logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व सांसद ने किया बड़ा खुलासा जानिए क्या कहां

3 hrs ago
user_Journalist Arshad Jamal  Khan
Journalist Arshad Jamal Khan
Video Creator निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

पूर्व सांसद ने किया बड़ा खुलासा जानिए क्या कहां

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व सांसद ने किया बड़ा खुलासा जानिए क्या कहां
    1
    पूर्व सांसद ने किया बड़ा खुलासा जानिए क्या कहां
    user_Journalist Arshad Jamal  Khan
    Journalist Arshad Jamal Khan
    Video Creator निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आजमगढ़। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप ‘NEXT TRADE’ के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में उज्जैन और इंदौर से जुड़े दो अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में करीब एक करोड़ रुपये की ठगी और देशभर से लगभग 12 शिकायतें सामने आई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऐप डाउनलोड कराते थे और निवेश करवाते थे। शुरुआत में ऐप पर लाभ दिखाया जाता था, लेकिन बाद में पैसे निकालने पर आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी। इस मामले में आजमगढ़ निवासी अशोक कुमार अग्रवाल से करीब 8.99 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करता था और इसमें कुछ बैंक कर्मियों की भी भूमिका सामने आई है, जो ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे। खातों में पैसा आते ही उसे तुरंत निकाल लिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, बैंक आईडी और नकदी बरामद की है। वहीं, चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या .APK फाइल से ऐप डाउनलोड न करें और केवल आधिकारिक ऐप स्टोर का ही उपयोग करें।
    1
    आजमगढ़। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप ‘NEXT TRADE’ के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में उज्जैन और इंदौर से जुड़े दो अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में करीब एक करोड़ रुपये की ठगी और देशभर से लगभग 12 शिकायतें सामने आई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऐप डाउनलोड कराते थे और निवेश करवाते थे। शुरुआत में ऐप पर लाभ दिखाया जाता था, लेकिन बाद में पैसे निकालने पर आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी।
इस मामले में आजमगढ़ निवासी अशोक कुमार अग्रवाल से करीब 8.99 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करता था और इसमें कुछ बैंक कर्मियों की भी भूमिका सामने आई है, जो ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे। खातों में पैसा आते ही उसे तुरंत निकाल लिया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, बैंक आईडी और नकदी बरामद की है। वहीं, चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक या .APK फाइल से ऐप डाउनलोड न करें और केवल आधिकारिक ऐप स्टोर का ही उपयोग करें।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Voice of people Sagri, Azamgarh•
    3 hrs ago
  • Post by फैजाबाद की आवाज
    1
    Post by फैजाबाद की आवाज
    user_फैजाबाद की आवाज
    फैजाबाद की आवाज
    जलालपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला: पीएनबी कर्मियों व बीमा एजेंट पर किसानों की रकम हड़पने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना कोतवाली टाण्डा क्षेत्र अंतर्गत स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा छज्जापुर इन दिनों एक गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपों को लेकर चर्चा में है। बैंक के कुछ कर्मियों एवं पीएनबी मेटलाइफ बीमा एजेंट पर भूमि अधिग्रहण के तहत किसानों को प्राप्त मुआवजा राशि में धोखाधड़ी और गबन करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के एवज में सरकार द्वारा उनके बैंक खातों में भेजी गई मुआवजा राशि को बैंक कर्मियों और बीमा एजेंट की कथित मिलीभगत से बिना किसी पूर्व सूचना और लिखित सहमति के बीमा पॉलिसियों में निवेश कर दिया गया। किसानों का कहना है कि न तो उन्हें बीमा योजनाओं की सही जानकारी दी गई और न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई, इसके बावजूद उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को मनमाने ढंग से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। मामले को लेकर किसानों ने पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर अभिजित आर. शंकर से लिखित शिकायत की, जिस पर एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश पर संबंधित थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जांच के दौरान यदि बैंक कर्मियों अथवा बीमा एजेंट की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकरण के उजागर होने के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण मुआवजा उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा होता है और उसमें इस प्रकार की हेराफेरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित किसानों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और मुआवजा राशि की वापसी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला: पीएनबी कर्मियों व बीमा एजेंट पर किसानों की रकम हड़पने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश
अम्बेडकरनगर।
जनपद के थाना कोतवाली टाण्डा क्षेत्र अंतर्गत स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा छज्जापुर इन दिनों एक गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपों को लेकर चर्चा में है। बैंक के कुछ कर्मियों एवं पीएनबी मेटलाइफ बीमा एजेंट पर भूमि अधिग्रहण के तहत किसानों को प्राप्त मुआवजा राशि में धोखाधड़ी और गबन करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
पीड़ित किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के एवज में सरकार द्वारा उनके बैंक खातों में भेजी गई मुआवजा राशि को बैंक कर्मियों और बीमा एजेंट की कथित मिलीभगत से बिना किसी पूर्व सूचना और लिखित सहमति के बीमा पॉलिसियों में निवेश कर दिया गया। किसानों का कहना है कि न तो उन्हें बीमा योजनाओं की सही जानकारी दी गई और न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई, इसके बावजूद उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को मनमाने ढंग से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया।
मामले को लेकर किसानों ने पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर अभिजित आर. शंकर से लिखित शिकायत की, जिस पर एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश पर संबंधित थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जांच के दौरान यदि बैंक कर्मियों अथवा बीमा एजेंट की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
इस प्रकरण के उजागर होने के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण मुआवजा उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा होता है और उसमें इस प्रकार की हेराफेरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित किसानों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और मुआवजा राशि की वापसी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anubhavi Aankhen
    Anubhavi Aankhen
    पत्रकार Allapur, Ambedkar Nagar•
    4 hrs ago
  • जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के पुरेव गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाउंड्री वॉल टूटने और गेट न होने से आवारा छोटा पशु के आतंक से स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में पशुओं के तमाम गोबरों से गंदगी और कूड़ा दिख रहा है चारो बगल सबसे बड़ी बात यह है कि इस गंदगी और कूड़ा में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ बैठकर मरीजों को देते हैं दवा ऐसे में बड़ा सवाल मरीज ठीक होने के बजाय मरीज और गंदगी से हो सकते हैं बीमार
    1
    जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के पुरेव गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाउंड्री वॉल टूटने और गेट न होने से आवारा छोटा पशु के आतंक से स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में  पशुओं के तमाम गोबरों से गंदगी और कूड़ा दिख रहा है चारो बगल सबसे बड़ी बात यह है कि इस गंदगी और कूड़ा में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ बैठकर मरीजों को देते हैं दवा ऐसे में बड़ा सवाल मरीज ठीक होने के बजाय मरीज और गंदगी से हो सकते हैं बीमार
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    1
    Post by शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    user_शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Vindhyavasini Yadav
    1
    Post by Vindhyavasini Yadav
    user_Vindhyavasini Yadav
    Vindhyavasini Yadav
    Local News Reporter Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • आजमगढ़। साइबर थाना, जनपद आजमगढ़ पुलिस ने NEXT TRADE नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से की जा रही संगठित ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा करते हुए दो अन्तर्राज्यीय शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में गिरोह द्वारा लगभग ₹01 करोड़ की साइबर ठगी किए जाने तथा देशभर से इस संबंध में करीब 12 शिकायतें सामने आने की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पर पंजीकृत मु०अ०सं० 29/2025, धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत विवेचना के दौरान यह सफलता मिली। फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुई ठगी पीड़ित अशोक कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि फेसबुक पर NEXT TRADE के विज्ञापन के जरिए संपर्क कर उन्हें अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर उनसे कुल ₹8.99 लाख की धनराशि निवेश कराई गई। प्रारंभ में ऐप पर लाभ दिखाया गया, लेकिन निकासी के प्रयास पर उनकी आईडी ब्लॉक कर दी गई। बैंक कर्मियों की संलिप्तता उजागर जांच में सामने आया कि ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। गिरोह में कुछ बैंक कर्मियों की भूमिका भी उजागर हुई है, जो पहले से हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे। खातों में धन आते ही चेक के जरिए तत्काल निकासी कर ली जाती थी। उज्जैन–इंदौर से जुड़े दो अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 03 फरवरी 2026 को तकनीकी साक्ष्यों व बैंक लेन-देन के आधार पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया— इन्द्रजीत डे (ईस्ट दिल्ली/उज्जैन) अंकेश धाकड़ (शिवपुरी/इंदौर), जो कोटक महिंद्रा बैंक इंदौर में कार्यरत था। बरामदगी गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 मोबाइल फोन, 03 एटीएम कार्ड, 02 चेक बुक, 01 बैंक आईडी, 01 जियो सिम कार्ड तथा ₹870 नगद बरामद किया गया। वांछित अभियुक्त मामले में कोटक बैंक कर्मी गोपाल भदौरिया, माधव, रॉकी एवं यस बैंक कर्मी प्रीतम की तलाश जारी है। साइबर पुलिस की जनहित सलाह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, अनधिकृत लिंक या .APK फाइलों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाने को दें। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह सहित साइबर क्राइम थाना के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
    1
    आजमगढ़। साइबर थाना, जनपद आजमगढ़ पुलिस ने NEXT TRADE नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से की जा रही संगठित ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा करते हुए दो अन्तर्राज्यीय शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में गिरोह द्वारा लगभग ₹01 करोड़ की साइबर ठगी किए जाने तथा देशभर से इस संबंध में करीब 12 शिकायतें सामने आने की पुष्टि हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पर पंजीकृत मु०अ०सं० 29/2025, धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत विवेचना के दौरान यह सफलता मिली।
फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुई ठगी
पीड़ित अशोक कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि फेसबुक पर NEXT TRADE के विज्ञापन के जरिए संपर्क कर उन्हें अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर उनसे कुल ₹8.99 लाख की धनराशि निवेश कराई गई। प्रारंभ में ऐप पर लाभ दिखाया गया, लेकिन निकासी के प्रयास पर उनकी आईडी ब्लॉक कर दी गई।
बैंक कर्मियों की संलिप्तता उजागर
जांच में सामने आया कि ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। गिरोह में कुछ बैंक कर्मियों की भूमिका भी उजागर हुई है, जो पहले से हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक उपलब्ध कराते थे। खातों में धन आते ही चेक के जरिए तत्काल निकासी कर ली जाती थी।
उज्जैन–इंदौर से जुड़े दो अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 03 फरवरी 2026 को तकनीकी साक्ष्यों व बैंक लेन-देन के आधार पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया—
इन्द्रजीत डे (ईस्ट दिल्ली/उज्जैन)
अंकेश धाकड़ (शिवपुरी/इंदौर), जो कोटक महिंद्रा बैंक इंदौर में कार्यरत था।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 03 मोबाइल फोन, 03 एटीएम कार्ड, 02 चेक बुक, 01 बैंक आईडी, 01 जियो सिम कार्ड तथा ₹870 नगद बरामद किया गया।
वांछित अभियुक्त
मामले में कोटक बैंक कर्मी गोपाल भदौरिया, माधव, रॉकी एवं यस बैंक कर्मी
प्रीतम की तलाश जारी है। साइबर पुलिस की जनहित सलाह
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें, अनधिकृत लिंक या .APK फाइलों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाने को दें। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह सहित साइबर क्राइम थाना के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Voice of people Sagri, Azamgarh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.