logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ में आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज गंगा घाट पर अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान दर्शन के समय संभावित भगदड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए घायलों के उपचार, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अभ्यास किया गया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को तत्काल राहत देने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित टीमों के बीच समन्वय को मजबूत किया गया। घाट पर भीड़ नियंत्रण, रेस्क्यू ऑपरेशन और प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं को परखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

21 hrs ago
user_Journalist nikhil dwivedi
Journalist nikhil dwivedi
Court reporter डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ में आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज गंगा घाट पर अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान दर्शन के समय संभावित भगदड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए घायलों के उपचार, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अभ्यास किया गया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को तत्काल राहत देने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित टीमों के बीच समन्वय को मजबूत किया गया। घाट पर भीड़ नियंत्रण, रेस्क्यू ऑपरेशन और प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं को परखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली में आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आस्तीक मंदिर और भरवेश्वर मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। रायबरेली में आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आस्तीक मंदिर और भरवेश्वर मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जबकि एसपी ने पर्याप्त पुलिस बल, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
    2
    रायबरेली में आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आस्तीक मंदिर और भरवेश्वर मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। 
रायबरेली में आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आस्तीक मंदिर और भरवेश्वर मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जबकि एसपी ने पर्याप्त पुलिस बल, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने थाना भदोखर क्षेत्र में की पैदल गश्त, आम जनमानस को दिलाया सुरक्षा का एहसास अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भदोखर क्षेत्र अन्तर्गत की गई पैदल गश्त रायबेरली आज अपर पुलिस अधीक्षक रायबेरली आलोक सिंह द्वारा थाना भदोखर पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गयी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
    1
    अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने थाना भदोखर क्षेत्र में की पैदल गश्त, आम जनमानस को दिलाया सुरक्षा का एहसास 
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भदोखर क्षेत्र अन्तर्गत की गई पैदल गश्त 
रायबेरली 
आज अपर पुलिस अधीक्षक रायबेरली आलोक सिंह द्वारा थाना भदोखर पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गयी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • पूर्व विधायक राकेश सिंह विधानसभा की जनता की सुनते समस्या वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #RakeshSingh #Harchandpur
    1
    पूर्व विधायक राकेश सिंह विधानसभा की जनता की सुनते समस्या 
वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल 
#voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #RakeshSingh #Harchandpur
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • सलोन, रायबरेली में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। सोमवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम विवेक राजपूत को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने गरीब बस्तियों के लिए आए सोलर पंपों को अपने निजी प्रतिष्ठानों, व्यक्तिगत उपयोग की भूमि, निजी ईंट भट्ठे और रिश्तेदारों के यहां स्थापित करा दिया। यह न सिर्फ बड़ी अनियमितता है, बल्कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का दुरुपयोग भी है। इसके अलावा, सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाई गई इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग और निम्न स्तर के निर्माण का आरोप लगाया। विभिन्न गांवों में लगाई गई सीमेंटेड कुर्सियां और बेंच भी बहुत निम्न स्तर की बताई गई हैं। सदस्यों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत के नाम पर खोलकर गायब कर दिया गया है। उन्होंने इन सभी विषयों पर निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मनीष कौशल, विजय बहादुर, रामेंद्र प्रताप यादव, सोनू शुक्ला, राहुल पासी, संदीप कुमार, भोलेंद्र शुक्ल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।
    1
    सलोन, रायबरेली में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। सोमवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम विवेक राजपूत को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने गरीब बस्तियों के लिए आए सोलर पंपों को अपने निजी प्रतिष्ठानों, व्यक्तिगत उपयोग की भूमि, निजी ईंट भट्ठे और रिश्तेदारों के यहां स्थापित करा दिया। यह न सिर्फ बड़ी अनियमितता है, बल्कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का दुरुपयोग भी है।

इसके अलावा, सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाई गई इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग और निम्न स्तर के निर्माण का आरोप लगाया। विभिन्न गांवों में लगाई गई सीमेंटेड कुर्सियां और बेंच भी बहुत निम्न स्तर की बताई गई हैं। सदस्यों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत के नाम पर खोलकर गायब कर दिया गया है। उन्होंने इन सभी विषयों पर निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मनीष कौशल, विजय बहादुर, रामेंद्र प्रताप यादव, सोनू शुक्ला, राहुल पासी, संदीप कुमार, भोलेंद्र शुक्ल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।
    user_पवन अग्रहरि
    पवन अग्रहरि
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बड़ी खबर | किशनपुर में छात्रों का फूटा गुस्सा दिल्ली आंदोलन की आंच अब फतेहपुर के किशनपुर तक पहुंच गई। कस्बा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में विद्यालय की अव्यवस्थाओं के विरोध में सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की। स्थान: सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर (फतेहपुर)
    1
    बड़ी खबर | किशनपुर में छात्रों का फूटा गुस्सा

दिल्ली आंदोलन की आंच अब फतेहपुर के किशनपुर तक पहुंच गई। कस्बा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में विद्यालय की अव्यवस्थाओं के विरोध में सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की।

स्थान: सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर (फतेहपुर)
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • रायबरेली यातायात पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर रायबरेली। जिले की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रायबरेली यातायात पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी मिली है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई तकनीक से सुसज्जित यह इंटरसेप्टर गाड़ी सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने में अहम भूमिका निभाएगी। यह हाईटेक वाहन ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, लापरवाही से वाहन चलाने, सड़क हादसों की निगरानी तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम है। गाड़ी में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह वाहन काफी उपयोगी साबित होगा। इसके संचालन से जिले में यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी पहले की तुलना में और मजबूत होगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
    1
    रायबरेली यातायात पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर
रायबरेली। जिले की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रायबरेली यातायात पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी मिली है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई तकनीक से सुसज्जित यह इंटरसेप्टर गाड़ी सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने में अहम भूमिका निभाएगी।
यह हाईटेक वाहन ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, लापरवाही से वाहन चलाने, सड़क हादसों की निगरानी तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम है। गाड़ी में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह वाहन काफी उपयोगी साबित होगा। इसके संचालन से जिले में यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी पहले की तुलना में और मजबूत होगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 36 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुत्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार , क्षेत्राधिकारी नगर ने दी जानकारी, सुनें वक्तव्य 36 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुत्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार रायबरेली पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण,बिक्री,तश्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को थाना मिलएरिया द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब निष्कर्षण के संबंध में मुखबिरखास की सूचना पर 03 अभियुक्त 1. रोहित पुत्र रामफेर पासी 2. शुभम पुत्र श्त्रोहन 3. रामफेर पुत्र दयाराम निवासीगण मक्का का पुरवा थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली व 01 अभियुक्ता मंजू पत्नी श्त्रोहन निवासिनी मक्का का पुरवा थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को कुल 36 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    36 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुत्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार , क्षेत्राधिकारी नगर ने दी जानकारी, सुनें वक्तव्य 
36 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुत्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार 
रायबरेली 
पुलिस अधीक्षक रायबरेली  रवि कुमार के निर्देशन में अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण,बिक्री,तश्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को थाना मिलएरिया द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब निष्कर्षण के संबंध में मुखबिरखास की सूचना पर 03 अभियुक्त 1. रोहित पुत्र रामफेर पासी 2. शुभम पुत्र श्त्रोहन 3. रामफेर पुत्र दयाराम निवासीगण मक्का का पुरवा थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली व 01 अभियुक्ता मंजू पत्नी श्त्रोहन निवासिनी मक्का का पुरवा थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को कुल 36 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • रायबरेली के मिल एरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सीओ सिटी अशीष निगम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मक्का का पुरवा गांव से 36 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित, शुभम, रामफेर और मंजू शामिल हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी रामफेर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। यह कार्रवाई रायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।
    2
    रायबरेली के मिल एरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सीओ सिटी अशीष निगम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मक्का का पुरवा गांव से 36 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित, शुभम, रामफेर और मंजू शामिल हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी रामफेर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। यह कार्रवाई रायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • फतेहपुर नहर कॉलोनी में किसानों का मासिक बैठक जन समस्या में हुई चर्चा किसानों किसान यूनियन महात्मा टिकेट गुट
    1
    फतेहपुर नहर कॉलोनी में किसानों का मासिक बैठक जन समस्या  में हुई चर्चा किसानों  किसान यूनियन महात्मा टिकेट गुट
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.