग 5:00 बजे उत्तराखंड के लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित डेंडेरा रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। गुमशुदा मैनुद्दीन का रंग सांवला है और उनकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है। वह उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के ग्राम पर्वतपुर, पोस्ट रिहार, थाना तंबौर, तहसील लहरपुर के निवासी हैं। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मैनुद्दीन के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। संपर्क नंबर: 📞 8115158258 📞 6306959289 📞 7830376108 जनहित में जारी – कृपया अधिक से अधिक साझा करें, ताकि गुमशुदा युवक सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सके।
    1
    डेंडेरा रेलवे स्टेशन से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील
डेंडेरा रेलवे स्टेशन से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील
सीतापुर/उत्तराखंड।
सीतापुर जनपद के रहने वाले 28 वर्षीय मैनुद्दीन पुत्र जमील बीते 19 मई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार मैनुद्दीन 19 मई 2026 (मंगलवार) को शाम लगभग 5:00 बजे उत्तराखंड के लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित डेंडेरा रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
गुमशुदा मैनुद्दीन का रंग सांवला है और उनकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है। वह उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के ग्राम पर्वतपुर, पोस्ट रिहार, थाना तंबौर, तहसील लहरपुर के निवासी हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मैनुद्दीन के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर:
📞 8115158258
📞 6306959289
📞 7830376108
जनहित में जारी – कृपया अधिक से अधिक साझा करें, ताकि गुमशुदा युवक सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सके।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा त्रिवटीनाथ मंदिर, सावन के पहले सोमवार को बरेली। सावन के पहले सोमवार पर त्रिवटीनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह 3 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और पूरा परिसर "बम-बम भोले" तथा "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठा। हजारों शिवभक्त कछला गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शहद, दूध, दही, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, बर्फी, काले तिल सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों और मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा। मंदिर से जुड़े संजीव औतार ने बताया कि त्रिवटीनाथ मंदिर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले यहां घना जंगल हुआ करता था और इसी स्थान पर भगवान भोलेनाथ स्वयं प्रकट हुए थे। इसी कारण सावन माह में यहां दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। बाइट संजीव औतार
    1
    बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा त्रिवटीनाथ मंदिर, सावन के पहले सोमवार को
बरेली। सावन के पहले सोमवार पर त्रिवटीनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह 3 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और पूरा परिसर "बम-बम भोले" तथा "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठा।
हजारों शिवभक्त कछला गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शहद, दूध, दही, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, बर्फी, काले तिल सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों और मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा।
मंदिर से जुड़े संजीव औतार ने बताया कि त्रिवटीनाथ मंदिर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले यहां घना जंगल हुआ करता था और इसी स्थान पर भगवान भोलेनाथ स्वयं प्रकट हुए थे। इसी कारण सावन माह में यहां दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
बाइट संजीव औतार
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • असली जेन ज़ी कौन है और क्या होगा अगर असली जेन ज़ी सड़कों पर आ गया!! असली जेन ज़ी कौन है और क्या होगा अगर असली जेन ज़ी सड़कों पर आ गया!! #JantarMantar #GenZ #thevoiceofnation
    1
    असली जेन ज़ी कौन है और क्या होगा अगर असली जेन ज़ी सड़कों पर आ गया!! 

असली जेन ज़ी कौन है और क्या होगा अगर असली जेन ज़ी सड़कों पर आ गया!! 
#JantarMantar #GenZ #thevoiceofnation
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश
    1
    कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट एक युवक पानी की टंकी से गिरकर घायल हो गया
    1
    शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट  एक युवक पानी की टंकी से गिरकर घायल हो गया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Tilhar, Shahjahanpur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.