Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी के सतनवाड़ा कलां में 'नेकी कर दरिया में डाल' वाली कहावत सच साबित हुई है, जहां लोगों को मुफ्त पानी पिलाने वाले एक किसान को बिजली का भारी-भरकम बिल थमा दिया गया है। सतनवाड़ा कलां निवासी किसान हरिवल्लभ धाकड़ ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट के दौरान उन्होंने अपने निजी कृषि विद्युत कनेक्शन से गांव के लोगों को निःशुल्क पानी उपलब्ध कराया था, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग ने उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने किसान के खिलाफ 1 लाख 82 हजार 716 रुपए का विद्युत प्रकरण बना दिया। हरिवल्लभ धाकड़ ने इस कार्रवाई को निरस्त करने और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी किसान का समर्थन करते हुए कहा कि गांव के कई परिवार हरिवल्लभ धाकड़ के ही बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं।
Kuldeep gupta
शिवपुरी के सतनवाड़ा कलां में 'नेकी कर दरिया में डाल' वाली कहावत सच साबित हुई है, जहां लोगों को मुफ्त पानी पिलाने वाले एक किसान को बिजली का भारी-भरकम बिल थमा दिया गया है। सतनवाड़ा कलां निवासी किसान हरिवल्लभ धाकड़ ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट के दौरान उन्होंने अपने निजी कृषि विद्युत कनेक्शन से गांव के लोगों को निःशुल्क पानी उपलब्ध कराया था, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग ने उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने किसान के खिलाफ 1 लाख 82 हजार 716 रुपए का विद्युत प्रकरण बना दिया। हरिवल्लभ धाकड़ ने इस कार्रवाई को निरस्त करने और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी किसान का समर्थन करते हुए कहा कि गांव के कई परिवार हरिवल्लभ धाकड़ के ही बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पश्चिम बंगाल ने देश और प्रदेश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अति महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत सिर्फ 2 महीने के भीतर ही बॉर्डर फेंसिंग का काम किया गया है और BSF को 1,000 एकड़ जमीन सौंपी गई है। सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाले इस कदम पर बल देते हुए कहा गया है कि सेना का काम आखिरकार सेना का ही काम होता है।1
- मध्य प्रदेश पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत दिनारा थाना परिसर में एक नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। दिनारा थाना पुलिस ने इस अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ ली और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।1
- मध्य प्रदेश के दिनारा में नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना दिनारा के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने नशा न करने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा एवं थनरा चौकी प्रभारी अनुराधा सिंह ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। नशे के खिलाफ केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जन जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। थनरा चौकी प्रभारी अनुराधा सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी बुराई से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। दिनारा पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जनभागीदारी से लगातार चलता रहेगा और इसके माध्यम से क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गौशाला में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गौशाला में गौवंश की मौतों, अत्यधिक गंदगी और प्रशासन की घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस पूरी बदहाली पर गहरा रोष जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।2
- शिवपुरी के बैराड़ थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर आम लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। चौपाल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही, क्षेत्र में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष चर्चा की गई, जहां युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस चौपाल में ग्रामीणों ने भी पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर जनसहभागिता के जरिए एक सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण तैयार करना ही इस पूरी पहल का मुख्य उद्देश्य रहा।1
- मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर मंगलवार को रेबीज से संक्रमित होने की आशंका वाले एक बेकाबू सांड ने करीब तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान यह बेकाबू सांड एसपी ऑफिस का गेट फांदकर वहां से भाग निकला।2
- माननीय न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस ने वर्ष 2007 से 2026 तक के विभिन्न मामलों में जप्त किए गए 628 अवैध हथियारों पर रोलर चलाकर उनका विधिवत विनष्टीकरण किया है। यह कार्रवाई जिला दंडाधिकारी श्री स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में विशेष माल निस्तारण अभियान के तहत अंजाम दी गई। नष्ट किए गए इन अवैध हथियारों में देशी कट्टे, अधिया, पिस्टल और बंदूकें शामिल थीं।1
- शिवपुरी जिले के अंतर्गत हरिपुर के रहने वाले बृजेश केवट का अरोड़ा के बीच में एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा 9 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे हुआ, जिसमें उनका हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।1