7 जनवरी से लापता युवक का कंकाल कुएं से बरामद, प्रेम संबंध के शक में हत्या का आरोप—चार गिरफ्तार आज सोमवार तीन बजे संजय कुमार गौतम ने बतलाए की रंका थाना क्षेत्र में 7 जनवरी से लापता युवक रितेश कुमार का कंकाल 19 अप़ेल रात्रि दश बजे एक सुन सान कुआं से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के चाचा संजय कुमार गौतम ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रितेश कुमार तमिलनाडु के कोयंबटूर में काम करता था। इसी दौरान खुरा गांव की एक महिला प्रतिमा देवी ने उसे फोन कर वापस बुलाया। आरोप है कि 7 जनवरी की रात करीब 10 बजे रितेश महिला के घर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद प्रतिमा देवी, उसके पति धनंजय उरांव, नेपाली उरांव और छोटू उरांव ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का दावा है कि चारों आरोपियों ने हथौड़े से वार कर रितेश की हत्या की और शव को छुपाने के लिए उसे (भांगे) में भरकर उसमें पत्थर डाल दिए। इसके बाद शव को रबदा और खुरा गांव के सिवान के पास एक सुनसान कुएं में फेंक दिया गया, जहां आमतौर पर कोई आता-जाता नहीं है। परिवार के लोग लंबे समय तक यह सोचते रहे कि रितेश काम पर गया है और लौट आएगा, लेकिन जब वह नहीं लौटा तो रंका थाने में गुमशुदगी और हत्या की आशंका का आवेदन दिया गया। पुलिस जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में महिला सहित चारों आरोपियों ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात स्वीकार कर ली।

- Post by Sunil singh1
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात लकड़ी माफियाओं की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। चिड़िया थाना क्षेत्र के चिरका आईटीआई कॉलेज से आगे जंगल में सखुआ का कीमती पेड़ काटकर सीधे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार पर गिरा दिया गया। तार जमीन पर गिरते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते जंगल में आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली कर्मी सीमांत कुमार चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को खबर दी। प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना से क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही और खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी था। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लकड़ी माफियाओं की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।1
- Post by Anit tiwary1
- Post by Shital vishwakarma1
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पहुंची झाल मुरही खाने झोपड़ी में1
- बिहार-झारखंड में पहली बार अंबानी जैसी शादी! 40-50 करोड़ की लागत, गोविंदा भी आ रहे, 500 ड्रोन के साथ 10 हजार गार्ड रहेंगे! Bihar Viral Marriage #Bihar #Jharkhand #AmbaniStyleWedding #BigFatWedding #Govinda #RoyalWedding #ViralNews #Trending #luxurywedding2
- बलरामपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह शुरू से ही महिला आरक्षण के पक्ष में रही है, जबकि भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस के मुताबिक भाजपा यह प्रचारित कर रही है कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, जिससे संसद में बिल पारित नहीं हो सका। जबकि कांग्रेस का दावा है कि पार्टी लगातार महिला आरक्षण के समर्थन में रही है। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि भाजपा द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही संसद से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है। इसके बावजूद भाजपा परिशीमन (Delimitation) को आधार बनाकर महिला आरक्षण को लागू करने में देरी करना चाहती है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि 16 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत 131वें संविधान संशोधन विधेयक के जरिए भाजपा परिशीमन को आगे बढ़ाना चाहती थी, जिसमें लोकसभा की सीटें 850 करने का प्रस्ताव शामिल था। इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें प्रस्तावित थीं। वही कहा गया कि परिशीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात की गई थी, जबकि सरकार 2026-27 में नई जनगणना की बात कर चुकी है। ऐसे में पुराने आंकड़ों के आधार पर परिशीमन करने का औचित्य सवालों के घेरे में है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि महिला आरक्षण को तुरंत लागू करना है, तो बिना परिशीमन के भी वर्तमान सीटों में आरक्षण दिया जा सकता है। पार्टी ने यह भी कहा कि यदि सरकार चाहती, तो 2023 के कानून में संशोधन कर महिला आरक्षण को तत्काल लागू कर सकती थी। कांग्रेस का दावा पहले से समर्थक रही पार्टी कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिलाने का श्रेय भी कांग्रेस सरकारों को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव के प्रयासों से पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीटों के परिशीमन का भाजपा का प्रयास विफल हो गया है, इसलिए अब वह महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैला रही है।1
- बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में 42 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है जिससे लोग का चलना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी ने घर से निकालना मुश्किल कर दिया है। जिससे सड़क दोपहर का समय सोनाटा देख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी।1