Shuru
Apke Nagar Ki App…
आपको कुछ नहीं करना है सब काम AI करेगा बस दिमाग लगाओ घर बैठे यूट्यूब इंस्टाग्राम से पैसे कमाओ
शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
आपको कुछ नहीं करना है सब काम AI करेगा बस दिमाग लगाओ घर बैठे यूट्यूब इंस्टाग्राम से पैसे कमाओ
More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
- *आगरा में 35 से ज़्यादा हिंदू परिवारों ने अपने घरों पर लगाए “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर......* मो० शहजाद, उसका बेटा और उसकी गैंग से परेशान होकर हिंदू परिवार घर छोड़ने को मजबूर... #viralpost2026 #MYogiAdityanath #viral #india #news #myogi #upgov #police #UPPolice #facebook #facebookpost #post #FacebookPage #delhi #videos #reels #video #UttarPradesh MYogiAdityanath Narendra Modi *आगरा में 35 से ज़्यादा हिंदू परिवारों ने अपने घरों पर लगाए “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर......* मो० शहजाद, उसका बेटा और उसकी गैंग से परेशान होकर हिंदू परिवार घर छोड़ने को मजबूर...1
- बेहद दर्दनाक शराब पीने वाले अपने परिवार को ही कर रहे हैं बर्बाद1
- आजमगढ़। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप ‘NEXT TRADE’ के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में उज्जैन और इंदौर से जुड़े दो अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में करीब एक करोड़ रुपये की ठगी और देशभर से लगभग 12 शिकायतें सामने आई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऐप डाउनलोड कराते थे और निवेश करवाते थे। शुरुआत में ऐप पर लाभ दिखाया जाता था, लेकिन बाद में पैसे निकालने पर आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी। इस मामले में आजमगढ़ निवासी अशोक कुमार अग्रवाल से करीब 8.99 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करता था और इसमें कुछ बैंक कर्मियों की भी भूमिका सामने आई है, जो ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे। खातों में पैसा आते ही उसे तुरंत निकाल लिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, बैंक आईडी और नकदी बरामद की है। वहीं, चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या .APK फाइल से ऐप डाउनलोड न करें और केवल आधिकारिक ऐप स्टोर का ही उपयोग करें।1
- पूर्व सांसद ने किया बड़ा खुलासा जानिए क्या कहां1
- आकाशवाणी 5 -2-2026 ई0 !! चेतअवनी !!ओदृ मैं कमलाखन तिवारी ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, जनपद सन्त कबीर नगर उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हूं । मैं अन महिलाओं ,बच्चों , हर किसी को सुचित कर्ता हूं / सावधान कर रहा हूं । जो लोग मोबाइल ज्यादा चलाते हैं ,मोबाइल पर हमेशए व्यस्त रहते हैं,,किसी भी ऐसे टूल/ ऐसे एप को लोड ना करें , अन्यथा आपके साथ ब्लैक मेलिंग,/आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है । बागैर टूल्स/ एप की जांच किए हुऎ लोड ना करें।1
- संतकबीरनगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय अपराध गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गाड़ियों और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा किया है। संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी, थाना बखिरा, थाना कोतवाली खलीलाबाद और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की वैगनआर कार, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, लगभग 5 लाख रुपये नकद, और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह उत्तर प्रदेश से चारपहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें बिहार ले जाकर कबाड़ियों और अन्य लोगों को बेचता था। इतना ही नहीं, लालच में आकर गिरोह मादक पदार्थों की तस्करी में भी लिप्त पाया गया है। आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने बालूसाशन पुल के पास से रमेश शाह, निवासी गोपालगंज (बिहार) मोहम्मद सिराज, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त रमेश शाह ने कबूल किया कि वह इस संगठित गिरोह का सरगना है और उसके साथ अन्य साथी मिलकर रात्रि में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की रेकी कर चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ जनपद संतकबीरनगर में हुई 03 बड़ी वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा भी किया है, जो खलीलाबाद और बखिरा थाना क्षेत्रों से संबंधित थीं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 49/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में बढ़ोतरी की गई है। मुख्य अभियुक्त रमेश शाह का लंबा आपराधिक इतिहास पहले से दर्ज है। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने पुलिस टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। संतकबीरनगर पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से न सिर्फ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि मादक पदार्थ तस्करी पर भी करारा प्रहार किया गया है।1
- आजमगढ़। साइबर थाना, जनपद आजमगढ़ पुलिस ने NEXT TRADE नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से की जा रही संगठित ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा करते हुए दो अन्तर्राज्यीय शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में गिरोह द्वारा लगभग ₹01 करोड़ की साइबर ठगी किए जाने तथा देशभर से इस संबंध में करीब 12 शिकायतें सामने आने की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पर पंजीकृत मु०अ०सं० 29/2025, धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत विवेचना के दौरान यह सफलता मिली। फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुई ठगी पीड़ित अशोक कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि फेसबुक पर NEXT TRADE के विज्ञापन के जरिए संपर्क कर उन्हें अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर उनसे कुल ₹8.99 लाख की धनराशि निवेश कराई गई। प्रारंभ में ऐप पर लाभ दिखाया गया, लेकिन निकासी के प्रयास पर उनकी आईडी ब्लॉक कर दी गई। बैंक कर्मियों की संलिप्तता उजागर जांच में सामने आया कि ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। गिरोह में कुछ बैंक कर्मियों की भूमिका भी उजागर हुई है, जो पहले से हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे। खातों में धन आते ही चेक के जरिए तत्काल निकासी कर ली जाती थी। उज्जैन–इंदौर से जुड़े दो अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 03 फरवरी 2026 को तकनीकी साक्ष्यों व बैंक लेन-देन के आधार पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया— इन्द्रजीत डे (ईस्ट दिल्ली/उज्जैन) अंकेश धाकड़ (शिवपुरी/इंदौर), जो कोटक महिंद्रा बैंक इंदौर में कार्यरत था। बरामदगी गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 मोबाइल फोन, 03 एटीएम कार्ड, 02 चेक बुक, 01 बैंक आईडी, 01 जियो सिम कार्ड तथा ₹870 नगद बरामद किया गया। वांछित अभियुक्त मामले में कोटक बैंक कर्मी गोपाल भदौरिया, माधव, रॉकी एवं यस बैंक कर्मी प्रीतम की तलाश जारी है। साइबर पुलिस की जनहित सलाह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, अनधिकृत लिंक या .APK फाइलों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाने को दें। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह सहित साइबर क्राइम थाना के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।1
- यूपी की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती! यात्रियों से भरी बस पर सीधा फायरिंग करने वाले को भरपूर सबक सिखाने की नितांत आवश्यकता है!! यूपी,बस्ती में बस को ओवरटेक करने कर भड़के बुलेट सवार ने यात्रियों से भरी बस पर कंडक्टर पर गोली चला दी। यात्री बाल-बाल बचे, एक यात्री ने वीडियो बना लिया जो वायरल है। -प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज के देईसांड निवासी परशुराम उपाध्याय की बीमारी से मौत हो गई थी। परिजन दाह संस्कार के लिए अयोध्या लेकर जा रहे थे। बुधवार दोपहर बस छावनी विक्रमजोत के बीच पहुंची। तभी निर्माणाधीन रिंग रोड के पास एक बुलेट सावर 2 युवकों ने बस को ओवरटेक करना चाहा। ट्रैफिक होने के चलते बस चालक ने पास नहीं दिया। इससे बुलेट सवार भड़क गया। उसने बस के गेट के पास बुलेट लगाकर रुकवाना चाहा। इंकार पर गाली गलौज की, एकाएक 12 बोर का कट्टा निकालकर गोली चला दी। चालक के मुताबिक़ हमलावर ने भागते हुए भी फायरिेंग की।1
- संत कबीर नगर के खलीलाबाद क्षेत्र में आपको बता दें कि यह वही मेन रोड है, जिससे रोज़ाना सैकड़ों श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और छोटे-बड़े वाहन तामेश्वर नाथ मंदिर की ओर आवागमन करते हैं। पुलिया के बीचों-बीच होल हो जाने से सड़क की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। खासकर रात के समय यह गड्ढा साफ दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे की आशंका कई गुना बढ़ गई ।1